



Day: September 25, 2021


प. बंगाल के राज्यपाल धनखड़ के सम्मान में भोज, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज और टॉप ब्यूरोक्रेट्स मौजूद: प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सम्मान में भोज का आयोजन, भाई रणदीप धनखड़ की ओर से दिया गया है भोज, जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर स्थित नम्रता हाउस में सम्मान भोज का आयोजन, धनखड़ के समारोह में पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों के साथ टॉप ब्यूरोक्रेट्स, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री लालचंद कटारिया, उदयलालाल आंजना, विधायक राजेन्द्र गुढ़ा, राजकुमार शर्मा, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, संदीप चौधरी सहित कई IAS, IPS और RAS मौजूद, जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा भी पहुंचे समारोह में, धनखड़ परिवार की राजस्थान की राजनीति में अलग ही पहचान, भाजपा ने जगदीप धनखड़ को बनाया है प.बंगाल का राज्यपाल, इधर गहलोत सरकार ने रणदीप धनखड़ के बेटी शीतल धनखड़ को बना रखा है राजस्थान का सूचना आयुक्त
25 Sep 2021
Read More »

चौ. देवी लाल जयंती पर ओपी चौटाला का शक्ति प्रदर्शन, जींद में 16 विपक्षी दिग्गजों के पहुंचने का दावा: इनेलो को पुनर्जीवीत करने की कोशिश, जींद अनाज मंडी में चौधरी देवी लाल 108 वीं जयंती पर ओमप्रकाश चौटाला शक्ति प्रदर्शन, सीनियर चौटाला के नेतृत्व में अभय चौटाला ने संभाल है मोर्चा, समारोह में पूर्व पीएम देवगौड़ा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, फारुख अब्दुला, प्रकाश सिंह बादल सहित विभिन्न दलों के 16 दिग्गज नेताओं के पहुंचने का दावा, फारुख अब्दुल्ला, प्रकाश सिंह बादल, केसी त्यागी पहुंचे जींद, नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हैं ओमप्रकाश चौटाला, समारोह के मंच पर है पूरे देश की नजर, क्या कुछ नई घोषणा करते हैं सीनियर चौटाला
25 Sep 2021
Read More »

जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी ने 33 वरिष्ठ नेताओं को लिखा पत्र, केंद्र के रवैये पर उठाया सवाल: जातीय जनगणना को लेकर बिहार की सियासत में गर्माहट जारी, सुप्रीम कोर्ट के सामने केंद्र सरकार ने हलफनामा पेश कर कहा- ‘सरकार पिछड़ी जातियों की जनगणना करवाने के नहीं है लिए तैयार,’ जातीय जनगणना की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देश की विभिन्न पार्टियों के 33 वरिष्ठ नेताओं को लिखा पत्र, जिसमे तेजस्वी ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को लेकर उदासीन एवं नकारात्मक रवैया अपनाने की कही बात, साथ ही जाति आधारित जनगणना की मांग को राष्ट्र निर्माण में एक आवश्यक कदम भी बताया, तेजस्वी ने सोनिया गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, मायावती, एमके स्टालिन, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, सीताराम येचुरी, डी राजा, नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, प्रकाश सिंह बादल, दीपांकर भट्टाचार्य, उद्धव ठाकरे, के चंद्रशेखर राव, वाईएस जगन मोहन रेड्डी, महबूबा मुफ्ती, हेमंत सोरेन, पीनारायी विजयन, अरविंद केजरीवाल, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश चौटाला, जीतन राम मांझी, मौलाना बदरुद्दीन आज़मी, जयंत चौधरी, ओ पनीर सेल्वम, ओमप्रकाश राजवीर, चिराग पासवान ,अख्तरुल इमान, मुकेश साहनी और चंद्रशेखर आजाद को लिखा पत्र
25 Sep 2021
Read More »

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार कल, 7 मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ, कैप्टन के 5 सिपहसालारों की होगी छुट्टी: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से की मुलाकात, कल शाम (रविवार) शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ में होगा होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कैप्टन अमरिंदर सिंह के 5 समर्थकों की हो सकती है मंत्रिमंडल से छुट्टी, 7 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ, परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, कुलजीत सिंह नागर, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग का नाम है शामिल, कल चन्नी मंत्रिमंडल की लिस्ट लेकर पहुंचे थे दिल्ली, राहुल गांधी के घर हुई थी हाई लेवल मीटिंग, राहुल के आवास पर देर रात 10 बजे से 2 बजे तक चला था मंथन, इस हाईलेवल मीटिंग में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रहे मौजूद
25 Sep 2021
Read More »

कुंभलगढ़ चिंतन बैठक पर बोले कटारिया- मुख्यमंत्री का चेहरा होगा या नहीं, इस पर नहीं हुई कोई भी चर्चा: भाजपा के कुंभलगढ़ में दो दिन के चिंतन बैठक पर उपनेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान- ‘भाजपा में मुख्यमंत्री का चेहरा होगा या नहीं होगा, इस पर नहीं हुई कोई भी चर्चा, किसी के चेहरे पर चुनाव लडऩा है या नहीं, यह चुनाव के आसपास ही होता है तय’, कटारिया ने कहा- ‘यदि पार्टी चाहती है किसी व्यक्ति के नेतृत्व में चुनाव लडऩा तो आमतौर पर चुनाव के आसपास भाजपा का संसदीय बोर्ड उसके नाम का करता है ऐलान’, चिंतन शिविर पर बोले कटारिया इससे पार्टी को मिलती है मजबूती, कटारिया ने कहा- ‘चिंतन बैठक में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी नहीं हुई चर्चा, पार्टी का फोकस कार्यकर्ता और टीम की मजबूती पर रहा’, राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है जोरदार खेमेबाजी, कांग्रेस तो इस बात को लेकर साधती रहती है भाजपा पर निशाना- ‘भाजपा में हैं सीएम के चेहरों की बारात’
25 Sep 2021
Read More »

