



Day: September 4, 2021


पंचायत चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर सीएम गहलोत ने मतदाताओं का जताया आभार: पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता का जताया आभार, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- ‘छह जिलों में हुए पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का व्यक्त करता हूं आभार, सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की बहुत-बहुत बधाई’, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का देखने को मिला जलवा, 78 में से 55 जगहों पर प्रधान बनाने जा रही है कांग्रेस, जिला परिषद में भी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हालांकि सीएम गहलोत स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं दिखाई दिए थे फिल्ड, सीएम ने घर से लगातार की थी पंचायत चुनाव को लेकर मॉनिटरिंग, पंचायत चुनाव को लेकर सीएम गहलोत ने ली थी मंत्री समूह की बैठकें
4 Sep 2021
Read More »


पंचायत चुनाव में विजयी कांग्रेस प्रत्याशियों को पायलट ने दी शुभकामनाएं, की ये अपील: पंचायत चुनाव में कांग्रेस का जलवा, 78 में से 55 जगहों पर प्रधान बनाने का किया दावा, कांग्रेस की जीत पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जताई खुशी, पायलट ने दिया बयान- ‘पंचायत समिति चुनावों में विजय हासिल करने वाले समस्त कांग्रेस प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, मैं आशा करता हूं कि आप कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों और विचारधारा का अनुसरण करते हुए सदैव अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति रहेंगे तत्पर’, पंचायत चुनाव में जीत को लेकर पायलट लगातार रहे थे सक्रिय, पायलट ने मतदान से पहले किया था जोधपुर, दौसा और अलवर का दौरा, इस दौरान पायलट ने स्वागत सभाओं में कांग्रेस को जिताने का किया था आह्वान
4 Sep 2021
Read More »

जीत की खुशी में मर्यादा भूले डोटासरा! बधाई पोस्टर में सीएम गहलोत से बढ़ा दिखाया खुद का कद: पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में क्या मर्यादा भूले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से जारी की गई फोटो बनी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय, जीत की बधाई के पोस्टर में डोटासरा की फोटो को दिखाया गया बड़ा, सीएम अशोक गहलोत से बड़ा और ऊंचा दिखाया गया पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को, सीएम गहलोत के कट्टर समर्थक ने नाराज होकर की टिप्पणी- ‘क्या सीएम गहलोत से बड़े हो गए हैं गोविंद सिंह डोटासरा?’
4 Sep 2021
Read More »

पंचायत चुनाव में चला RLP का जादू, बेनीवाल ने जीत पर दी बधाई, हारने वालों का बढ़ाया हौसला: पंचायत चुनाव में RLP का डंका, 6 जिलों में हुए पंचायत राज चुनाव में हुए रोचक मुकाबले में RLP आई कई जगह किंगमेकर की भूमिका, करीब 40 सीटों पर RLP उम्मीदवारों दर्ज की जीत, विजयी उम्मीदवारों को RLP संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी बधाई, कहा- ‘पंचायत राज चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विजयी हुए उम्मीदवारों को पार्टी परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई, पंचायत चुनाव में जो उम्मीदवारों नहीं हुए विजयी मैं उन्हें भी देना चाहूंगा धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने मजबूती से चुनाव लड़ा, मैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि हार से निराश व विचलित होने की नहीं है जरूरत, क्योंकि लोकतंत्र में हार-जीत हैं 2 पहलू और यह सब करती है जनता तय’ बेनीवाल ने कहा कि, ‘आरएलपी राजस्थान में लड़ रही है व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई और इस आगाज को अंजाम तक ले जाने में है आप सबके सहयोग की जरूरत, इसलिये करते रहें लोकहित के कार्य, आओ हम सब मिलकर इस संघर्ष को और करें मजबूत, इन पंचायती राज चुनावों में आरएलपी के पक्ष में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का भी करता हूं आभार प्रकट’
4 Sep 2021
Read More »

पायलट का एक दौरा और दौसा से BJP का सूपड़ा साफ, जहां-जहां गुजरा काफिला साफ होती गई भाजपा: सचिन पायलट के धार्मिक दौरे से दौसा में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत, पायलट कैंप के विधायक मुरारी लाल मीणा और जी आर खटाना की मेहनत लाई रंग, दौसा जिले की लगभग सभी पंचायतों में कांग्रेस का परचम, मतदान से पहले 25 अगस्त को सचिन पायलट ने जयपुर से अलवर जाते समय दौसा जिले में की थी स्वागत सभाएं, जयपुर से अलवर के रैणी गए थे पायलट एक धार्मिक समारोह में शिरकत करने, इस दौरान सभाओं में पायलट ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जिताने की थी अपील, पायलट की अपील का दिखा जोरदार असर, दौसा, सिकंदरा, बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा जहां-जहां से गुजरा था पायलट का काफिला, वहां बनने जा रहा कांग्रेस पार्टी का प्रधान, यही नहीं जयपुर के बस्सी और लवाण में भी कांग्रेस को मिली है भारी जीत, पायलट के इस दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में आ गया था जोश, इस जोश का ही है परिणाम की कांग्रेस को दौसा में मिली है जोरदार जीत, वैसे दौसा रहा है पायलट परिवार का परंपरागत गढ़, यहां से पायलट के पिता राजेश पायलट, माता रमा पायलट और खुद सचिन पायलट रहे हैं सांसद, दौसा की गली गली में हैं पायलट समर्थक
4 Sep 2021
Read More »


CM गहलोत की प्रदेशवासियों से अपील, ‘जल्द करवाएं चिरंजीवी योजना एवं RGHS में पंजीकरण’: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’ को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से की अपील, प्रदेश की जनता से जल्द से जल्द ‘चिरंजीवी योजना एवं RGHS में अपना पंजीकरण कराने की अपील करते हुए किया ट्वीट, कहा- ‘हमारी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों, विधायकों एवं पूर्व विधायकों के निशुल्क इलाज के लिए राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम की है शुरू, जिसमें होता है आजीवन निःशुल्क इलाज, RGHS में रजिस्टर्ड होने के कारण हुई है मेरी निःशुल्क एंजियोप्लास्टी, आमजन के निशुल्क इलाज के लिए शुरू की गई चिरंजीवी योजना में भी अभी तक 2.34 लाख लोगों ने 303 करोड़ रुपये का इलाज करवाया है निशुल्क, अतः प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति निःशुल्क इलाज का लाभ ले सके इसलिए जल्द से जल्द चिरंजीवी योजना एवं RGHS में जल्द से जल्द करवाएं अपना पंजीकरण’
4 Sep 2021
Read More »



