



Day: September 29, 2021

पंजाब कांग्रेस का विवाद अभी थमा भी नहीं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 15 विधायक पहुंचे दिल्ली, उठाई ये मांग: पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान अभी थमा भी नहीं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विवाद एक बार फिर से पकड़ने लगा तूल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थित 15 विधायक पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा- सभी विधायक प्रभारी पी. एल. पुनिया से आए हैं मिलने, उसके बाद राहुल गांधी से मिलने का मांगेंगे समय’, सूत्रों के अनुसार ये सभी विधायक राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन ना करने की उठा सकते हैं मांग, वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टी एस देव सिंह ने कहा- ‘प्रजातंत्र है, और कांग्रेस है एक खुला मंच, सबको है अपनी बात रखने की आजादी’
29 Sep 2021
Read More »

कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच अमरिंदर ने की शाह से मुलाकात, कृषि कानूनों को रद्द करने की उठाई मांग: पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में उनके आवास पर की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक चली बैठक, अमरिंदर शाह के बीच हुई बैठक को लेकर अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट, लिखा- ‘दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन पर की चर्चा, साथ ही उनसे फसल विविधीकरण में पंजाब का समर्थन करने के अलावा, कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी के साथ संकट को तत्काल हल करने का किया आग्रह’, कैप्टन की अमित शाह से मुलाकात के बाद अब उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात के लगाए जा रहे हैं कयास
29 Sep 2021
Read More »

सिब्बल पर बरसे माकन- पार्टी ने आपको दी पहचान, उसे मत दिखाइए नीचा, भूल गए बनाया था मंत्री: कपिल सिब्बल के आलाकमान पर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस में घमासान और तेज, कांग्रेस नेता अजय माकन ने सिब्बल पर खुलकर बोला हमला, माकन ने सिब्बल को दिलाया याद कि किस तरह उन्हें कांग्रेस ने दी पहचान, माकन ने कहा- संगठनात्मक पृष्ठभूमि का नहीं होने के बावजूद कपिल सिब्बल बने थे केंद्र में मंत्री, पार्टी में सभी को सुना जाता, सिब्बल और दूसरों से कहना चाहता हूं कि उन्हें ऐसी पार्टी को नहीं दिखाना चाहिए नीचा जिसने उन्हें दी पहचान,’, कांग्रेस के G-23 ग्रुप की अगुवा नेता माने जाते हैं सिब्बल, कपिल सिब्बल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब प्रकरण पर जताई थी चिंता, सिब्बल ने आलाकमान पर उठाए थे सवाल, सोनिया-राहुल-प्रियंका पर नाम लिए बिना साधा था निशाना, साथ ही CWC की बैठक बुलाने की रखी थी मांग
29 Sep 2021
Read More »


अमित शाह और कैप्टन की मुलाकात खत्म, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, लेकिन ….!: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर दिल्ली से, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात खत्म, 45 मिनट चली ये मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने पकड़ा जोर, कृषि मंत्री बनाए जाने की अफवाहें, जेपी नड्डा के सहयोगी आदित्य त्रिवेदी के ट्वीट ने लगाया तड़का- कल पता लगेगा कांग्रेस को अनुभव का मतलब!, एक सूत्र ये भी बता रहे हैं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हुई है बात, पॉलिटॉक्स के पास के पुख्ता खबर, फिलहाल भाजपा में शामिल नहीं होंगे कैप्टन, पंजाब की राजनीति में किसान हैं अहम मुद्दा, अभी पंजाब के किसान हैं कृषि कानूनों का विरोध, कैप्टन को दिया जाएगा बड़ा टास्क ये हैं तय, पंजाब में कांग्रेस को तोड़ने की जिम्मेदारी, अपनी पार्टी बनाकर पंजाब में उतर सकते हैं कैप्टन, चुनाव के बाद भाजपा के साथ हो सकता है गठबंधन
29 Sep 2021
Read More »

अमित शाह से मिलने पहुंचे अमरिंदर सिंह, पंजाब में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, BJP का चेहरा हो सकते हैं कैप्टन!: पंजाब कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास, दिल्ली में हो रही इस मुलाकात में पर पूरे देश की नजरें, कांग्रेस आलाकमान द्वारा सीएम पद से हटाए जाने को बताया था अपमान, साथ ही विकल्प खुले होने की कही थी बात, अब कैप्टन का विकल्प भी आ गया है सामने, क्या भाजपा में शामिल होंगे अमरिंदर
29 Sep 2021
Read More »



पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से टूट रही आम आदमी की कमर, केन्द्र सरकार टैक्स घटाकर दे राहत- गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, सीएम गहलोत का बयान- ‘यूपीए-2 के कार्यकाल में क्रूड आयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद पेट्रोल/डीजल के दाम थे नियन्त्रण में, अब क्रूड आयल की दर लगातार बढ़कर कुछ ही दिनों में होने वाला है 80 डॉलर प्रति बैरल, ये ऐसे ही बढ़ता रहा तो आम आदमी की कमर टूटना है तय, भारत सरकार को तत्काल कदम उठाकर विभिन्न एक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को देनी चाहिये राहत’, सीएम गहलोत ने कहा- ‘पेट्रोल, डीजल पर भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार की लगा रखी है एक्साइज ड्यूटी, जिसमें राज्यों को नहीं मिलता है शेयर, आज राजस्थान में एक लीटर डीजल की कीमत है 98.80 रूपये, जिसमें भारत सरकार ले रही है 31.80 रूपये टैक्स, राज्य का VAT मात्र है 21.78 रूपये, कोविड-19 के बाद राज्यों की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए भारत सरकार को Additional Excise duty, Special excise duty, Agriculture cess को घटाकर आम आदमी को देनी चाहिए राहत’, पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंच गए हैं आसमान पर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिर तेजी के जताए जा रहे हैं आसार
29 Sep 2021
Read More »


