



Day: September 22, 2021



REET-2021 में भाग ले रहे युवाओं के लिए सरकार करे अतिरिक्त परिवहन साधनों की व्यवस्था- बेनीवाल: 26 सितंबर को होगी REET परीक्षा, RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार से की मांग, बेनीवाल का ट्वीट- REET भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की मांग, सांसद बेनीवाल ने विगत दिनों एसआई और नीट परीक्षा में बसों की अव्यवस्थाओं के कारण अभ्यर्थियो को हुई असुविधा का दिया हवाला, खुद सीएम को परिवहन विभाग को देने चाहिए निर्देश, सरकार के स्तर से और अधिक अतिरिक्त बसें लगाने रखी मांग’, 26 सितंबर को राजस्थान में होगी REET की परीक्षा, इस परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा युवा लेंगे भाग
22 Sep 2021
Read More »


कैप्टन का गहलोत को जवाब- ‘संभाले अपना राजस्थान, हमारे पंजाब को छोड़ें’, राहुल-प्रियंका अनुभवहीन: पंजाब के सीएम पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के बागी तेवर, पार्टी लीडरशिप पर उठाए सवाल, कैप्टन बोले- ‘सिद्धू देश के लिए बड़ा खतरा, इमरान खान कहता है सिद्धू अपना है, मैं सोनिया गांधी के कहने पर बना रहा मुख्यमंत्री, मैं तो 3 हफ्ते पहले ही छोड़ने वाला था मुख्यमंत्री पद’, कैप्टन का राहुल-प्रियंका पर भी बड़ा हमला- ‘राहुल प्रियंका को पार्टी चलाना नहीं आता, भाई-बहन को नहीं है राजनीतिक अनुभव, सिद्धू के सामने उतारुंगा मजबूत कैंडिडेट, सिद्धू के चंगुल में फंसे चन्नी, दलित चन्नी के सीएम बनने के बाद सिद्धू खुद को समझ रहे हैं सुपर सीएम’, सीएम गहलोत के कांग्रेस को नुकसान नहीं पहुंचाने की नसीहत पर कैप्टन का जवाब, बोले कैप्टन- अपना राजस्थान संभालें अशोक गहलोत, हमारे पंजाब को छोड़ें, वैसे मेरे अच्छे मित्र हैं गहलोत, पंजाब स्क्रीनिंग कमेटी के रहे थे अध्यक्ष, लेकिन राजस्थान में है पंजाब से ज्यादा अंतर्कलह, अपने राजस्थान पर ध्यान दें गहलोत’, एक नेशनल न्यूज चैनल के साक्षात्कार में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिखाए बागी तेवर, अब बड़ा सवाल क्या अमरिंदर सिंह बनाने जा रहे हैं अपनी पार्टी? या फिर किसी पार्टी से चल रही है बात, जल्द ही पत्ते खोल सकते हैं कैप्टन
22 Sep 2021
Read More »

चिराग का नीतीश पर हमला- ‘बिहार में अपराधियों की जगह आमजन को लगने लगा है डर’: LJP नेता चिराग पासवान ने एक बार फिर साधा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना, एक आम जनसभा को संबोधित करते हुए बोले चिराग- ‘प्रदेश में आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध है अपने चरम पर, यहां अपराधियों को नहीं बल्कि आमजन को लगने लगा है डर, लेकिन बिहार का मुखिया सो रहा है चैन की नींद, चुनावी घोषणापत्र में 19 लाख लोगों को रोजगार देने का सीएम नीतीश ने किया था वादा, लेकिन आधे लोगों को भी वो नहीं दे सके रोजगार, मुख्यमंत्री हो चुके हैं पूरी तरह फैल’
22 Sep 2021
Read More »

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बड़ा एलान, जल्द करूँगा बिहार के सभी जिलों का दौरा: बुधवार को आयोजित हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, इस दौरान लालू ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘मैं जल्द स्वस्थ्य होकर आऊंगा बिहार, जिसके बाद करूंगा हर जिले का दौरा, हमारी पार्टी बिहार में है सबसे बड़ी पार्टी, जो हार जाता है वो पार्टी छोड़ देता है और जिसे टिकट नहीं मिलता वो अपनी पार्टी के उम्मीदवार को हराने के लिए मेहनत करता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए,’ तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए बोले लालू- ‘बिहार की जनता ने तेजस्वी के नेत्तृत्व को है स्वीकारा, बिहार का भविष्य होना चाहिए युवा हाथों में’
22 Sep 2021
Read More »


कोरोना से हुई मौत के लिए केन्द्र सरकार ने तय किया मुआवजा, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 50 हजार रुपये: देश में कोरोना से हुई मौत के लिए मुआवजा हुआ तय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी, हर मौत के लिए परिवार को 50 हज़ार रुपये का मिलेगा मुआवजा, यह पैसा राज्यों मिलेगा आपदा प्रबंधन कोष से, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था न्यूनतम मुआवजे पर गाइडलाइन जारी करने के लिए, 30 जून को दिए आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था देश में कोरोना से हुई हर मौत के लिए मुआवजा दो, कोर्ट ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से कहा था कि वह 6 हफ्ते में मुआवजे की रकम तय कर राज्यों को करे सूचित, कोर्ट ने माना था कि इस तरह की आपदा में लोगों को मुआवजा देना है सरकार का वैधानिक कर्तव्य, मुआवजे की रकम का फैसला कोर्ट ने छोड़ा था सरकार पर’
22 Sep 2021
Read More »

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 25-27 सितंबर तक सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित: REET 2021 को देखते हुए गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, उच्च शिक्षा विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक की परीक्षा को स्थगित करने के दिए आदेश, सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा की गई स्थगित, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जारी किए निर्देश, रीट परीक्षा में लगभग 26 लाख परीक्षार्थियों के बैठने की है संभावना, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए लिया गया फैसला, कई REET परीक्षार्थियों की विश्वविद्यलयों में भी थी परीक्षा, अभ्यर्थियों को सता रहा था साल खराब होने का डर, अब परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थी रीट पर कर सकेंगे फोकस
22 Sep 2021
Read More »


