Day: August 31, 2021

img 20210831 wa0264

एक बार फिर उठी गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच दिल्ली से जयपुर पहुंचे सचिन पायलट: गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर शुरू हुई सियासी सुगबुगाहट, सीएम अशोक गहलोत को आलाकमान की हरी झंडी मिलने की सियासी गलियारों में चल रही है खबर, इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली से पहुंचे जयपुर, कल सुबह कर्नाटक जाने का है कार्यक्रम, बेंगलुरु में कल दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सचिन पायलट, लेकिन अभी पायलट के दिल्ली से जयपुर आने को लेकर को लेकर बनी उत्सुकता, आखिर दिल्ली से भी कर्नाटक जा सकते थे सचिन पायलट, आज देर शाम जयपुर आए हैं अब कल सुबह यहां से जांएगे बेंगलुरु, ऐसे में जताई जा रही है संभावना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हालचाल जानने सीएम आवास जा सकते हैं पायलट! आज राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी सीएम आवास जाकर पूछी है मुख्यमंत्री गहलोत की कुशलक्षेम

Read More »
नागौर सड़क हादसे पर सांसद बेनीवाल ने जताया शोक

नागौर सड़क हादसे पर सांसद बेनीवाल ने जताया शोक, जिला प्रशासन करे एक्सीडेंट जॉन को चिन्हित: नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया गहरा शोक व्यक्त, सांसद बेनीवाल ने हादसे की जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओ द्वारा मिलते ही तत्काल नागौर व बीकानेर जिले के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश, कहा- ‘सड़क हादसा हृदय को विचलित करने वाला था, ऐसे में संभावित हादसों वाले स्थानों को जिला प्रशासन द्वारा है चिन्हित करने की जरूरत’, साथ ही सांसद बेनीवाल ने बढ़ते सड़क हादसों पर भी की गहरी चिंता व्यक्त, नागौर जिले के श्रीबालाजी के पास सड़क हादसे में देवदर्शन कर वापस मध्यप्रदेश लौट रहे दर्शनार्थियों में से 11 लोगों की हुई मौत, तो वहीं 7 लोग हुए घायल, घायलों की स्थिति अभी भी बनी हुई है गंभीर

Read More »
राज्यपाल मिश्र पहुंचे सीएम गहलोत के आवास

राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम गहलोत के स्वास्थ्य की ले रहे जानकारी: आज ही उत्तरप्रदेश के दौरे से जयपुर लौटे हैं राज्यपाल कलराज मिश्र, जयपुर लौटते ही पहुंचे मुख्यमंत्री के आवास, राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंजियोप्लस्टी के बाद ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री गहलोत को दी है कुछ दिन आराम की सलाह, राजनीति इतिहास में कम ही मौके होते हैं जब राज्यपाल पहुंचे मुख्यमंत्री के आवास, राज्यपाल कलराज मिश्र ने पेश किया बड़ा उदाहरण, जयपुर लौटते ही मुख्यमंत्री गहलोत से स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री के आवास, इस तरह मुख्यमंत्री और गवर्नर के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंधों की लिखी गई इबारत, लखनऊ और अयोध्या के तीन दिन के प्रवास पर थे राज्यपाल

Read More »
BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

झालावाड़ में विकास कार्य ना होने से नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने मंत्री टीकाराम जूली को दिखाए काले झंडे: झालावाड़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय के सामने टीकाराम जूली को दिखाए काले झंडे, बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप- ‘राज्य सरकार ने झालावाड़ में विकास के नहीं कराए कार्य, लेकिन फिर भी यहां कांग्रेस के नेता और मंत्री हैं आते और चले जाते हैं फोटो खिंचा कर, विरोध स्वरूप टीकाराम जूली को दिखाए काले झंडे, इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात, पुलिस ने की बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश, लेकिन नहीं हो सके कामयाब, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए टीकाराम जूली के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालावाड़ के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए थे काले झंडे, अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार में मंत्री टीकाराम जूली को दिखाए काले झंडे

Read More »
करनाल में किसानों पर 'खूनी लाठीचार्ज', बीजेपी-मोदी सरकार पर बरसे गहलोत

निंदनीय! मोदी सरकार ना ले किसानों के सब्र का इम्तिहान, कृषि कानून निरस्त कर मांगे माफी- गहलोत: करनाल में किसानों पर ‘खूनी लाठीचार्ज’ को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘हरियाणा के करनाल में जिस तरह किसानों के साथ हिंसा की गई वह है निंदनीय, ऐसी क्रूर कार्रवाइयों से देशभर में किसानों को भड़काने का बनाया जा रहा है माहौल, हरियाणा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अलग-अलग तरह से दे रहे हैं बयान, जिसका नहीं निकल रहा है कोई अर्थ’, सीएम गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा- ‘हरियाणा सरकार के अधिकारी किसानों पर हिंसात्मक कार्रवाई के दे रहे हैं निर्देश, जिस पर पूरे देश से आ रही है प्रतिक्रिया, लेकिन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, मोदी सरकार ना ले किसानों के सब्र का इम्तिहान, तुरंत कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों से मांगे माफी’, करनाल में दो दिन पहले किसानों पर हुआ लाठीचार्ज, करनाल में BJP नेताओं का विरोध कर रहे थे किसानों पर पुलिस ने बरसाईं थी लाठियां, कई किसानों के फूटे थे सिर, केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान कर रहे हैं आंदोलन, लाठीचार्ज पर विपक्ष के निशाने पर है हरियाणा की खट्टर सरकार, किसानों का दावा है की इस लाठीचार्ज में एक किसान की हुई मौत, किसानों पर पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर किया लाठीचार्ज, इस लाठीचार्ज से जुड़ा एक एसडीएम का वीडियो भी हो रहा है वायरल, जिसमें एसडीएम किसानों के सिर फोड़ने के दे रहा है आदेश

Read More »