Day: September 25, 2021

REET अभ्यर्थियों को सीएम गहलोत और टोंक विधायक पायलट ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

REET अभ्यर्थियों को सीएम अशोक गहलोत और टोंक विधायक सचिन पायलट ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं: प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा 26 सितंबर यानि कल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सभी अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं, सीएम गहलोत का ट्वीट- ‘रीट परीक्षा में भाग ले रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं, अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास रख धैर्य से दें परीक्षा, किसी भी अफवाह पर ना दें ध्यान और ना फैलायें अफवाह, किसी भी गैर कानूनी गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन को करें सूचित’, टोंक विधायक सचिन पायलट ने भी दी शुभकामनाएं, पायलट ने कहा- ‘प्रदेश में आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई, आप सभी पूर्ण आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं संयम के साथ दें अपना बेहतरीन प्रदर्शन, सफलता चूमेगी आपके कदम, आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं’, REET परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे अपना भाग्य, परीक्षा को लेकर गहलोत सरकार ने किए हैं अभूतपूर्व इंतजामात

Read More »
ममता को केंद्र सरकार ने रोम जाने की नहीं दी इजाजत

ममता को केंद्र सरकार ने रोम जाने की नहीं दी इजाजत, दीदी बोलीं- मुझसे जलते हैं मोदी, नहीं रोक पाओगे: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्र सरकार ने अगले महीने रोम जाने के लिए अनुमति देने से किया इनकार, ममता बनर्जी को ‘विश्व शांति सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए किया गया था आमंत्रित, केंद्र सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए ममता ने कहा- ‘आप मुझे नहीं रोक पाओगे, मैं विदेशों में जाने के लिए लिए नहीं हूं उत्सुक, लेकिन यह देश के सम्मान से है जुड़ा, आप पीएम मोदी हिंदू के बारे में करते हो बात, मैं भी हूं एक हिंदू महिला, आप क्यों नहीं देते मुझे इजाजत? आप पूरी तरह से हैं ईर्ष्यालु’, बनर्जी को अगस्त में रोम में स्थित कैथोलिक एसोसिएशन, सेंट एगिडियो के समुदाय के अध्यक्ष मैक्रो इम्पाग्लियाजो ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किया गया था आमंत्रित, वह एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें बुलाया गया

Read More »
भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़कर पीटा BJP सांसद को, गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान: प्रतापगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सांसद की गाड़ी में की तोड़फोड़, प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का था आयोजन, कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना थीं मौजूद, इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा के सांसद संगम लाल गुप्ता, इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए आमने-सामने, कांग्रेसियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपाइयों को पीटा दौड़ा-दौड़ाकर, पथराव कर भाजपा सांसद की फार्च्यूनर सहित कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को यहां से निकाला, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने की पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत

Read More »
कांग्रेस नेता ने CM ठाकरे पर लगाए आरोप

साकीनाका रेप केस को लेकर कांग्रेस नेता ने CM ठाकरे पर लगाए वोट बैंक की राजनीति करने के आरोप: महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार में नहीं है कुछ भी ठीक, कांग्रेस, शिवसेना एवं एनसीपी नेताओं की हर कुछ दिनों में आती रहती है अनबन सामने, अब मुंबई कांग्रेस के पूर्व महासचिव विश्वबंधु राय ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगाए गंभीर आरोप, राय ने लिखा- ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक क्षेत्रीय पार्टी के हैं अध्यक्ष, इनका राजनीतिक सरोकार है प्रांतवाद, इसलिए साकीनाका रेप केस में सीधे सीधे परप्रांतियों को निशाना साधकर इन्होंने खुद के वोट बैंक को संतुष्ट करने की कोशिश की है,’ विश्वबंधु राय ने यह पत्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी भेजा है

Read More »
JEN और SI परीक्षा रद्द करे गहलोत सरकार- 'बाबा'

किरोड़ी मीणा ने मंत्री धारीवाल को सौंपा ज्ञापन, JEN और SI के पेपर लीक होने की आशंका रद्द हो परीक्षा: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सौंपा ज्ञापन, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को सौंपा ज्ञापन, प्रतिनिधिमंडल के साथ धारीवाल के आवास पर पहुंचे किरोड़ी मीणा, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी किरोड़ी मीणा के साथ, ज्ञापन में हालही में हुई JEN और SI भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को देखते हुए रद्द करने की मांग की, किरोड़ी मीणा ने धारीवाल से मिलकर मुख्यमंत्री गहलोत के नाम सौंपा ज्ञापन, मंत्री शांति धारीवाल ने दिया आश्वासन, धारीवाल ने कहा- ‘अभ्यर्थियों की मांगों को पहुंचाएंगे सरकार तक’, हालही में JEN और SI परीक्षा में पेपर लीक गिरोह का हुआ है भंडाफोड़, पुलिस और SOG की कार्रवाई के बाद पेपर लीक होने की जताई जा रही है आशंका, पेपर रद्द करवाने के लिए अभ्यर्थी कर रहे हैं आंदोलन

Read More »
अब्दुल्ला की मोदी सरकार को सलाह

अब्दुल्ला की मोदी सरकार को सलाह- अरबों का किया निवेश तो तालिबान से रिश्ता रखने में क्या हर्ज?: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की मोदी सरकार को सलाह, अफगानिस्तान में तालिबानी निजाम से की जाए बातचीत, अफगानिस्तान में भारत के भारी निवेश का हवाला देते हुए अब्दुल्ला ने कहा- ‘तालिबान अब है वहां सत्ता में तो उनसे करनी चाहिए बात, तालिबान से रिश्ता रखने में क्या है नुकसान?, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- ‘अफगानिस्तान में पुरानी सत्ता के दौरान भारत ने अलग-अलग परियोजनाओं में वहां खर्च किए हैं अरबों, इसलिए हमें अफगानिस्तान की मौजूदा सत्ता से करनी चाहिए बात, जब हमने इस देश में किया है इतना निवेश तो उनसे रिश्ता रखने में क्या है नुकसान?, 15 अगस्त को काबुल पर कब्जे के साथ ही तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कायम कर ली है हुकूमत, तालिबान के इतिहास को देखते हुए केंद्र सरकार फूंक-फूंककर रख रही है कदम, मोदी सरकार अपना रही है ‘वेट एंड वॉच’ की नीति

Read More »