



Day: September 18, 2021


राज्य सरकार के खिलाफ BJP का ‘हल्ला-बोल’, विधानसभा घेराव के बीच पुलिस-कार्यकर्ताओं में हुई झड़प: राजस्थान सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश में बढ़ते अपराध, बिजली बिलों में बढ़ोतरी सहित सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जताया विरोध, भाजपा के कार्यकर्ता आज फिर उतरे सडकों पर, भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के लिए किया पैदल कूच, पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता 22 गोदाम स्थित सहकार सर्किल पर रोका, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, इस दौरान एक पुलिस अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की गैर मौजदूगी में किया प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां हैं जोधपुर दौरे पर, अन्य विधायक रहे विधानसभा से सत्र में मौजूद, प्रदर्शन में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
18 Sep 2021
Read More »

पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच अमरिंदर दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा, 4:30 बजे मिलेंगे राज्यपाल से: पंजाब में तेज होता कांग्रेस का घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा, राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं अमरिंदर, 4:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे कैप्टन, 2 बजे कैप्टन ने अपने समर्थकों की बुलाई थी बैठक, 14 विधायकों के इस बैठक में मौजूद रहने की मिल रही सूचना, इधर 5 बजे कांग्रेस भवन में होनी है विधायक दल की बैठक, हरीश चौधरी और अजय माकन बतौर पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूद, असंतुष्ठ विधायकों की मांग पर बुलाई गई है बैठक
18 Sep 2021
Read More »

भवानीपुर उपचुनाव से पहले ममता का BJP को बड़ा झटका, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जॉइन की TMC, भवानीपुर उपचुनाव से पहले ममता का भाजपा का बड़ा झटका, अभिजीत बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन ने जॉइन करवाई TMC, तृणमूल कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, बाबुल सुप्रियो को हाल में हटाया गया था केंद्रीय मंत्रिमंडल से, बंगाल चुनाव में बीजेपी की हार के बाद हटाया गया था केन्द्रीय मंत्रिमंडल से, जुलाई में भाजपा से दिया था इस्तीफा, राजनीति के जरिए जनता की सेवा नहीं कर पाने का दिया था हवाला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाकर की थी समझाइश, केन्द्रीय मंत्री पद से हटाए जाने से थे नाराज, आसनसोल से दो बार सांसद हैं बाबुल, गुपचुप तरीके से TMC में हुए शामिल, बाबुल सुप्रियो को योगगुरु बाबा रामदेव लेकर आए थे राजनीति में, रामदेव ने राजनीति में करवाई थी एंट्री, मुकुल रॉय के बाद 4 BJP विधायक पहले ही कर चुके हैं TMC में शामिल
18 Sep 2021
Read More »

हाईकमान के तेवरों के सामने कैप्टन ने डाले हथियार! विधायकों की बैठक में होगी अमरिंदर की अग्नि परीक्षा: पंजाब में तेजी से बदल रहे हैं समीकरण, सूत्रों का दावा- विधायकों की बैठक पर नाराज कैप्टन ने किया था सोनिया गांधी को फोन, पार्टी छोड़ने की दे डाली थी चेतावनी, लेकिन हाइकमान ने नहीं सुनी एक भी बात, अब कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार का आया ट्वीट- ‘शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे कैप्टन’, 5 बजे कांग्रेस भवन में होगी विधायक दल की बैठक, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी बुलाई है कोर कमेटी की बैठक, मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे दो समर्थक मंत्री, 8 समर्थकों के पहुंचने की संभावना, इधर नवजोत सिंह सिद्धू हाईकमान की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों को रिसीव करने पहुंचे एयरपोर्ट, दिल्ली आलाकमान से सामने अमरिंदर से नाराजगी और ग्राफ गिरने के कारण, ‘जलियांवाला बाग पुनर्निर्माण मामले में राहुल से अलग बयान देना, अभी किसान आंदोलन के खिलाफ टिप्पणी, बादल परिवार के कारनामों पर एक्शन नहीं लेना, कांग्रेस नेताओं और विधायकों से दूरी बनाना, चुनाव से पहले राहुल गांधी को आंख दिखाकर सीएम फेस बनना
18 Sep 2021
Read More »

