Day: September 30, 2021

gehlot0 3866773 835x547 m

गहलोत सरकार ने 37 RAS अफसरों के किए तबादले, भरा गया करीब 20 रिक्त पदों को: राज्य सरकार ने 37 RAS अफसरों के किए तबादले,आधे से ज्यादा तबादले किए रिक्त पद भरने के लिए, करीब 20 तबादले किए गए रिक्त पदों पर, इनमें से भी 11 रिक्त SDO के पद भरे गए इस सूची के जरिए, जबकि 5 ADM के खाली पद भरे गए इस सूची के जरिए,
जयपुर जिला परिषद के बदले एडिशनल CEO, अब सुमन देवी होंगी नई एडिशनल CEO जिला परिषद, जयपुर, विष्णु कुमार गोयल प्रथम के स्थान पर लगाया सुमन को, साथ ही 5 APO RAS को दी पोस्टिंग, कैलाश नारायण मीणा, सुनीता मीणा, ललित कुमार द्वितीय, हनुमान राम चौधरी, गजेंद्र सिंह थे APO, इस तबादला सूची में दी गई उन्हें पोस्टिंग, वहीं रीट पेपर लीक प्रकरण में निलंबित किए गए वजीरपुर SDO नरेंद्र कुमार की जगह लगाया गया जवाहर लाल जैन को

Read More »
img 20210930 221958

कैप्टन अमरिंदर की सांसद पत्नी बोली- मेरे पति को किया गया अपमानित लेकिन मैं नहीं छोडूंगी कांग्रेस: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कह दिया कि उनका कांग्रेस में बने रहने का नहीं है कोई इरादा, लेकिन उनकी पत्नी और पटियाला से कांग्रेसी सांसद परनीत कौर उनकी बातों से नहीं रखती हैं इत्तेफाक, परनीत कौर ने कहा- ‘मेरे पति को अपमानित किया गया लेकिन वो बनी रहेंगी कांग्रेस पार्टी में,’ हालांकि अपने पति अमरिंदर सिंह फैसले को सही जरूर ठहराते हुए परनीत ने कहा- वो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और जब कांग्रेस एक के बाद एक राज्यों में हार रही थी, तब उन्होंने ही अपने बूते पर पंजाब में कांग्रेस को सत्ता पर बैठाया, लेकिन पार्टी में उन्हें किया गया अपमानित, इसलिए उन्होंने किया है पार्टी छोड़ेने का इरादा, पार्टी में ये गलत मिसाल पेश की जा रही है कि जो शख्स पार्टी को दिला रहा है ऐतिहासिक जीत, उसके साथ की जाए बदसुलूकी

Read More »
img 20201019 145352

REET में हुई धांधली को लेकर मैडम राजे का हमला, कहा- कांग्रेस सरकार में हो रही हैं नौकरियां नीलाम: REET 2021 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार पर हमलावर हुई भाजपा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर जोरदार निशाना, ट्वीट कर कहा- अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि REET में पारदर्शिता के नाम पर था सिर्फ़ धोखा, इतना होने के बाद भी सरकार इस धांधली को नहीं कर रही है स्वीकार, उल्टा इस धांधली पर सच्चाई की मुहर लगाने का कर रही है प्रयास, अब बात सिर्फ़ रीट की ही नहीं है, बल्कि JEN, RAS एवं SI परीक्षाओं में भी घोटालेबाजी का खेल आ चुका है सबके सामने, अब तो यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां हो रही हैं नीलाम

Read More »
natwar singh on congress rahul gandhi

कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं, इस हालत के लिए तीन लोग जिम्मेदार- नटवर सिंह ने उठाए गांधी परिवार पर सवाल: कपिल सिब्बल के बाद दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह ने उठाए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल, नटवर सिंह ने गांधी परिवार की आलोचना करते हुए कहा- ‘पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और ऐसा कभी नहीं हुआ, न वर्किंग कमेटी की मीटिंग होती है और न ही AICC की मीटिंग, बस ये ही तीन लोग (गांधी परिवार) हैं जिनमें से एक के पास नहीं है कोई भी पद और वही ले रहे हैं सारे फैसले, अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला भी किया इन्हीं लोगों ने, जबकि अमरिंदर हैं कांग्रेस में बहुत सीनियर आदमी और 52 साल से कर रहे हैं राजनीति, उनके साथ आप ये कर रहे हैं! और उनकी जगह पर किसे लाते हैं नवजोत सिंह सिद्धू को!, जिस सिद्धू ने राज्यसभा से दे दिया था इस्तीफा और फिर हामिद अंसारी साहब के पास गए कि मैं वापस लेना चाहता हूं इस्तीफा, तो अंसारी साहब ने कहा था कि ये फैसला तो अब नहीं हो सकता वापस’

