



Day: September 22, 2021


फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए किसानों को दे रहे 2 करोड़ का अनुदान, लेकिन व्यापारी उठा रहे फायदा- गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज डूंगरपुर को दी कृषि महाविद्यालय की सौगात, वर्चुअल समारोह में सीएम गहलोत ने कहा- ‘फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी में 2 करोड़ तक के अनुदान का फायदा किसान के बजाय उठा रहे हैं व्यापारी, न तो किसानों को इसके बारे में कोई जानकारी है और न उन्हें मिल रहा है गाइडेंस, इसका फायदा उठा रहे हैं व्यापारी’, गहलोत ने कहा- ‘सरकार ने आगे बढ़कर फूड प्रोसेसिंग का काम लिया है हाथ में, एग्रो प्रोसेसिंग में किसान आएं हैं आगे, सरकार एग्रो प्रोसेसिंग एंड एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत 2 करोड़ तक का दे रही है अनुदान, अब तक इस स्कीम के तहत 132 करोड़ का दिया जा चुका है अनुदान, इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए किसानों को आना होगा आगे’, साथ ही सीएम ने फिर दोहराया कि अगले साल से बनेगा अलग कृषि बजट, सीएम गहलोत ने समारोह में जुड़े राज्यपाल कलराज मिश्र की भी तारीफ की
22 Sep 2021
Read More »

‘चिंतन’ पर बोले पूनियां- अमृत आएगा BJP के खाते में विष कांग्रेस के, कमल का फूल होगा चुनाव में चेहरा: कुंभलगढ़ के भाजपा की चिंतन बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने दिया जीत का मंत्र, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बयान- ‘मंथन से निकला अमृत आएगा भाजपा के पाती में और विष कांग्रेस के, 2023 चुनाव में कमल का फूल होगा चुनाव का चेहरा, चुनाव का चेहरा तय करती है पार्लियामंट्री कमेटी’, कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पूनियां बोले- ‘दो लोगों की पार्टी में होती है अंतर्कलह, कांग्रेस में अंतर्कलह है इसके लिए उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं, भाजपा चलती है विचारों पर, भाजपा में नहीं है अंतर्कलह’, पूनियां ने चिंतन बैठक को बताया नियमित प्रक्रिया, बोले- ‘संगठन के कामकाज की समीक्षा और आगे की रणनीति पर हुई मंथन’, पूनियां ने कहा- 2023 को ही ध्यान में रखकर नहीं हुई चिंतन बैठक, आगे भी भाजपा लंबे समय तक राजस्थान में कैसे रहे इस पर हुई चर्चा’, कुंभलगढ़ में भाजपा की चिंतन बैठक हो चुकी है संपन्न, सबसे बड़ी बात यह रही कि वसुंधरा राजे की गैरमौजूदगी में पार्टी के कामकाज पर हुआ मंथन
22 Sep 2021
Read More »

मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण विवाद! रिहा किए गए कालवी ने की योगी से मुलाकात! राजपूत संगठन थे विरोध में: नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया अनावरण, मिहिर भोज गुर्जर या राजपूत इसको लेकर हुआ है जोरदार विवाद, करणी सेना का आज प्रस्तावित था कूच, इससे पहले भी करणी सेना का लोकेन्द्र सिंह कालवी सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार, अनावरण के बाद कालवी को किया गया रिहा, सूत्रों से मिल रही खबर, योगी आदित्यनाथ ने राजपूत संगठन के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकेंद्र सिंह कालवी सहित अन्य नेता रहे मौजूद, सीएम योगी की बात से संतुष्ट बताए जा रहे राजपूत संगठन
22 Sep 2021
Read More »



REET को लेकर सीएम गहलोत ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आमजन से सहयोग की अपील: 26 सितंबर को होगा REET एग्जाम, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ’26 सिंतबर को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में 16.51 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, यह प्रदेश की अभी तक की होगी सबसे बड़ी परीक्षा, प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज में निशुल्क यात्रा का किया है इंतजाम, अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है ऐसे में सभी के सहयोग की है जरूरत, मैं सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आमजन से करता हूं अपील, व्यवस्था बनाने में प्रशासन एवं अभ्यर्थियों का करें सहयोग, दूसरे स्थानों से आए अभ्यर्थियों को रुकने, खाने आदि में यथासंभव करे मदद, कोई भी ना फैलायें अफवाह, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस परीक्षा का सफल आयोजन हम सभी की है जिम्मेदारी’, राजस्थान सरकार एग्जाम को लेकर लागू कर चुकी है रेस्मा
22 Sep 2021
Read More »

‘गोल्डन बॉय’ कृष्णा ने पायलट से की मुलाकात, नागर ने टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में जीता है गोल्ड: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट से कृष्णा नागर ने की मुलाकात, सचिन पायलट का ट्वीट- ‘टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश के लिए स्वर्णिम उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी कृष्णा नागर से आज आवास पर भेंट कर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’, जयपुर की गलियों का बैडमिंटन ब्वॉय टोक्यो में जीतकर आया है गोल्ड, कृष्णा ने साल 2017 से खेलना शुरू किया था बैडमिंटन, कृष्णा ने गलियों और पार्क में ही खेलना सीख पैरालंपिक में जीता है गोल्ड मेडल, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएच 6 फाइनल में हॉन्गकॉन्ग के चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से दी थी मात
22 Sep 2021
Read More »

डूंगरपुर को कृषि कॉलेज की सौगात, MLA घोगरा ने सम्राट अशोक महान से की सीएम गहलोत की तुलना: कृषि महाविद्यालय, डूंगरपुर का शुभारम्भ का वर्चुअल समारोह, राज्यपाल कलराज मिश्र हैं मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जुड़े हैं वीसी के जरिए, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी जुड़े हैं समारोह में, मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में की थी इस महाविद्यालय की घोषणा, विधायक गणेश घोगरा का बयान, ‘एक था अशोक महान अब राजस्थान में हैं अशोक गहलोत, जिन्होने कोरोना काल में किसी को भूखा नहीं सोने दिया’ घोगरा ने कहा कि वागड़ सीएम गहलोत के साथ है खड़ा, एंजियोप्लास्टी के बाद सीएम गहलोत किसी समारोह में हो रहे हैं शामिल, इस समारोह के बाद आज ही होगी मंत्रिपरिषद की बैठक भी
22 Sep 2021
Read More »



