



Day: August 31, 2021


कांग्रेस आलाकमान ने फिर सचिन पायलट पर जताया भरोसा, एक सितंबर को बैंगलुरू में गरजेंगे पायलट: एक सितबंर को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रहेंगे कर्नाटक दौरे पर, बैंगलुरू में गरजेंगे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक सितंबर को दोपहर 1:45 बजे बैंगलुरू कांग्रेस दफ्तर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार के नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन प्रोग्राम के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार इस प्रोग्राम के तहत सरकारी संपत्तियों को लीज पर देकर जुटने की तैयारी में है 6 लाख करोड़, नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइल प्रोग्राम यानी सरकार ने उन एसेट की पहचान की है जिसे उसे है बेचना, सरकार ने प्रोग्राम के तहत उन सरकारी कंपनियों की एसेट की पहचान की है जिससे अगले कुछ सालों में जुटाई जाएगी रकम, सरकार ने इन संपत्तियों के लिए एक समय सीमा की है निर्धारित, मोदी सरकार की इस योजना के विरोध में बैंगलुरू में गरजेंगे सचिन पायलट, कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर जताया सचिन पायलट पर विश्वास, पायलट को सौंपा कर्नाटक में पार्टी की ओर से बात रखने का जिम्मा, कर्नाटक में बीजेपी ने हालही में येदियुरप्पा को हटाकर युवा बोम्मई को बनाया है सीएम, कर्नाटक कांग्रेस के लिए आने वाला विधानसभा चुनाव है अहम, ऐसे में सचिन पायलट कल करेंगे बैंगलुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस, इससे पहले भी कांग्रेस की ओर से देशभर में महंगाई के विरोध में की गई थी प्रेस वार्ताएं, इस दौरान सचिन पायलट को दी गई थी अहम जिम्मेदारी, पायलट ने उत्तराखंड के देहरादून में प्रेसवार्ता की थी संबोधित, इस दौरान महंगाई और महंगे होते पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर जमकर मोदी सरकार को घेरा था पायलट ने
31 Aug 2021
Read More »

नागौर में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई 11 लोगों की मौत, सचिन पायलट ने जताया दुःख: राजस्थान के नागौर जिले के श्रीबालाजी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा और बीकानेर के देशनोक में करणी माता के दर्शन कर वापस मध्यप्रदेश लौट रहे दर्शनार्थियों में से 11 लोग हुए सड़क हादसे का शिकार, तो वहीं 7 लोग हुए घायल, घायलों की स्थिति अभी भी बनी हुई है गंभीर, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने इस घटना पर जताया दुःख, ट्वीट कर लिखा- ‘नागौर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की करता हूँ प्रार्थना’
31 Aug 2021
Read More »



सुप्रीम कोर्ट में एक साथ 9 जजों ने ली शपथ, 2027 में मिल सकती है पहली महिला चीफ जस्टिस: सुप्रीम कोर्ट में आज एक साथ 9 नए जजों ने संभाला पदभार, चीफ जस्टिस एनवी रमना ने अलसुबह सभी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, सुप्रीम कोर्ट के नए सभागार में दिलाई गई सभी जजों को शपथ, 9 में से 8 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस या जज हैं इसके अलावा एक अन्य वरिष्ठ वकील को भी सीधे बनाया जाएगा सुप्रीम कोर्ट का जज, जस्टिस ए एस ओका, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जे के माहेश्वरी, जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बी वी नागरत्ना, जस्टिस बेला त्रिवेदी,जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार, जस्टिस एम एम सुंदरेश, और वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा बन सकते हैं भारत के मुख्या न्यायाधीश, सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना के रूप में भारत को मिल सकती है पहली महिला चीफ जस्टिस
31 Aug 2021
Read More »

नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, गहलोत, राजे सहित बेनीवाल ने जताया दुःख: राजस्थान के नागौर जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, नोखा बायपास के पास तूफान जीप और ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिंड़त, रामदेवरा और देशनोक करणी माता के दर्शन कर MP लौट रहे थे यात्री, जिनमें 8 महिलाओं एवं 3 पुरषों की हुई मौत, भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुःख, कहा- ‘नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एमपी लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें व दिवंगतों की आत्मा को करें शांति प्रदान, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की है प्रार्थना’
31 Aug 2021
Read More »


‘ऐप के जरिए बारिश को आगे-पीछे और कम-ज्यादा किया जा सकता है’- धामी के मंत्री का फजीहत वाला बयान: उत्तराखंड सरकार में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के बाद बंद सी हुई अजीबोगरीब बयानबाजी फिर से हो गई है शुरू, अब उत्तराखंड सरकार के आपदा मंत्री धन सिंह रावत ने एक बयान देकर करवाई अपनी फजीहत, उत्तराखंड में लगातार आ रही प्राकृतिक आपदा को लेकर रावत ने कहा- आईआईटी रुड़की और रिसर्च के लोगों के द्वारा बनाया हजा रहा है एक ऐप, जिसमें बारिश अगर ज्यादा आती है तो वो यह तय करेंगे कि किस क्षेत्र में आने वाली है कितनी आपदा, तब उस क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर देंगे, इसके साथ ही इस ऐप के जरिए बारिश को किया जा सकता है कम या ज्यादा और आगे-पीछे भी, मैं जल्द भारत सरकार को इस प्रजेटेंशन को दिखाने वाला हूं, हमने तीन लोगों की कमेटी बनाई गई है, उस कमेटी की रिपोर्ट 15 दिन में देंगे, किस क्षेत्र मे कितनी बारिश आने वाली है, उस क्षेत्र मे हम व्यवस्था करने में हम हो जायेंगे सक्षम
31 Aug 2021
Read More »



