Day: September 22, 2021

'महाराज' का 'महाराजा' स्वागत

‘महाराज’ का ‘महाराजा’ स्वागत, ग्वालियर में 200 मंचों पर 1 लाख कार्यकर्ता करेंगे सिंधिया का स्वागत: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज से तीन दिन के ग्वालियर दौरे पर, यहां बंपर स्वागत की तैयारी में सिंधिया समर्थक, 200 मंचों पर एक लाख कार्यकर्ता करेंगे ‘महाराज’ का स्वागत, जिले की सीमा में प्रवेश करते ही निरावली गांव से होगा रोड शो, दोपहर 2 बजे ये रोड शो पुरानी छावनी, मोतीझील, बहोड़ापुर शिंदे की छावनी, दौलतगंज होते हुए जाएगा महाराज बाड़ा, यहां सिंधिया मंसूर बाबा के दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद, सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनते ही हवाई क्षेत्र में मध्यप्रदेश को मिली कई को सौगातें, मंत्री बनते ही ग्वालियर को 2 महीने के अंदर करीब 12 से ज्यादा शहरों से कर दिया एयर कनेक्ट, ग्वालियर एयरपोर्ट को जल्द ही मिलने वाला है एक नया टर्मिनल, ऐतिहासिक रोड शो के विरोध में उतरी कांग्रेस, सत्ता का बेजा इस्तेमाल करने का लगाया आरोप, सिंधिया के रोड शो के विरोध में कांग्रेस फूलबाग पर देगी एक विशाल धरना, सज्जन सिंह ने कहा- ‘हम विपक्षी होने के नाते अपना फर्ज निभाएंगे और रोड शो का करेंगे विरोध’

Read More »
कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी

कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी, बीते 2 दिन में 30 हजार से कम केस आये सामने: कोरोना की दूसरी की धीमी पड़ी रफ़्तार, जिसके बाद देशवासियों ने ली राहत की सांस, पिछले दो दिनों से लगातार 30 हजार से कम कोरोना केस आये हैं सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 964 नए केस आए सामने जिसके बाद कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 01 हजार 989 के पार, जो 186 दिनों में सबसे कम है, वहीं पिछले 24 घंटे में 383 कोरोना संक्रमितों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 45 हजार 768 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 34,167 मरीज कोरोना से रिकवर होकर पहुंचे अपने घर

Read More »
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना, 5 दिन के दौरे में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को भी करेंगे संबोधित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 दिवसीय अमेरिका दौरा, तालिबान संकट के बीच अहम माना जा रहा है दौरा, बुधवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से हुए रवाना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से होगी मुलाकात, बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी से होगी यह पहली मुलाकात, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच होगी द्विपक्षीय बातचीत, इस दौरान अफगानिस्तान, आतंकवाद, सुरक्षा, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, अपने पांच दिनों के अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी क्वाड समिट, कोविड ग्लोबल समिट में लेंगे भाग, साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को भी करेंगे संबोधित, 23 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी करेंगे मुलाकात, साथ ही एपल के सीईओ टिम कुक से भी मिलेंगे, पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री, एनएसए सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है अमेरिका, नवंबर 2019 के बाद एशिया के बाहर किसी देश के दौरे पर नहीं गए हैं पीएम मोदी

Read More »
प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरी का पोस्टमार्टम हुआ पूरा

प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरी का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, दोपहर 12 बजे बाघम्भरी मठ में दी जायेगी भू-समाधी: महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या से जुड़ा मामले में बड़ा अपडेट, आज सुबह महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज, 5 डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे तक किया पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद अब नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को ले जाय जा रहा बाघम्भरी मठ, जहाँ दोपहर 12 बजे उन्हें दी जायेगी भू-समाधि, इससे पहले पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में करीब 12 घंटे तक आनंद गिरि और आद्या तिवारी को आमने-सामने बैठाकर की पूछताछ, इस दौरान सुसाइड नोट, हैंड राइटिंग को लेकर भी पूछे गए कई सवाल, इस दौरान आनंद गिरि ने पूछताछ में उसके खिलाफ साजिश होने की कही बात

Read More »