



Day: August 26, 2021


छत्तीसगढ़ कांग्रेस संकट पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, राहुल गांधी ने की ढाई साल के फॉर्मूले की पुष्टि!: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी एस सिंह देव में तनातनी बरकरार, कांग्रेस में गहराता दिख रहा संकट, कांग्रेस औऱ राहुल गांधी से जुड़े सूत्रों से मिल रही बड़ी खबर, सुलह बैठक में राहुल गांधी ने की ढाई साल के फ़ार्मूले की पुष्टि!, अब आलाकमान का मत है कि समझौते के अनुसार भूपेश बघेल स्वेच्छा से टीएस सिंह देव के लिए दे दें त्याग पत्र, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले की मांग उठाने वालों पर बोला था हमला, कहा था- ‘ये मांग करने वाले लोग राजनीतिक अस्थिरता लाने की कर रहे हैं कोशिश, मैं पार्टी हाईकमान के आदेश पर बना था राज्य का मुख्यमंत्री, जब भी मुझे पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा, मैं पद छोड़ दूंगा’, विवाद सुलझाने के लिए बघेल और सिंहदेव ने बुधवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से कर चुके हैं अलग-अलग मुलाकात, दोनों नेताओं की इस अलग-अलग मुलाकात से ही यह भी हुआ साफ, कि अभी भी नहीं सुलझा है दोनों के बीच का विवाद, आज भी जारी रह सकता है दोनों का दिग्गजों के साथ बैठकों का दौर
26 Aug 2021
Read More »


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यूपी दौरा, आज से 4 दिन रहेंगे लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या दौरे पर: महामहिम एवं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से 4 दिन रहेंगे उत्तरप्रदेश दौरे पर,कोविंद इन चार दिनों में लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या का करेंगे दौरा, साथ ही 28 अगस्त को राष्ट्रपति रहेंगे गोरखपुर, कोविंद के गोरखपुर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक चौबंद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां रखेंगे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला और साथ ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए डीआईजी के साथ 13 एसपी समेत 2,500 पुलिसकर्मी, पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स को किया जाएगा तैनात
26 Aug 2021
Read More »

संसद में अफगान संकट पर सर्वदलीय बैठक, ‘अफगान मसले पर सरकार के साथ हैं खड़े’ -कांग्रेस : अफगानिस्तान संकट पर सर्वदलीय बैठक जारी, विदेश मंत्री एस जय शंकर दे रहे जानकारी, वर्तमान हालात और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की दे रहे जानकारी, केन्द्री मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, पशुपति पारस मौजूद, संसद परिसर में हो रही बैठक, सभी दलों के प्रमुख नेता हैं मौजूद, कांग्रेस के अधीर रंजन, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम, NCP से शरद पवार, TMC, AIADMK सहित सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद, बैठक से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बयान- ‘अफगान मसले पर सरकार के साथ हैं खड़े’, शिवसेना बोली- ‘फंसे भारतीयों को मदद दे सरकार’
26 Aug 2021
Read More »

TMC सांसदों का प्रतिनिधिमंडल करेगा चुनाव आयुक्त से मुलाकात, बंगाल में जल्द उपचुनाव की मांग तेज: बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से उपचुनाव कराने की मांग हुई तेज, 5 नवंबर तक ममता बनर्जी और उनकी सरकार के वित्त मंत्री को बनना होगा विधानसभा का सदस्य, अन्यथा उन्हें देना होगा इस्तीफा, इसी सिलसिले में जल्द उपचुनाव कराने की मांग को लेकर TMC के 5 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल करेगा चुनाव आयुक्त से मुलाकात, दरअसल मई महीने में आये विधानसभा चुनाव परिणाम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से दी थी पटखनी, जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से कर रही है उपचुनाव कराने की मांग
26 Aug 2021
Read More »

रिफायनरी परियोजना की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम गहलोत, प्रदेश की आर्थिक तक़दीर बदलेगा ‘काला सोना’: राजस्थान में जारी रिफाइनरी प्रोजेक्ट कोरोना की दुविधाओं के बाद फिर से पकड़ने लगा है रफ्तार, परियोजना के निर्माण कार्य के लिए जून 2021 तक रुपये 37347 करोड़ के कार्य आदेश किये गए थे जारी, जिसमें से 8041.66 करोड़ का काम हो चुका है पूरा, इन्हीं निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर 12 बजे लेंगे समीक्षा बैठक, बैठक के दौरान खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम सुबोध अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा सहित राजस्व, ऊर्जा, यूडीएच एवं अन्य विभाग के अधिकारी रहेंगे, तो वहीं एचपीसीएल के सीएमडी एम. के. सुराणा एवं एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के सीईओ एस. पी. गायकवाड़ भी होंगे बैठक में शामिल
26 Aug 2021
Read More »

योगी को चप्पल से मारने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, गिरफ्तार करेगी पुलिस?: सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहने पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद अब इस मामले ने ले लिया राजनीतिक रंग, अब बीजेपी नेता नितिन भुटाडा ने मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने और भड़काऊ भाषण देने के लिए की है कानूनी कार्रवाई करने की मांग, शिकायत में कहा- ’25 अक्टूबर 2020 को दशहरा भाषण के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल, भाषण के दौरान ठाकरे ने कहा था कि एक योगी कैसे बन सकता है किसी राज्य का मुख्यमंत्री, उसे तो गुफा में जाकर बैठना चाहिए, उसे उसी की ही चप्पल से मारना चाहिए, योगी ने शिवाजी महाराज का किया है अपमान, योगी की शिवाजी के पास जाने की हैसियत नहीं थी, योगी जब महाराष्ट्र आएं तो उन्हें पीटना चाहिए उन्हीं की चप्पल से,’ शिकायतकर्ता ने कहा- ठाकरे ने जिस तरह से यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, उसके बाद समाज में भड़क सकते थे अशांति और दंगे,’ भाजपा महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में सीएम ठाकरे के खिलाफ दर्ज कराएगी शिकायत, लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या महाराष्ट्र पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए नारायण राणे की तरह गिरफ्तार कर पाएगी सीएम उद्धव ठाकरे को?
26 Aug 2021
Read More »



