



Day: September 29, 2021



अवैध बजरी खनन के विरोध में किरोड़ी मीणा का ‘हल्ला बोल’, सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया कूच, मलारना डूंगर से सवाईमाधोपुर के लिए हुए रवाना, किरोड़ी के साथ चल रहा है समर्थकों का रैला, बाइक पर सवार हैं किरोड़ी, सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव, अवैध बजरी खनन के मामले को लेकर मलारना डूंगर में की थी महापंचायत, इसके बाद समर्थकों के साथ किया कूच, किरोड़ी लाल मीणा के साथ है बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर वर्ग, किरोड़ी के घेराव को देखते हुए सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा व्यवस्था की गई चौकस
29 Sep 2021
Read More »

गोदी मीडिया सरकार की बजाय विपक्ष पर आक्रामक, निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं- भाकर: गर्माया TIMES NOW की एंकर द्वारा गांधी परिवार पर टिप्पणी का मामला, नोएडा स्थित TIMES NOW के दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, इधर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर का बड़ा बयान- देश की मीडिया अपनी सीमाओं को लांघकर गोदी मीडिया में हो चुकी है परिवर्तित, गोदी मीडिया प्रधानमंत्री से सवालों की बजाय विपक्ष के नेताओं पर कर रही आक्रमण, विपक्ष के नेताओं के खिलाफ क्या इस तरह की निम्नस्तर की भाषा है सही?, चैनल टाइम्स नाउ की एक डिबेट के दौरान एंकर ने गांधी परिवार पर की थी आपत्ती जनक टिप्पणी, इसका सोशल मीडिया पर भी जमकर किया जा रहा है विरोध
29 Sep 2021
Read More »


चन्नी बोले- पार्टी का अध्यक्ष होता है हैड, सिद्धू आप आइए बात कीजिए, बिजली को लेकर किया बड़ा ऐलान: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद आज हुई कैबिनेट की बैठक, इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेस कॉन्फ्रेंस- ‘अध्यक्ष पार्टी का होता है हैड, उसे मज़बूती से बात रखकर अपनी बात लेकर आना होता है आगे, मैंने आज भी नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर की बात, पार्टी होती है सुप्रीम, सरकार पार्टी की विचारधारा को है मानती और उस पर है चलती, आप आईये बैठकर बात कीजिए, साथ ही कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी देते हुए चन्नी ने कहा- दो किलोवॉट क्षमता वाले बिजली के बिलों को किया माफ, एक लाख कटे हुए कनेक्शन जोड़े जाएंगे फिर से, सरकार के फैसले से 53 लाख लोगों को होगा फायदा’, अपने काम करने में व्यस्त हैं सीएम चन्नी, सिद्धू और आलाकमान के झगड़े में पड़ने की बजाय लोगों को राहत देने में जुटी चन्नी
29 Sep 2021
Read More »


मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही भाजपा, पूनियां-राठौड़-कटारिया बन रहे हैं बयानवीर- महेश जोशी: राजस्थान में कांग्रेस की कलह पर भाजपा लगातार हमलावर, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया पर किया पलटवार, मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद प्रदेश सरकार गिरने की भविष्यवाणी पर जोशी का बयान- मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान की जनता ने राजस्थान की सरकार को पूरे पांच साल के लिए है चुना, ऐसे में कटारिया जी के बयान से झलक रहा हास्य, कटारिया जी पहले भी विवादित बयानों के कारण रहे हैं चर्चा में, महाराणा प्रताप पर दिये विवादित बयान पर तो उन्हें मांगनी पड़ी थी सार्वजनिक माफ़ी, उनके बयानों को खुद उनकी पार्टी के लोग नहीं लेते गंभीरता से,ना ही उनकी पार्टी के लोग उनके बयानों से रखते सरोकार, भाजपा में पूनिया, राठौड़ और कटारिया तीनों ही हो चले बयानवीर, ये सभी नेता पहले भी कई बार दे चुके ऐसे बयान, लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार के गिरने की बात करना मुंगेरी लाल का हसीन सपना’, मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर कटारिया ने कल दिया था बयान, बोले थे- ‘जिस दिन होगा मंत्रिमंडल विस्तार गिर जाएगी गहलोत सरकार’
29 Sep 2021
Read More »
सिद्धू के इस्तीफे से कांग्रेस आलाकमान नाराज, नहीं माने तो कड़े फैसले ले सकता है नेतृत्व- सूत्र: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे का मामला, कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों का दावा- सिद्धू के इस्तीफे से कांग्रेस नेतृत्व है नाराज, सिद्धू को लेकर पार्टी अपना सकती है कड़ा रुख, इस्तीफे के बाद से पार्टी नेतृत्व ने सिद्धू से अब तक नहीं की है बात, हालांकि अब तक सिद्धू का इस्तीफा भी नहीं किया गया है मंजूर, पार्टी सिद्धू को देना चाहती है समय, लेकिन अगर वो नहीं माने तो उठाया जा सकता है सख्त कदम, आज की कैबिनेट बैठक में जो मंत्री नहीं आएंगे उन पर भी हो सकती है कार्रवाई, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर है जारी, सूत्रों की माने पर्यवेक्षक रहे हरीश चौधरी को भेजा गया है पंजाब
29 Sep 2021
Read More »

ये मेरी निजी लड़ाई नहीं, हक और सच के लिए लड़ता रहूंगा, नैतिकता से नहीं करूंगा समझौता- सिद्धू: इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान- ये मेरी निजी लड़ाई नहीं, हक और सच की लड़ता रहूंगा लड़ाई, नैतिकता से नहीं करूंगा किसी भी तरह का समझौता, मैंने कभी नहीं किया आलाकमान को गुमराह, सिस्टम में गड़बड़ी नहीं है बर्दाश्त, दागी नेताओं और अफसरों को फिर नहीं ला सकते, जिंदा हो तो जिंदा दिखना है जरूरी, पंजाब की बेहतरी के लिए जारी रहेगी मेरी लड़ाई, नवजोत सिंह सिद्धू ने कल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया है इस्तीफा, मंत्रिमंडल विस्तार और अफसरों की नियुक्ति में नहीं चलने से हैं नाराज, इस्तीफे के बाद वीडियो जारी कर दिया है बयान
29 Sep 2021
Read More »


