Day: September 30, 2021

कांग्रेस बना सकती हैं कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस बना सकती हैं कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को प्रदेशाध्यक्ष, सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं आलाकमान!: पंजाब में मची सियासी उथल-पुथल के बीच सबसे बड़ी खबर, कांग्रेस सूत्रों का कहना- ‘पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और लोकसभा सांसद परनीत कौर को मिल सकती है पंजाब कांग्रेस की कमान, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान नहीं लग रहा अब उन्हें मनाने के मूड में, जिसके बाद कैप्टन की पत्नी परनीत एवं नवनीत सिंह बिट्टू का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आ रहा है सामने, वहीं सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू को बातचीत कर मुद्दों को सुलझाने के लिए की थी वार्ता की पेशकश, जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज दोपहर 3 पंजाब भवन, सिद्धू चंडीगढ़ में सीएम चन्नी से करेंगे मुलाकात

Read More »
कांग्रेस की आपसी खींचतान पर लगेगा विराम!

पंजाब की सियासी कलह के बीच सिद्धू करेंगे चन्नी से मुलाकात, कांग्रेस की आपसी खींचतान पर लगेगा विराम!: पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान नहीं ले रही थमने का नाम, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू को बातचीत कर मुद्दों को सुलझाने के लिए की थी वार्ता की पेशकश, जिसके बाद आज दोपहर 3 बजे नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे सीएम चन्नी से मुलाकात, इस बाबत खुद सिद्धू ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- ‘मुख्यमंत्री ने मुझे बातचीत के लिए किया है आमंत्रित… आज दोपहर 3:00 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ पहुंचकर करेंगे बातचीत, किसी भी चर्चा के लिए है उनका स्वागत’, इससे पहले 28 सितम्बर को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख भेज दिया था अपना इस्तीफा, जिसके बाद से पंजाब की सियासत में जारी है उथल पुथल, सिद्धू-चन्नी की मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस के भीतर मची कलह के सामान्य होने के दिख रहे हैं आसार

Read More »
HAPPY BIRTHDAY डोटासरा!!

पीसीसी चीफ डोटासरा पहुंचे लॉ कॉलेज, जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ स्वागत: 1 अक्टूबर को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन, राजस्थान विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में छात्रसंघ की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र गोरा की ओर से आयोजन, विधि महाविद्यालय परिसर में हो रहा आयोजन, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कर रहे रक्तदान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुद पहुंचे शिविर में, रक्तदान कर रहे युवाओं का किया अभिनंदन, स्टूडेंट यूनियन की ओर से किया गया डोटासरा का स्वागत

Read More »
'फौजी' रहे सिंह आसानी से हथियार डालने के मूड में नहीं

शाह के बाद डोभाल से अमरिंदर की मुलाकात, ‘फौजी’ रहे सिंह आसानी से हथियार डालने के मूड में नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने की NSA अजीत डोभाल से मुलाकात, कैप्टन ने कल केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात, किसानों के मुद्दे पर सहित अन्य मसलों पर हुआ था विचार विमर्श, कुछ बड़ा फैसला लेने की बात पहले ही कह चुके हैं कैप्टन, सूत्रों का कहना- पंजाब में जारी सियासी उठापटक के बीच कैप्टन 2 अक्टूबर को खेल सकते हैं मास्टरस्ट्रोक, एक नॉन-पॉलिटिकल संगठन बनाकर पंजाब की सियासत में ठोकेंगे नया दांव, कैप्टन के करीबी सूत्रों की मानें तो यह संगठन दिल्ली बॉर्डर पर एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को करवा देगा खत्म, उसके बाद पंजाब में नए सियासी दल का होगा आगाज, जो पार्टियों की पहचान से ऊपर कैप्टन अमरिंदर सिंह के घूमेगा इर्द-गिर्द, इस तरह अमरिंदर किसानों के साथ-साथ केंद्र को भी साधकर लेंगे डबल माइलेज, पंजाब में अगले साल होने हैं चुनाव और कैप्टन 2022 में जोरदार तरीके से वापसी करने की तैयारी में, कैप्टन के सलाहकार नरिंदर भांबरी ‘कैप्टन फॉर 2022’ का पोस्टर शेयर कर दिया इसका संकेत

Read More »