



Day: September 18, 2021




कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी थामेंगे कांग्रेस का हाथ, 28 सितंबर का निकला है मुहूर्त- सूत्र: कांग्रेस में तेजी से जारी है बदलाव का दौर, पंजाब में सीएम बदलने के बाद अब आ रही है एक और बड़ी खबर, कांग्रेस सूत्रों का दावा- लेफ्ट पार्टी का युवा चेहरा जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात में युवा फेस माने जाने वाले जिग्नेश मेवानी थाम रहे हैं कांग्रेस का हाथ, पार्टी के बड़े नेता हैं दोनों युवा नेताओं के संपर्क में, कई दौर की मीटिंग के बाद 28 सितंबर का निकला है मुहूर्त, दोनों से कांग्रेस से जुड़ने के बाद गुजरात और बिहार में बदलेंगे समीकरण, गुजरात में 2017 विधानसभा चुनाव में जिग्नेश मेवानी ने बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से लड़ा था चुनाव, यहां कांग्रेस ने मेवानीके सामने नहीं उतारा था कैंडिडेट, तब से ही कांग्रेस और मेवानी के बीच बन गए थे अच्छे रिश्ते, वहीं सूत्रों के मुताबिक सीपीआई में कन्हैया कुमार खुद को महसूस कर रहे हैं उपेक्षित और नेतृत्व से हैं खफा, कन्हैया के पार्टी छोड़ने के सवाल पर सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी. राजा का बयान- ‘मैंने इस संबंध में सुनी हैं अटकलें’
18 Sep 2021
Read More »

अगर सिद्धू को सीएम बनाया तो मैं करूंगा विरोध, उसके पाकिस्तान के इमरान और बाजवा से हैं सम्बंध- कैप्टन: पंजाब कांग्रेस में कलह अपने चरम पर, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खोला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्षा जिसको चाहे मुख्यमंत्री बनाए लेकिन, अगर सिद्धू को सीएम बनाया तो मैं खुलकर करूंगा विरोध, यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है, सिद्धू का पाकिस्तान से सम्बंध है, सिद्धू की बाजवा से और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का है दोस्ती, आज पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं, ऐसे में किसी भी हाल में मैं पाकिस्तान से दोस्ती रखने वाले को मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा,’ अमरिंदर सिंह यहीं नहीं रुके, कहा- सिद्धू नकारा और निकम्मा है, मेरी सरकार में मंत्री रहते सात महीने तक कुछ नहीं किया था तो मुझे हटाना पड़ा था
18 Sep 2021
Read More »

पंजाब का नया CM तय करेंगी सोनिया गांधी, सभी विधायकों ने की कैप्टन सरकार की तारीफ- रावत: पंजाब में अमरिंदर सिंह का इस्तीफे के बाद की राजनीति, कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का बयान- ‘विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, 2 राजनीतिक प्रस्ताव किए गए पास, दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुए पास, कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने किया शानदार काम, चुनौतियों का समाधान भी किया, बैठक में की गई कैप्टन के काम की तारीफ, कैप्टन ने अच्छे से चलाई अपनी सरकार’, रावत ने कहा- ‘विधायकों ने नए सीएम का फैसला छोड़ा सोनिया गांधी पर, अब सोनिया गांधी के फैसले का करें इंतजार, पंजाब कांग्रेस है एकजुट’, पर्यवेक्षक अजय माकन का बयान- ’80 में से 78 विधायक रहे मौजूद, कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मिलता रहेगा सहयोग’, इधर अमरिंदर ने खोल दिया है सिद्धू के खिलाफ मोर्चा, कैप्टन का बयान- सिद्धू का इमरान के साथ खास रिश्ता, आगे की राजनीति पर विकल्प भी रखे हैं खुले
18 Sep 2021
Read More »


सिद्धू एक त्रासदी सीएम के तौर पर मंजूर नहीं, एक मंत्रालय संभला नहीं सरकार क्या खाक चलाएंगे- कैप्टन: इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान- सीएम के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू मंजूर नहीं वो हैं एक त्रासदी, सिद्धू में नहीं है सरकार चलाने की क्षमता, सिद्धू एक मंत्रालय नहीं संभाल पाए थे सरकार क्या चलाएंगे’, कैप्टन ने कांग्रेस आलाकमान पर उठाए सवाल- कांग्रेस आलाकमान बताए क्या बात है?, मेनिफेस्टो से ज्यादा किया काम, मैंने मेरी पूरी जिम्मेदारी निभाई, सरकार ने अपने 92% वादे किए पूरे, अपने कार्यकाल से हूं संतुष्ट’, भविष्य की राजनीति पर बोले कैप्टन- राजनीति में हमेशा खुले रहते हैं विकल्प, साथियों को बात कर करूंगा फैसला’, पंजाब सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे हैं अमरिंदर सिंह
18 Sep 2021
Read More »

पंजाब में अमरिंदर का इस्तीफा, पूर्व पीसीसी चीफ सुनिल जाखड़ का पंजाब का नया ‘कैप्टन’ बनना तय: पंजाब में विधानसभा चुनाव से 6 महिने पहले सीएम का इस्तीफा, कौन बनेगा पंजाब का सीएम इसको लेकर विधायकों की बैठक, पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश चौधरी कांग्रेस भवन में मौजूद, कांग्रेस भवन में होनी है विधायक दल की बैठक, जिसमें नए सीएम को लेकर होगा विचार, आलाकमान का फैसला सुनाया जा सकता है विधायकों को, अमरिंदर और सिद्धू की लड़ाई में सुनिल जाखड़ की हो सकती है बल्ले-बल्ले, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल जाखड़ मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे, मनप्रीत बादल, सुखजिंदर रंधावा, लाल सिंह, राजिंदर कौर भट्टल और प्रताप सिंह बाजवा भी रेस में, समीकरण साधने के लिए गैर सिख यानी हिन्दू को सीएम बनाने का भी दांव खेल सकती है कांग्रेस
18 Sep 2021
Read More »

इस्तीफा देने के बाद बोले कैप्टन- मुझे अपमानित किया गया, जिस पर भरोसा उसे सीएम बनाए आलाकमान: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम पद से दिया इस्तीफा, कैप्टन का बड़ा बयान- ‘कांग्रेस आलाकमान को सुबह ही बता दिया था मैं दे रहा हूं इस्तीफा, 2 महीने में तीसरी बार विधायकों को मीटिंग क्यों बुलाई गई, मुझे अपमानित किया गया, जिन पर भरोसा है उनको सीएम बनाए कांग्रेस आलाकमान’, कैप्टन ने कहा, ‘सरकार चलाने को लेकर मुझ पर था संदेह, कांग्रेस पार्टी में हूं और अपने समर्थकों के साथ मीटिंग करने के बाद भविष्य का करूंगा फैसला, आलाकमान को जब भरोसा नहीं था तो इसके बाद मैंने फैसला किया छोड़ दूंगा सीएम पद’, इस्तीफा कैप्टन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे इस्तीफा देने, आगे की राजनीति के लिए विकल्प खुले रखे हैं अमरिंदर सिंह ने
18 Sep 2021
Read More »


