Day: September 24, 2021

पायलट की जनसुनवाई में उमड़े फरियादी

पायलट की जनसुनवाई में उमड़े फरियादी, चाकसू से आए सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिया ये आमंत्रण: टोंक विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे पायलट की जनसुनवाई में, कार्यकर्ताओं ने अपनी परेशानियां बताईं पायलट को, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भी की पायलट से मुलाकात, सचिन पायलट ने सभी की परेशानियों को सुना और निस्तारण के दिए निर्देश, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में आए सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की पायलट से मुलाकात, इस दौरान पायलट को दिया गया चाकसू की अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का आमंत्रण

Read More »
REET परीक्षार्थियों की बसों का नहीं लगेगा टोल, बसों को नहीं रोका जाएगा टोल पर- डोटासरा

REET परीक्षार्थियों की बसों का नहीं लगेगा टोल, बसों को नहीं रोका जाएगा टोल पर- डोटासरा: प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा पर सरकार सतर्क, REET परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डोटासरा ने राज्य सरकार की ओर से किए गए फैसलों की दी जानकारी, डोटासरा ने कहा- ‘प्रदेश की अब की सबसे बड़ी परीक्षा, पूरी सरकार है सतर्क, अभ्यर्थियों को रोडवेज के साथ निजी बसों में भी फ्री सफर की मिलेगी सुविधा, निजी बस संचालकों को सरकार की ओर से किया जाएगा पेमेंट, परीक्षार्थियों को ले जाने वाली बसों से नहीं लिया जाएगा टोल, टोल पर अलग से होगी बसों की लाइन, टोल पर नहीं रोकी जाएगी परीक्षा की बसें, पेपर परिवहन करने वाले लोग नहीं कर सकेंगे मोबाइल का प्रयोग’, सीसीटीवी कैमरों को काले कपड़ों से ढकने के आदेश के मामले में बोले डोटासरा- ‘निजी स्कूलों के सीसीटीवी कैमरे के एक्सेस हैं अभिभावकों के पास भी, नकल की रहती है संभावना’, डोटासरा ने राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों से की आगे आकर सहयोग करने की अपील

Read More »
सुनील जाखड़ को मनाने में कामयाब रहे राहुल गांधी!

सुनील जाखड़ को मनाने में कामयाब रहे राहुल गांधी! अब बोले- चन्नी को CM बनाना राहुल का साहसी फैसला: क्या पूर्व पीसीसी चीफ सुनील जाखड़ को मनाने में कामयाब रहे राहुल गांधी!, जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी को बताया साहसी फैसला, सुनील जाखड़ के लेटेस्ट बयान से लगता है कि राहुल गांधी उन्हें मनाने में रहे हैं कामयाब, मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर होने पर जाखड़ ने जाहिर की थी नाराजगी, प्रभारी रावत के सिद्धू के नेतृत्व वाले बयान के बाद से नाराज थे जाखड़, दिल्ली में राहुल गांधी संग मुलाकात के बाद सुनील जाखड़ ने किया ट्वीट- ‘राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह को चुनकर पार्टी में अन्य लोगों के लिए भी उभरकर आने का दिया है अवसर, ये है एक साहसिक निर्णय, यह वह फैसला जो सिख धर्म के लोकाचार में है निहित, न केवल राज्य के लिए बल्कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने के लिए भी एक है महत्वपूर्ण क्षण’, नाराज जाखड़ को राहुल-प्रियंका चंडीगढ़ से दिल्ली अपने साथ थे लाए, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद भावी मुख्यमंत्रियों की रेस में सबसे आगे थे जाखड़, अब चर्चा ये भी है कि जाखड़ को दी जा सकती है चुनाव कैंपेन समिति की जिम्मेदारी!

Read More »
यूपी चुनाव के लिए भाजपा और निषाद का गठबंधन

यूपी चुनाव के लिए भाजपा और निषाद का गठबंधन, प्रधान बोले- निषाद और अपना दल को देंगे सम्मान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, भाजपा और निषाद में हुआ गठबंधन, आज अधिकारिक रूप से निषाद और भाजपा का गठबंधन का किया गया ऐलान, प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वंत्रदेव सिंह और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद की मौजूदगी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रधान का बयान- ‘2022 का यूपी चुनाव है बेहद अहम, निषाद और अपना दल के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सहयोगी पार्टी की सीटें होंगी सम्मानजनक’, प्रधान में कहा- ‘यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, लोगों को पीएम मोदी और सीएम योगी पर भरोसा, अब्बाजान, चच्चाजान पर मत जाइए’, भाजपा और निषाद पार्टी में गठबंधन तय होने के बाद तस्वीर होने लगी है साफ

