Day: September 4, 2021

राजस्थान के युवाओं की आवाज बनीं मैडम राजे

प्रदेश के युवाओं की आवाज बनीं मैडम राजे- ‘SI भर्ती परीक्षा की तिथि पर फिर विचार करे गहलोत सरकार’: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षार्थियों की आवाज बनीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वसुंधरा राजे का ट्वीट- राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होने और EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान देरी से लागू करने के कारण SI भर्ती परीक्षा को 13 से 15 सितंबर तक कराना उचित नहीं, गहलोत सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों की मांगों को सुन SI भर्ती परीक्षा की दिनांक पर पुनः करना चाहिए विचार’, प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को स्थगित करने की उठ रही है मांग, सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है 13 से 15 सितंबर तक, इस भर्ती के जरिए भरा जाएगा 859 पदों को, भर्ती परीक्षा में करीब 6 लाख युवाओं ने किया आवेदन, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का है कहना- ‘उसी दिन है राजस्थान की कई यूनिवर्सिटीज में भी एग्जाम, इसके चलते बहुत से अभ्यर्थी है असमंजस में, SI परीक्षा में भाग ले या यूनिवर्सिटी की परीक्षा में, साथ ही EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान देरी से लागू होने से हजारों परीक्षार्थी परीक्षा देने से रह जाएंगे वंचित, परीक्षा को स्थगित करने की मांग के साथ हैशटैग #PostPone_Raj_Si_Exam ट्विटर पर हो रहा है ट्रेंड

Read More »
img 20210904 wa0178

यूपी में संत समाज की चेतावनी- फैजाबाद की जगह अयोध्या लिखो वरना नहीं होने देंगे ओवैसी की रैली: 7 सितंबर को AIMIM के होने वाले सम्मेलन के पोस्टर्स को लेकर खड़ा हुआ विवाद, अयोध्या मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर रुदौली क्षेत्र में ‘शोषित वंचित समाज सम्मेलन’ नाम से आयोजित होनी है AIMIM की सियासी सभा, असद्दुदीन ओवैसी की अध्यक्षता में होने वाली इस रैली को लेकर अब संत समाज उतरा विरोध में, इस रैली के लिए जारी पोस्टर में अयोध्या ज़िले को लिखा गया हूं फैजाबाद, ऐसे में संतों ने नाराज़गी जताते हुए दी चेतावनी- रैली के पोस्टर्स में अगर नहीं लिखा गया अयोध्या, तो ओवैसी की रैली नहीं होने दी जाएगी अयोध्या में, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा- ‘संसद देश का मंदिर है और उसके सदस्य ओवैसी की भाषा ऐसी है! अयोध्या से क्या चिढ़ है? क्यों कह रहे हैं अयोध्या को फैज़ाबाद?’ वहीं, तपस्वी पीठ के महंत जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा- यह मुख्यमंत्री और अयोध्यावासियों का है अपमान, यदि फैज़ाबाद नाम लिखे पोस्टर हटाए नहीं गए तो अयोध्या ज़िले में ओवैसी का प्रवेश किया जाएगा वर्जित, अगर ऐसा नहीं होता तो एआईएमआईएम के सम्मेलन को किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा अयोध्या ज़िले में’

Read More »
अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होंगे विधानसभा उपचुनाव!

खिले गहलोत-पायलट कैंप के विधायकों के चेहरे, विधानसभा उपचुनाव नहीं बनेगा मंत्रिमंडल विस्तार में बाधा: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की हटी एक और बाधा, पंचायत चुनाव-विधानसभा सत्र और 2 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए टलता दिख रहा था गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार, अब भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज प्रस्तावित उपचुनावों की कर दी घोषणा, लेकिन राजस्थान सहित अन्य राज्यों की 31 सीटों के लिए नहीं हुई उपचुनाव की घोषणा, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक सीट लिए उपचुनाव की तारीखों का कर दिया ऐलान, बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होंगे उपचुनाव और वोटों की गिनती होगी 3 अक्टूबर को, बंगाल की भवानीपुर विधानसभा से ममता बनर्जी लड़ेंगी उपचुनाव, चुनाव आयोग ने कहा कि अन्य 31 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव को कोरोना की वजह से टाला गया, राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव, बंगाल और ओडिशा के साथ होने थे राजस्थान में उपचुनाव, लेकिन आज घोषणा नहीं होने से गहलोत और पायलट कैंप के बाट जोह रहे विधायकों ने ली राहत की सांस, अब तो पंचायत चुनाव भी हो चुके लगभग संपन्न, 15 से 20 सितंबर के बीच विधानसभा का सत्र भी हो जाएगा संपन्न, इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की राह होगी प्रशस्त

