



Day: August 26, 2021


9 महीने का हुआ किसान आंदोलन, ना सरकार पीछे हटी ना किसान, कृषि कानूनों का विरोध जारी: किसान आंदोलन को 9 महीने पूरे, दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे है किसान, किसानों के उत्साह में नहीं कोई कमी, इधर मोदी सरकार भी अपने फैसले पर अडिग, आज से दो दिवसीय अधिवेशन का हुआ आगाज, कुंडली बॉर्डर पर अखिल भारतीय अधिवेशन का किया जा रहा आयोजन, अधिवेशन में देशभर से विभिन्न संगठनों से जुड़े 1500 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे, अधिवेशन में चर्चा करके किसान आंदोलन को और तेज करने की बनाई जा रही रणनीति, केंद्र सरकार ने सात माह से तो वार्ता भी कर रखी है बंद, इधर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के वारिसों को पंजाब सरकार देगी सरकारी नौकरी, धरने पर बैठे किसानों में से अब तक सौ से ज्यादा किसानों की हो चुकी है मौत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जारी किए निर्देश, सभी मृतक प्रदर्शनकारियों के परिजनों को मुहैया करवाएं रोजगार, पंजाब के सभी किसानों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरियों में किया जाए समायोजित
26 Aug 2021
Read More »



वसुंधरा राजे कल जाएंगी अलीगढ़, यूपी के पूर्व सीएम और प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को देंगी श्रद्धांजलि: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल जाएंगी उत्तरप्रदेश के अलीगढ़, कल सुबह दिल्ली से वाया हेलीकॉप्टर जांएगी अलीगढ़, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि करेंगी अर्पित, लम्बे समय बीमार रहने के बाद बीती 21 अगस्त को हुआ था कल्याण सिंह का निधन, अलीगढ़ से वापस दिल्ली ही लौटने का है मैडम राजे का प्रोग्राम
26 Aug 2021
Read More »


दिलावर के बिगड़े बोल- ‘सोनिया की चप्पल चाटने वाले डोटासरा महाभ्रष्ट, RSS के शौचालय के बाहर…: पीसीसी चीफ डोटासरा के संघ प्रचारक निबांराम और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जुबानी हमले के बाद सियासत गर्म, बीजेपी विधायक और महामंत्री मदन दिलावर ने किया पलटवार, डोटासरा को कोसने के फेर में मर्यादा को रखा ताक में, दिलावर ने बयान का वीडियो किया जारी, मदन दिलावर का बयान- ‘डोटासरा RSS शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने के भी लायक नहीं, इसलिए रहे अपनी सीमा में, भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग RSS को नहीं सिखाएं अनुशासन, PCC में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया था बयान- ‘RSS की पाठशाला में सिखाई जाती हैं हल्की बातें’, डोटासरा बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पर साध रहे थे निशान, मदन दिलावर ने भी शिक्षा मंत्री और PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोता, मदन दिलावर ने कहा- ‘RSS की स्थापना हुई 1925 में, RSS की वजह से ही आज हमारा देश है सुरक्षित और सम्मानित, आपकी पार्टी की वजह से तो इस देश पर कब का विदेशियों का कब्जा हो गया होता’, डोटासरा में पर निशाना साधते हुए दिलावर खो बैठे आपा, डोटासरा को बता गए चाटूकार और महाभ्रष्ट, बोले- ‘सोनिया गांधी के चप्पले चाटते रहते हैं चाटूकार, महाभ्रष्ट’, सीएम गहलोत को चेतावनी देते हुए दिलावर ने कहा कि, ‘संभाल लीजिए गहलोत साहब अपने चाटूकारों को, RSS के मामले में सोच समझ कर बोलें’, मदन दिलावर के बयान का यह वीडियो जमकर हो रहा है वायरल, दिलावर की भाषा पर उठ रहे हैं सवाल, विधायक पद और बीजेपी के महामंत्री से ऐसे बयानों की नहीं की जा सकती उम्मीद
26 Aug 2021
Read More »

किरोड़ी मीणा का बड़ा ऐलान- ‘युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर 13 सितंबर को घेरेंगे विधानसभा’: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की आवाज बने राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विभिन्न मांगों को लेकर 13 सितंबर को घेरेंगे विधानसभा, किरोड़ी मीणा का बयान- ‘दो साल से बंद हैं स्कूल कॉलेज, फिर भी की जा रही फीस वसूली, फीस वसूली को रोका जाए, कोरोना के चलते नहीं हुई परीक्षा, परीक्षा शुल्क लौटाया जाए’, किरोड़ी लाल मीणा ने बेरोजगारी भत्ता 3500 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने की रखी मांग, साथ ही प्रदेश में हरियाणा की तर्ज पर युवाओं को निजी क्षेत्र में 70 फीसदी आरक्षण की रखी मांग, कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी करने की रखी मांग, किरोड़ी मीणा ने विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी भर्तियों को पूरा करने की रखी मांग, इनके साथ विभिन्न मांगों को लेकर 13 सितंबर को घेरेंगे विधानसा’, किरोड़ी मीणा ने आंदोलन में सभी दलों को शामिल होने का दिया न्यौता, स्कूल खोलने की मांग को लेकर कल जयपुर में किया जाएगा धरना प्रदर्शन, सरकार को सौंपा जाएगा ज्ञापन
26 Aug 2021
Read More »


‘गांव की सरकार’ के लिए पहले चरण का मतदान जारी, 3 बजे तक 39 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान: राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, शाम 5:30 बजे तक चलेगा मतदान, इसके बाद ईवीएम को पहुंचा दिया जाएगा सुरक्षित स्थलों पर, मतदान को लेकर कोरोना गाइडलान की सख्ती से पालना के निर्देश, पहले चरण में इतने जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही जिले की 25 पंचायत समितियों के 521 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए कराया जा रहा मतदान, 521 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1721 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत
26 Aug 2021
Read More »