Read More »
मैडम राजे का गहलोत सरकार पर हमला जारी

मैडम राजे का गहलोत सरकार पर हमला जारी, कहा- अपराध के मामले में पहले पायदान पर राजस्थान: कानून व्यवस्था को लेकर निशाने पर गहलोत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर करारा हमला, मैडम राजे का बयान- ‘राज्य सरकार आमजन को नहीं दे पा रही है सुरक्षा, स्थिति यह है कि बेटियों को खुद अपनी इज्जत बचाने के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष, जनता को लड़ना पड़ रहा है अपराधियों से, हमारा राजस्थान था एक शांति प्रिय और सुरक्षित प्रदेश, जिसकी यह पहचान की जानी चाहिए पुनः स्थापित’, कानून व्यवस्था को लेकर मैडम राजे घेरती रही हैं गहलोत सरकार को, वहीं भारी बारिश से हाड़ौती के किसानों के लिए भी मैडम राजे ने उठाई थी आवाज, वसुंधरा राजे के दौरे के बाद ही गहलोत सरकार ने गिरदावरी के जारी किए थे आदेश

Read More »
CBI टीम पहुंची प्रयागराज

महंत नरेंद्र गिरी का आत्महत्या प्रकरण- CBI टीम पहुंची प्रयागराज, हरिद्वार कनेक्शन की भी होगी जांच: महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या प्रकरण में बड़ा अपडेट, पुरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की CBI टीम पहुंची प्रयागराज, जांच की शुरु, CBI की टीम महंत नरेंद्र गिरी की कॉल डिटेल के आधार पर करेगी हरिद्वार कनेक्शन की जांच, जिस दिन महंत नरेंद्र गिरी ने की थी आत्महत्या उस दिन उनके फोन पर कुल 35 कॉल आई थी जिनमे से उन्होंने केवल 18 पर की थी बात, जिन लोगों से महंत नरेंद्र गिरी ने की थी बात उनमें हरिद्वार के कुछ लोग एवं 2 बिल्डर भी है शामिल, अब SIT नरेंद्र गिरी के मोबाइल की CDR निकालकर करेगी इन सभी लोगों से पूछताछ

Read More »
बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बड़ा बयान

बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बड़ा बयान- ‘किसानों का दूंगा साथ, अन्याय के खिलाफ उठाता हूं आवाज’: अपने तीन दिवसीय पीलीभीत दौरे पर बड़ेपुरा पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर दिया बड़ा बयान- मैं हमेशा किसानों के साथ हूं खड़ा, मैंने जब भी किसी के साथ अन्याय होते देखा है तो मैंने हमेशा आवाज उठाई, ये कभी नहीं देखा कि इसका मुझ पर क्या पड़ेगा असर,’ इस दौरान वरुण गांधी ने अन्ना हजारे के आंदोलन को भी किया याद, कहा- ‘जब अन्ना हजारे ने किया था आंदोलन तो देश के 543 लोकसभा सांसदों में से मैं अकेला ही व्यक्ति था, जो उनके साथ आंदोलन में जाकर बैठ गया और दिया उनका साथ, ऐसे ही मैं किसानों का पूरी तरीके से दूंगा साथ, अन्ना हजारे के आंदोलन में भी मैंने यह नहीं पूछा कि मेरा दल उनके साथ है कि नहीं, लेकिन मेरा दिल है उनके साथ’

Read More »
कोरोना की तीसरी लहर की आहट हुई तेज

कोरोना की तीसरी लहर की आहट हुई तेज, नए मामलों में इजाफा जारी, 24 घंटे में 318 की हुई मौत: देश भर में कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन भी हुआ इजाफा, कोरोना की तीसरी लहर की आहट हुई तेज, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31 हजार 382 नए मामले किये गए दर्ज, जिसके बाद देश में कोरोना के सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचे 3 लाख 162 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 318 नए मरीजों की हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 46 हजार 368 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 32 हजार 542 मरीजों की हुई रिकवरी

Read More »
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान

‘मेरी सुरक्षा में की जाये कटौती, मैं हर पंजाबी का हूँ भाई’- सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक अलग ही अंदाज में आ रहे हैं नजर, नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान, राज्य के अधिकारियों को दिए उनकी सुरक्षा में कटौती करने के आदेश, चन्नी ने कहा- ‘उनकी सुरक्षा के लिए इतने सारे लोगों का होना दिखाता है ‘संसाधनों की बर्बादी’, मैं एक आम आदमी हूँ और मेरी जान को नहीं है किसी भी तरह का खतरा, क्योंकि मैं हर पंजाबी का हूं भाई,’ मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी चाय की चुस्की के साथ अपनी शायरी और एक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गाने पर जमकर थिरकने के कारण सोशल मीडिया पर पहले से बने हुए हैं चर्चा में

Read More »