Read More »
भरतपुर पंचायत चुनाव में निर्दलीयों का डंका

भरतपुर चुनाव में निर्दलीयों का डंका, कांग्रेस के मंत्री-विधायकों ने अपनों को जिताया, BJP का दांव फेल: भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला, मंत्री भजन लाल की पुत्रवधू और बेटी ने दर्ज की जीत, विधायक जाहिदा के बेटे जीते, जिला प्रमुख के दावेदार जगत सिंह 3228 वोटों से बनाई हुई है बढ़त, अब तक 4 पंचायत समिति के परिणाम किए जा चुके घोषित, डीग, उच्चैन, भुसावर, पहाड़ी पंचायत समिति के रिजल्ट घोषित, चारों पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला, भरतपुर में अभी 8 पंचायत समिति के रिजल्ट आने हैं बाकी, डीग पंचायत समिति में निर्दलीयों ने दोनों पार्टियों को दी मात, कांग्रेस-3, बीजेपी-2, निर्दलीय-14 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, वहीं उच्चैन पंचायत समिति में बीजेपी-1, कांग्रेस-5, निर्दलीय-7, बसपा ने 2 सीट पर जीत की दर्ज, भुसावर पंचायत समिति से मुकाबला टाई रहा, भुसावर में बीजेपी-4, कांग्रेस-4 निर्दलीय के खाते में आई 1 सीट, पहाड़ी पंचायत समिति में भी दोनों ही पार्टियों ने ज्यादा सीट निर्दलीयों ने निकाली, पहाड़ी में निर्दलीय-16, कांग्रेस-11 तो बीजेपी को दो सीटों पर करना पड़ा संतोष, कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों की बची साख, बीजेपी को नहीं मिला ज्यादा समर्थन, लेकिन निर्दलीयों ने दिखाया दम, वैर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5 से मंत्री भजन लाल जाटव की पुत्रवधू साक्षी और वार्ड नंबर 12 से सुमन मंत्री भजन लाल जाटव की बेटी ने दर्ज की जीत, कामां विधायक जाहिदा खान के बेटे पहाड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 22 से जीते, बीजेपी ने पंचायत चुनाव से पहले जगत सिंह को पार्टी में री एंट्री करवा कर खेला था दांव, लेकिन जगत सिंह को साथ लेने का बीजेपी को नहीं मिला फायदा

Read More »
जयपुर में अभूतपूर्व प्रदर्शन की ओर कांग्रेस

जयपुर में कांग्रेस का अभूतपूर्व प्रदर्शन, 22 में से 10 पंचायत पर कब्जा, पूनियां के हाथ से फिसला आमेर: पंचायत राज चुनाव में जयपुर जिले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, 22 पंचायत समितियों में से 10 पर कांग्रेस का कब्जा, जयपुर की सांगानेर, जमवारामगढ़, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, तुंगा, बस्सी, सांभर लेक, झोटवाड़ा और विराटनगर पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान बनना तय, 8 पंचायत समितियों में बीजेपी का कब्जा, बीजेपी ने दूदू, फागी, कोटखावदा, मौजमाबाद, गोविंदगढ़, जालसू, कोटपूतली और माधोराजपुरा पंचायत समिति में जोरदार जीत की दर्ज, आमेर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां नहीं दिला पाए बहुमत, लेकिन जालसू में बचाई लाज, झोटवाड़ा में मंत्री लालचंद कटारिया ने दिखाया दम, तो विराटनगर में पायलट कैंप के खास सिपहसालार इंद्राज गुर्जर और चाकसू में वेद प्रकाश सोलंकी ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया, जमवारामगढ़ में गहलोत कैंप के विधायक गोपाल मीणा तो बस्सी तूंगा में गहलोत समर्थित लक्ष्मण मीणा ने दिखाया दम, दूदू में गहलोत समर्थित बाबूलाल नागर अपने परिजनों को जिताने में तो रहे कामयाब लेकिन नहीं जिता पाए कांग्रेस को, इधर फागी में बीजेपी विधायक निर्मल कुमावत ने बचाई लाज, गोविंदगढ़ में बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने बीजेपी को जितवाया

