



Day: September 24, 2021



सचिन पायलट की राहुल और प्रियंका के साथ मुलाकात खत्म, राहुल के आवास से रवाना हुए पायलट: दिल्ली में राजस्थान को लेकर बड़ी बैठक खत्म, राहुल गांधी के आवास पर चल रही थी अहम बैठक, सचिन पायलट के साथ राहुल और प्रियंका ने की चर्चा, करीब 40 मिनट हुआ तीनों के बीच मंथन, बैठक के बाद राहुल के आवास से रवाना हुए पायलट, मीडिया ने करनी चाही पायलट से बात, लेकिन बिना बात किए ही निकल किए पायलट, राजस्थान की राजनीति को लेकर अहम मानी जा रही ये बैठक, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू
24 Sep 2021
Read More »

राकेश टिकैत ने ट्वीट कर की जो बाइडेन से अपील- मोदी जी से मीटिंग में उठाना किसानों का मुद्दा: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मांगी मदद, तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने में दें दखल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को टैग करते हुए राकेश टिकैत ने किया ट्वीट- ‘प्रिय जो बाइडेन, हम भारतीय किसान मोदी सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कर रहे हैं आंदोलन, पिछले बीते 11 महीने में 700 किसानों की हो चुकी है मौत, इन कानूनों को हमारे बचाव के लिए लिया जाना चाहिए वापस, पीएम नरेंद्र मोदी से मीटिंग के दौरान हमारी चिंताओं का भी रखें ख्याल’, ट्वीट के बाद से ट्विटर पर #Biden_SpeakUp4Farmers कर रहा ट्रेंड, शुक्रवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी की क्वाड देशों के नेताओं से हो रही मुलाकात, किसानों को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए करीब एक साल होने वाला पूरा, किसानों को पॉप स्टार रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और पोर्न स्टार मिया खलीफा समेत कई विदेशी हस्तियां दे चुकी हैं अपना समर्थन
24 Sep 2021
Read More »

दिल्ली में राजस्थान को लेकर सबसे बड़ी हलचल, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ पायलट की अहम बैठक: राजस्थान को लेकर दिल्ली में चल रही बड़ी बैठक, सूत्रों का दावा- राहुल के आवास पर हो रही है अहम बैठक, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट कर रहे हैं मंथन, राजस्थान की राजनीति के भविष्य में होने वाले बदलावों पर चर्चा जारी, तीनों के बीच जारी इस बैठक से सियासी गलियारों में जबरदस्त हलचल, 17 सितंबर को भी राहुल और पायलट की हुई थी मैराथन बैठक, करीब ढाई घंटे तक राजस्थान की राजनीति पर हुआ था मंथन, इसके बाद जयपुर में पायलट ने की थी स्पीकर जोशी से मुलाकात, वहीं चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भी आज की है राहुल गांधी से मुलाकात, इन मुलाकातों को लेकर माना जा रहा जल्द निकल सकता है राजस्थान में सुलह का रास्ता
24 Sep 2021
Read More »

जो नेता एक पार्टी छोड़ दूसरी में जाते हैं-मंत्री बनते हैं उन्हें जनता नहीं रखती याद- गडकरी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में अक्सर अपनी बेबाकी, अपने काम को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान, महाराष्ट्र में भारतीय छात्र संसद के एक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए बोले गडकरी- ‘आज छत्रपति शिवाजी महाराज, संत तुकाराम, संत ज्ञानेश्वर महाराज, शाहू महाराज, वीर सावरकर, बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी जैसे महान लोगों को किया जाता है याद, लेकिन वे नेता जो एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं और वहां मुख्यमंत्री और मंत्री बनते उन्हें जनता नहीं रखती लंबे समय तक याद, बड़े-बड़े पोस्टर और कट-आउट लगवा कर कोई बड़ा नेता नहीं बन सकता’
24 Sep 2021
Read More »



राजस्थान की राजनीति दिल्ली में ‘हलचल’, रघु शर्मा और राहुल गांधी की मुलाकात की चर्चा!: पंजाब के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में तेज हुई हलचलें, राजस्थान के नेताओं का दिल्ली में डेरा, मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और प्रमोद जैन भाया दिल्ली दौरे पर, निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला भी दिल्ली में, रघु शर्मा की राहुल गांधी से मुलाकात होने की चर्चा, हरीश चौधरी तो पंजाब मामले को लेकर दिल्ली में संभालें हुए हैं मोर्चा, मंत्री प्रमोद जैन भाया बताए जा रहे हैं धार्मिक यात्रा पर, इससे पहले कल जयपुर में स्पीकर सीपी जोशी और सचिन पायलट की हुई लंबी मुलाकात, सियासी गलियारों में इन सभी मुलाकातों को देखा जा रहा जोड़कर, सियासी मुलाकातों के बीच जल्द ही राजस्थान में भी आलाकमान के एक्शन की चर्चा
24 Sep 2021
Read More »



