Day: September 4, 2021

ओसियां में RLP किंगमेकर

ओसियां में BJP-कांग्रेस में टाई, 1 सीट जीत RLP बनी किंगमेकर, ‘कुएं में बोतल’ बयान बना था चर्चा का विषय: जोधपुर के ओसियां से पंचायत चुनाव का रोचक परिणाम, मदेरणा परिवार की दिव्या मदेरणा का विधानसभा क्षेत्र है ओसियां, पंचायतराज चुनाव में जोधपुर जिले की ओसियां पंचायत समिति की सभी 23 सीटों के परिणाम घोषित, यहां बीजेपी और कांग्रेस का पलड़ा रहा बराबर, ओसियां में 11 सीटों पर बीजेपी और 11 ही सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है. शेष बची एक सीट पर हनुमान बेनीवाल की RLP ने जमाया कब्जा, यहां सत्ता की चाबी अब आरएलपी के हाथों में, ओसियां में विधायक दिव्या मदेरणा ने चुनाव प्रचार की संभाली थी कमान, RLP के हनुमान बेनीवाल से हुई थी इनकी जुबानी जंग भी, दिव्या ने एक जनसंपर्क में था कहा- जीते के आड़े आए बोतल तो फेंक देना कुएं में, अब प्रधान बनाने के लिए पड़ेगी RLP की ही जरुरत

Read More »
अदालत ने दिए सुखबीर सिंह बादल को सरेंडर करने के आदेश

अदालत ने दिए शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को सरेंडर करने के आदेश: होशियारपुर की एक अदालत ने कथित जालसाजी मामले में शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को दिए अदालत में सरेंडर के आदेश, अंतरिम जमानत पाने के लिए 13 सितम्बर या उससे पहले बादल को अदालत में करना होगा सरेंडर, सुखबीर ने इस मामले में अपने वकील के जरिए जमानत की मांग करते हुए याचिका की थी दायर, जिस पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जतिंदर पाल सिंह खुरमी की अदालत ने आवेदक को 13 सितंबर या उससे पहले निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का दिया निर्देश, साथ ही कहा- ‘ऐसा करने पर ही आवेदक को अंतरिम जमानत पर किया जाएगा रिहा’

Read More »
पावटा पंचायत में 'बोतल' किंगमेकर की भूमिका में

जयपुर के पावटा में भी रोचक परिणाम, कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबला टाई, ‘बोतल’ किंगमेकर की भूमिका में: जयपुर के पावटा में अब ‘बोतल’ बनाएगी प्रधान, जयपुर में आमेर के बाद पावटा में भी रोचक परिणाम, यहां भी कांग्रेस और बीजेपी में टाई रहा मुकाबला, कुल 23 वार्डों में से 10-10 सीटें जीतीं भाजपा-कांग्रेस ने, बाकी बची 3 में से 2 सीटों पर हनुमान बेनीवाल की RLP के उम्मीदवारों का कब्जा, 2 वार्ड जीतकर किंगमेकर की भूमिका में RLP, एक वार्ड में निर्दलीय ने जमाया है कब्जा, निर्दलीय की भूमिका भी रहेगी अहम

Read More »
आमेर में सतीश पूनियां नहीं दिला पाए भाजपा को बहुमत

पंचायत चुनाव में आमेर में मुकाबला ‘टाई’, पूनियां नहीं दिला पाए भाजपा को बहुमत, निर्दलीय रोशन पर सभी की नजरें: पंचायत चुनाव में सबसे रोचक परिणाम आया आमेर से, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष का विधानसभा क्षेत्र है आमेर, यहां परिणाम कांग्रेस और बीजेपी में रहा है टाई, 23 में से कांग्रेस ने यहां 11 और बीजेपी ने भी 11 सीटों पर दर्ज की है जीत, एक सीट पर निर्दलीय ने मारी बाजी, अब निर्दलीय तय करेगा कौन बनेगा प्रधान?, पूर्व प्रदेश की नजरें की आमेर के पंचायत चुनाव परिणाम पर, सतीश पूनियां के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार परिणाम लाकर सभी को चौंकाया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां खुद के विधानसभा क्षेत्र आमेर में बीजेपी को नहीं दिला पाए बहुमत, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, पूनियां ने यहां गांव गांव जाकर किया था प्रचार, फिर भी बहुमत से दूर रही भाजपा, निर्दलीय भी बताया जा रहा है कांग्रेस के पक्ष में, निर्दलीय रोशन लाल पर हैं सभी की नजरें, ऐसे में क्या प्रधान बना पाएंगे पूनियां?