राजनीति में नाम घसीटा तो राघव चड्ढ़ा पर भड़कीं राखी- मिस्टर मेरा नाम लिया तो उतार दूंगी तेरा चड्ढा: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिर चर्चाओं में, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाबी की राजनीति का बताया था राखी सावंत, अब राघव के इस बयान पर भड़की हैं राखी, राजनीतिक बयानबाजी में अपना नाम घसीटे जाने पर राखी सावंत ने जताई नाराजगी, सावंत का सख्त बयान- ‘मिस्टर राघव चड्ढा मुझसे और मेरे नाम से रहो दूर, जो मिस्टर चड्ढा, चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे ना तो मैं उतार दूंगी तुम्हारा चड्ढा’, राखी ने कहा- ‘राघव चड्ढा को ट्रेंडिंग में आने के लिए कैसे मेरे नाम की पड़ गई जरूरत, मैं अब भी हूं ट्रेंडिंग में’, आप नेता राघव ने कहा था- ‘नवजोत सिंह सिद्धू बेतुके बयान देने की बीमारी से हैं पीड़ित, इसलिए आदत से मजबूर होकर करते हैं बयानबाजी’, राघव ने सिद्धू को बताया था पंजाब की राजनीति का राखी सांवत
18 Sep 2021
Read More »

रीता बहुगुणा का बयान- प्रियंका अच्छी नेता, लेकिन यूपी में नहीं है उनका असर, कांग्रेस नेतृत्व कमजोर: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा ने की प्रियंका गांधी की तारीफ- ‘मैं लंबे वक्त तक रही हूं कांग्रेस में, मैंने देखी है प्रियंका गांधी की कार्यशैली, वे हैं अच्छी लेकिन उनका यूपी में नहीं है असर, कांग्रेस का नेतृत्व है बहुत कमजोर, हालांकि वहां नेता हैं अच्छे’, बहुगुणा ने कहा- ‘प्रियंका है अच्छी, लेकिन उन्होंने कितनी रात गुजारी है जनपद में, यूपी के विकास के लिए चाहिए जो फोकस, वो हो रहा है क्या?, अगर लोगों के साथ आप संवाद नहीं करेंगी तो नेतृत्व में हैं कौन, कोई प्रभाव नहीं पड़ता’, ब्राह्मण चेहरा होकर भी मोदी कैबिनेट में जगह क्यों नहीं मिली? इस सवाल पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- ‘बीजेपी की सबसे बड़ी खूबी है यही, चेहरा देखकर नहीं मिलता है मौका’, नए लोगों को भी दिया जाता है मौका, पार्टी ने जो दिया सम्मान उससे हूं खुश’
18 Sep 2021
Read More »

पंजाब कांग्रेस की कलह पर सबसे बड़ा अपडेट, हाईकमान ने सीएम अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा- सूत्र: पंजाब कांग्रेस की ‘कलह’ पर बड़ी खबर, सूत्रों का दावा- कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मांगा इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में नया नेता चुनने का दिया आदेश, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन और सरकार के मंत्री हरीश चौधरी को भेजा गया पर्यवेक्षक बनाकर, पार्टी के रुख और वर्तमान हालात पर अमरिंदर सिंह नाराज, कैप्टन खेमा इस खबर का कर रहा है खंडन, बिना रायशुमारी विधायक दल की बैठक बुलाए जाने से नाराज, कैप्टन समर्थक विधायकों की CLP से पहले बुलाई बैठक करनी पड़ी स्थगित, कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन को समर्थक विधायकों की बैठक करने से रोका, दूसरी तरफ सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मुहम्मद मुस्तफा का बड़ा बयान- ‘साढ़े 4 साल बाद कांग्रेसी सीएम चुनने का मौका’
18 Sep 2021
Read More »


पंजाब में ‘कैप्टन’ हटे तो किसे मिलेगी कमान?, अमरिंदर की हुई विदाई तो और बढ़ जाएगी रार!: बागी ग्रुप के दबाव में अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह को छोड़नी पड़ी कुर्सी तो क्या होगा पंजाब कांग्रेस का भविष्य, पंजाब कांग्रेस के सामने बड़ा सवाल किसे सौंपी जाएगी कमान, बागी ग्रुप की अगुवाई कर रहे सुखजिंदर रंधावा रखते हैं सीएम बनने की इच्छा, लेकिन ऐसा करने पर कैप्टन ग्रुप के विधायक हो जाएंगे नाराज, पंजाब में अभी मुख्यमंत्री और पार्टी प्रधान दोनों ही है सिख चेहरे, इससे हिंदू और सिखों के तालमेल का सियासी गणित है गड़बड़ाया, क्या ऐसे में किसी हिंदू चेहरे को 5 महीने के लिए दी जा सकती है CM की कुर्सी?, ऐसी स्थिति में सुनील जाखड़ का नाम आ रहा है सामने, पूर्व प्रधान लाल सिंह भी इन दिनों कैप्टन के बने हुए हैं करीबी, सांसद प्रताप सिंह बाजवा भी लंबे समय से सीएम की कुर्सी पाने की कोशिश, इनके अलावा राजिंदर कौर भट्ठल पर भी टिकीं हैं नजरें, भट्ठल पहले भी रह चुकी हैं सीएम
18 Sep 2021
Read More »