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला- गैर गंभीर पार्ट टाइम नेता, देते हैं बचकाने बयान: मोदी सरकार के मंत्री प्रहलाद जोशी ने की राहुल गांधी के बयान की आलोचना, वायनाड सांसद राहुल गांधी ‘गैर-गंभीर, पार्ट टाइम राजनेता’, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया था ट्वीट- ‘मिस्टर 56-इंच डरते हैं चीन से’, राहुल के इस ट्वीट पर जोशी ने बोला हमला- ‘मैंने पहले भी कहा है कि राहुल गांधी को नहीं लेना चाहिए गंभीरता से, उन्हें इतिहास या भविष्य के बारे में नहीं है जानकारी, भारत उभर रहा है एक वैश्विक नेता के रूप में, जिस पर हर भारतीय को होना चाहिए गर्व’, केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा- ‘राहुल गांधी हैं एक गैर-गंभीर, अंशकालिक राजनेता, जब भी होता है कोई गंभीर संकट, तो वह जाते हैं देश से बाहर, राहुल के बयान नहीं होते हैं प्रतिक्रिया देने लायक, यह है सबसे बचकाना और अपरिपक्व बयान’, राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर केंद्र पर साधा था निशाना
25 Sep 2021
Read More »

हेमंत सोरेन के बाद मंत्री उरांव का विवादित बयान- झारखंड सिर्फ झारखंडियों के लिए, मेरे लिए बना: झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने एक बार फिर उठाया स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा, उरांव ने पतरातू में आयोजित विस्थापित-प्रभावित अधिकार समिति के पहले स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित, कहा- झारखंड का निर्माण हुआ है सिर्फ झारखंडियों के लिए, मेरे लिए बना, विधायक अंबा के लिए बना’, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उऱांव ने कहा- ‘बीजेपी को यहां के लोगों के हितों का नहीं है ध्यान’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष औऱ मंत्री उरांव अकसर बाहरी और स्थानीय के मुद्दे की करते रहे हैं बात, सीएम हेमंत सोरेन के भी भोजपुरी और मगही भाषा को लेकर दिया था विवादित बयान
25 Sep 2021
Read More »

बंगाल के गवर्नर धनखड़ मिले CM गहलोत से, स्वास्थ्य की ली जानकारी, राज्यपाल मिश्र से भी की भेंट: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जयपुर दौरे पर, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, सीएम गहलोत के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, हाल ही में सीएम गहलोत की हुई है एंजियोप्लास्टी, सीएम गहलोत को डॉक्टरों ने दी है आराम की सलाह, साथ ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजभवन जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से की शिष़्टाचार मुलाकात, राज्यपाल धनखड़ के साथ उनकी पत्नी भी रही मौजूद, वहीं कल राज्यपाल धनखड़ ने की थी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से भेंट
25 Sep 2021
Read More »

दिल्ली से लौटे टीएस सिंहदेव का बयान- CM बदलने का फैसला हाईकमान के पास, पंजाब में बदल गया तो..: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के कथित फॉर्मूले पर सियासत तेज, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, दिल्ली से रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान- पंजाब में सीएम बदल गया तो क्या ये अचानक हुआ?, अचानक पंजाब में भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन हुआ है बड़ा फैसला, यह हाईकमान की इच्छाशक्ति को करता है प्रदर्शित, सीएम बदलने पर हाईकमान का फैसला है सुरक्षित, ये हाईकमान का है विशेषाधिकार, फैसला भी आएगा उन्हीं के पास से, इसमें समय सीमा की नहीं रहती बात’, सिंह देव ने कहा- ‘अचानक हमने देखा कि पंजाब में आ गया निर्णय, हमने नहीं सोचा था कि पंजाब में आएगी ऐसी स्थिति, कई कारण रहते हैं, उनके आधार पर हाईकमान लेता है निर्णय’, छ्त्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएससिंह देव के बीच तनावपूर्ण हैं रिश्ते: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के कथित फॉर्मूले पर सियासत तेज, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, दिल्ली से रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान- पंजाब में सीएम बदल गया तो क्या ये अचानक हुआ?, अचानक पंजाब में भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन हुआ है बड़ा फैसला, यह हाईकमान की इच्छाशक्ति को करता है प्रदर्शित, सीएम बदलने पर हाईकमान का फैसला है सुरक्षित, ये हाईकमान का है विशेषाधिकार, फैसला भी आएगा उन्हीं के पास से, इसमें समय सीमा की नहीं रहती बात’, सिंह देव ने कहा- ‘अचानक हमने देखा कि पंजाब में आ गया निर्णय, हमने नहीं सोचा था कि पंजाब में आएगी ऐसी स्थिति, कई कारण रहते हैं, उनके आधार पर हाईकमान लेता है निर्णय’, छ्त्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएससिंह देव के बीच तनावपूर्ण हैं रिश्ते
25 Sep 2021
Read More »