Read More »
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जोरदार बढ़त

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जोरदार बढ़त, बीजेपी काफी पीछे, RLP और निर्दलीयों ने चौंकाया: 6 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, जयपुर, दौसा, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, जोधपुर और सिरोही में मतगणना का दौर जारी,  1564 पंचायत समितियों में से 208 के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 100, बीजेपी 59, RLP-7 अन्य ने 42 पंचायत समितियों पर जमाया कब्जा, पंचायत चुनाव में लहराता दिख रहा कांग्रेस का परचम, सत्ता पक्ष की ओर गांव के मतदाताओं का रुझान, रुझानों में 6 में से 1 जिला परिषद में कांग्रेस का बनता दिख रहा बोर्ड, जयपुर में तो कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, झोटवाड़ा, विराटनगर और चाकसू में भारी जीत की दर्ज, आमेर में जारी है कांटे का मुकाबला, आमेर में रुझानों में कांग्रेस बीजेपी में कांटे की टक्कर, निर्दलीयों के हाथ में हो सकती है सत्ता की चाबी,जोधपुर में कांग्रेस बीजेपी से बहुत आगे, आरएलपी ने बिगाड़ा भाजपा का गणित, दौसा के सिकराय में कांग्रेस को मिला बहुमत, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का दौर है जारी

Read More »
दौसा के सिकराय में कांग्रेस को बहुमत

दौसा के सिकराय में कांग्रेस को बहुमत, पंचायत चुनाव में मंत्री ममता भूपेश फिर फहराया कांग्रेस का परचम: दौसा के सिकराय में कांग्रेस की जीत, मंत्री ममता भूपेश ने दिखाया दम, सिकराय में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, सिकराय में कांग्रेस ने 11 सीटों पर दर्ज की जीत, भाजपा ने 6 सीट और 4 निर्दलीयों की जीत की दर्ज, कांग्रेस का गढ़ रहा है सिकराय

Read More »
पायलट कैंप के सिपहसालारों ने फहराया कांग्रेस का परचम

पायलट कैंप के सिपहसालारों ने फहराया कांग्रेस का परचम, वेद प्रकाश सौलंकी-इंद्राज गुर्जर ने दिखाया दम: चाकसू में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम, पायलट कैंप के विधायक वेद प्रकाश सौलंकी ने दिखाया दम, पायलट कैंप के ही विधायक इंद्राज गुर्जर ने विराटनगर में बड़ी जीत की ओर, विराटनगर में 9 में जीत और 6 में जीत की ओर, मंत्री लालचंद कटारिया ने दिखाया दम, झोटवाड़ा पंचायत समिति कांग्रेस की जीत 17 में 10 कांग्रेस 7 भाजपा की जीत, आमेर में रोचक होता मुकाबला, 13 सीटों में से 6 पर कांग्रेस, 6 पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत,1 सीट गई निर्दलीय के खाते में, बस्सी पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त, इधर मौजमाबाद से बाबूलाल नागर की पुत्रवधु ने दर्ज की जीत, प्रत्याशी रुपाली नागर जीत की दर्ज, IPS अनिल गोठवाल के बेटे की भी जीत

Read More »
देशभर में कोरोना के कहर ने फिर पकड़ी रफ़्तार

देशभर में कोरोना के कहर ने फिर पकड़ी रफ़्तार, संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्‍या ने किया डराना शुरू: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से तीसरी की आहट हुई तेज, लगातार बढ़ रहे आंकड़ों से जनता में खौफ का माहौल, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार 618 नए मामले आए हैं सामने, जिसके बाद देश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 05 हजार 681 के पार, तो वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 330 लोगों ने तोडा अपना दम, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 40 हजार 225 के पार तो वहीं 36 हजार 385 लोग कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
पंचायत चुनाव में लहराता दिख रहा कांग्रेस का परचम

पंचायत चुनाव में लहराता दिख रहा कांग्रेस का परचम, सत्ता पक्ष की ओर मतदाताओं का रुझान: 6 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, रुझानों में 6 में से 1 जिला परिषद में कांग्रेस का बनता दिख रहा बोर्ड, 1564 पंचायत समितियों में 64 पंचायत समितियों के रुझान, 33 में कांग्रेस, 12 पर बीजेपी की बढ़त, अन्य पर बराबर का मुकाबल, जयपुर में रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, विराटनगर में जारी 8 परिणामों में 7 पर कांग्रेस की जीत, विराटनगर से पायलट कैंप के इंद्राज गुर्जर हैं विधायक, आमेर में बीजेपी के प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त, 2 सीटों पर दर्ज की जीत, लाज बचाते दिख रहे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, जोधपुर में भी कांग्रेस आगे, बीजेपी भी दे रही है टक्कर, जोधपुर में कांग्रेस29, बीजेपी 25 और RLP ने 7 प्रत्याशियों दर्ज की जीत, RLP भी जोरदार उपस्थित दर्ज करवाने की तैयारी में, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर और सिरोही में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी

Read More »
पंचायत चुनाव परिणाम 2021

पंचायत चुनाव परिणाम 2021: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, RLP दे रही है कांटे की टक्कर: राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए तीन चरणों के चुनाव 9 बजे शुरू हुई मतगणना के नतीजे आने हुए शुरू, जोधपुर के बावड़ी पंचायत समिति का परिणाम आया सामने, वार्ड न 1 से RLP प्रत्याशी झमु देवी नैण हुई विजयी, तो जयपुर में खुला कांग्रेस का खाता, झोटवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड न 5 से मीरा कुमारी ने की जीत दर्ज तो वार्ड न 6 से नंदकिशोर ने की जीत दर्ज, तो दौसा पंचायत समिति की सिकराय में वार्ड न 1 से भाजपा की सुमनदेवी, वार्ड न 3 निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी जौपाड़ा हुई विजयी, तो वार्ड न 5 से कांग्रेस की इंद्रा जोशी और वार्ड न 7 से कांग्रेस की बीना महावर ने की जीत दर्ज, वार्ड न 9 से भाजपा के रामनरी ने की जीत दर्ज

Read More »