Read More »
पेपर रद्द कर सीबीआई से करवाओ जांच- 'बाबा'

किरोड़ी की हुंकार- सीएम साहब JEN,SI और REET के पेपर हुए हैं आउट, CBI करे जांच, वरना..: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की हुंकार, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की खबरों को लेकर आहत, किरोड़ी मीणा बोले- ‘JEN, SI एव REET पेपर आउट होने के हैं अनेकों प्रमाण, जिसके कारण राज्यभर के अभ्यर्थी हैं आंदोलनरत, इन परीक्षाओं को लेकर प्रदेश के युवा जिस प्रकार से जता रहे हैं विरोध, उससे यह स्पष्ट है कि पेपर हुआ है आउट, यहां तक कि NEET परीक्षा का भी राजस्थान में पेपर हुआ था आउट, सरकार किसी भी परीक्षा को पारदर्शिता से कराने में रही है असफल, मेरी मुख्यमंत्री गहलोत से है मांग, कृपया मामले में स्वयं लें संज्ञान और इन परीक्षाओं को रद्द कर सीबीआई से करवाएं जांच, नहीं तो मुझे मजबूरन प्रदेश के युवाओं के साथ उतरना पड़ेगा सड़कों पर’, किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- ‘आ रहा हूं शहीद स्मारक पर… अभी सवाईमाधोपुर से जयपुर के लिए हो गया हूं रवाना, रात 9:00 बजे तक शहीद स्मारक पर REET, JEN और SI भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में धरने पर बैठे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से मुलाकात कर तैयार करूंगा आगामी रणनीति’, जयपुर के शहीद स्मारक पर बेरोजगार संघ की ओर से डाला गया है महापड़ाव, बड़ी संख्या में युवा बैठे में हैं धरने पर

Read More »
पायलट से मिले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा(file photo)

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अहम मुलाकात, पायलट से मिले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा: राजस्थान मंत्रिमंडल की विस्तार की अटकलों के बीच नेताओं की मुलाकातों का दौर जारी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मिले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा, मुलाकात के दौरान क्या हुई बात इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू, पिछले साल सियासी कलह के दौरान प्रशांत बैरवा पायलट कैंप को छोड़ चले गए थे गहलोत खेमे में, पायलट पर तंज कसते बैरवा ने दिया था बयान- ‘हमसे राय लेते तो उनके साथ होते 45 विधायक’, बैरवा ने पायलट के रणनीतिकारों और सलाहकारों पर भी उठाए थे सवाल

Read More »
सीएम गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा का ट्विटर पोस्ट चर्चा का विषय(file photo)

सीएम गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा का ट्वीट फिर चर्चा में, कांग्रेस के ओल्डगार्ड्स का किया समर्थन: सीएम गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा का ट्विटर पोस्ट, लिखा- ‘नया नौ दिन चले, सौ दिन चले पुराना..बहुत मुश्किल है इस ज़माने में भरोसेमंद मिल पाना’, सियासी गलियारों में चर्चा का दौर हुई शुरू, पंजाब प्रकरण और G-23 को लेकर तो नहीं दिया है शर्मा ने पोस्ट, सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस का दौर जारी, इससे पहले भी लोकेश शर्मा के एक ट्वीट की वजह से उन्हें देना पड़ा था अपने पद से इस्तीफा, अब फिर से गोल्ड गार्ड्स का समर्थन कर फंसने की तैयारी तो नहीं कर ली है लोकेश शर्मा ने

Read More »
क्या मान गए हैं गुरु!

क्या मान गए हैं गुरु! चन्नी और सिद्धू की मीटिंग से निकल कर आई खबर, कांग्रेस नेता ने कहा- हो गई सुलह: चन्नी और सिद्धू की मुलाकात खत्म, चंडीगढ़ के पंजाब भवन में दो घंटे चली मुलाकात, सूत्रों का दावा- चन्नी ने मानी सिद्धू की कुछ मांगें, बैठक में आलाकमान के दूत हरीश चौधरी सहित कई मंत्री रहे मौजूद, पंजाब भवन से रवाना हुए सीएम चन्नी, पंजाब कांग्रेस के एक नेता का बयान- सुलझ चुका है सारा मसला, क्या मान गए हैं सिद्धू, क्या अपना इस्तीफा वापस लेने वाले हैं सिद्धू, आलाकमान की फजीहत करवाने के बाद सिद्धू के अगले कदम पर सभी की नजरें, इधर कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़, कैप्टन ने कहा- पतन शुरू हो गया है कांग्रेस का

Read More »