Read More »
ममता बनर्जी को चुनाव आयोग की बड़ी राहत

ममता बनर्जी को चुनाव आयोग की बड़ी राहत, 30 सितम्बर को भवानीपुर सीट पर होगा उपचुनाव: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव आयोग की ओर से मिली बड़ी राहत, हाई प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होगा उपचुनाव, 13 सितम्बर तक नामांकन किये जा सकेंगे दाखिल, 30 सितम्बर को मतदान के बाद 3 अक्टूबर को आएगा चुनाव परिणाम, विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद उपचुनाव से पहले ममता पर लटकी थी इस्तीफे की तलवार, भवानीपुर सीट से उपचुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने पहले भी लगाई थी चुनाव आयोग से जल्द चुनाव कराने की गुहार, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छह माह के भीतर विधानसभा की सदस्यता करनी थी ग्रहण, निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने किया सूचित, ‘प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को देखते हुए और राज्य में एक शून्यता से बचने के लिए भवानीपुर में कराया जाएगा उपचुनाव’

Read More »
पंचायत चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबला

पंचायत चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी में कड़ा मुकाबला, निर्दलीयों की बल्ले-बल्ले तो RLP बनी तीसरी शक्ति: 6 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, 1564 पंचायत समितियों में से 995 के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 412, बीजेपी 338, RLP-27 अन्य ने 218 पंचायत समितियों पर जमाया कब्जा, पंचायत चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सत्ता पक्ष की ओर गांव के मतदाताओं का रुझान, जयपुर में तो कांग्रेस ने किया अभूतपूर्व प्रदर्शन, झोटवाड़ा, विराटनगर, बस्सी और चाकसू में भारी जीत की दर्ज, आमेर में कांग्रेस-बीजेपी रही टाई, निर्दलीय के हाथ में प्रधान की चाबी, जोधपुर में कांग्रेस-बीजेपी से बहुत आगे, ओसियां में RLP बनी किंगमेकर, दौसा के सिकराय में कांग्रेस को मिला बहुमत, शिवगंज में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा नहीं दिला पाए कांग्रेस को बहुमत, दौसा के बांदीकुई में कांग्रेस विधायक जीआर खटाना ने दिखाया दम, बांदीकुई में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत

Read More »
शिवगंज पंचायत चुनाव में बीजेपी को बहुमत, संयम लोढ़ा को बड़ा झटका!

शिवगंज पंचायत चुनाव में BJP को बहुमत, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को बड़ा झटका!: सिरोही की शिवगंज पंचायत समिति में बीजेपी को बहुमत, कुल 15 सीटों में से 8 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को 7 सीटों से करना पड़ा संतोष, शिवगंज में तय माना जा रहा भाजपा का प्रधान, निर्दलीय विधायक और गहलोत समर्थित संयम लोढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बहुमत दिलाने में रहे नाकाम, कांग्रेस को हरा कर निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने गहलोत सरकार के दे रखा है समर्थन, हालही में सीएम गहलोत का झंडा उठाए निर्दलीय विधायकों की जयपुर में हुई थी एक बैठक, इस बैठक के कर्ता धर्ता थे संयम लोढ़ा, मंत्रिमंडल पुनर्गठन में निर्दलीय विधायकों में से मंत्री बनने की लिस्ट में सबसे ऊपर है लोढ़ा का नाम, लेकिन अब अगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की परफोर्मेस को आधार बनाकर बनाए जाते हैं मंत्री, तो क्या संयम लोढ़ा को भी बनाया जाएगा मंत्री, इस सवाल का जवाब छुपा है भविष्य के गर्भ में

Read More »