Day: August 24, 2021

जोधपुर से जयपुर तक पायलट ही पायलट

जोधपुर से जयपुर तक पायलट के स्वागत में बिछे पलक-पावड़े, स्वागत में उमड़ रहा जनसैलाब: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जोधपुर से लौट रहे हैं जयपुर, जोधपुर से जयपुर तक जगह-जगह हो रहा है जबरदस्त स्वागत, जोधपुर सर्किट हाउस, पाली के सोजत, अजमेर मसूदा और किशनगढ़ में पायलट के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ता, कई घंटों तक स्वागत के लिए इंतजार में डटे रहे कार्यकर्ता, एक कार्यकर्ता ने कहा- ‘बिना पद के इतना प्यार तो मिलता है असली जननायक को’, इससे पहले पायलट ने जोधपुर सर्किट हाउस में जोधपुर के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, वहीं खीचड़ों की ढाणी में किया था पौधरोपण, इस दौरान पायलट ने कार्यकर्ताओं को कहा- ‘ मैं लगा रहा हूं यह पौधा आपको इसकी जड़ें करनी है मजबूत’, पायलट के इस बयान के निकाले जा रहे सियासी मायने, मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद के बीच पायलट का ये शक्ति प्रदर्शन जोधपुर और जयपुर से लेकर दिल्ली तक बना हुआ है चर्चा का विषय

Read More »
केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे लिए गए हिरासत में(FILE PHOTO)

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे लिए गए हिरासत में, सीएम उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करना पड़ा भारी: महाराष्ट्र में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के सीएम उद्धव ठाकरे पर दिए बयान के बाद बवाल, चिपलून से पुलिस ने राणे को लिया हिरासत में, पुलिस के पास नहीं अरेस्ट वारंट, रत्नागिरी पुलिस राणे को कर सकती है गिरफ्तार, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर दिए बयान के आरोप में हिरासत में लिए गए नारायण राणे, मलाड में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राणे ने की थी टिप्पणी, नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ता ने दर्ज करवाई थी FIR, नारायण राणे के बयान को बताया था राज्य का अपमान, इससे पहले महाराष्ट्र के 17 से ज्यादा शहरों में शिव सैनिकों ने किया प्रदर्शन, बीजेपी के दफ्तरों में की गई तोड़फोड़, कई जगहों पर बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Read More »
भंवरी मामले में महिपाल मदेरणा को हाईकोर्ट से मिली जमानत(file photo)

भंवरी मामले में महिपाल मदेरणा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, मलखान को पहले ही मिल चुकी राहत: भंवरी देवी मामले में बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा सहित पांच आरोपियों को दी जमानत, आरोपी महीपाल मदेरणा, कैलाश जाखड़, अमरचंद अन्य को जमानत, जस्टिस देवेन्द्र सिंह कच्छवाह की अदालत ने दी जमानत, इससे पहले भी आरोपी और पूर्व विधायक मलखान सिंह को मिल चुकी जमानत, नर्स भंवरी देवी के अपहरण और हत्या के आरोप में ये सभी पिछले 10 साल से थे जेल में, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा चल रहे थे अंतरिम जमानत पर, अब हाईकोर्ट से मिली जमानत, करीब 10 साल पहले इस मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति में आया था भूचाल, मंत्री महिपाल मदेरणा की हुई थी गिरफ्तारी, लेकिन अब तक कुछ साबित नहीं होने और लंबे ट्राय़ल के बिहाफ पर दी गई जमानत

Read More »
पंजाब में 'कैप्टन' के खिलाफ बगावत

पंजाब में ‘कैप्टन’ के खिलाफ बगावत, सिद्धू समर्थक 3 मंत्री और 30 विधायकों ने की सीएम बदलने की मांग: पंजाब कांग्रेस की बढ़ी कलह, कांग्रेस के 3 मंत्री और 30 विधायकों ने की बैठक, कांग्रेस के इन 30 विधायकों ने की सीएम अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने की मांग, विधायकों ने कहा- कैप्टन पर नहीं है भरोसा, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का मांगा समय, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं ये सभी विधायक, सिद्धू को अध्यक्ष बनाने के पीछे भी था यही गुट, पंजाब कांग्रेस में की कलह को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी से पहले ही कर चुके हैं मुलाकात, नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के बयान पर फटकार लगा चुके हैं अमरिंदर

Read More »
राणे के बयान पर महाराष्ट्र में 'बवाल'

राणे के बयान पर महाराष्ट्र में ‘बवाल’, शिवसेना-बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने, बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जनआशीर्वाद यात्रा में आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, जनआशीर्वाद जब पहुंची थी मलाड़ तो एक पत्रकार वार्ता के दौरान राणे ने सीएम उद्धव को कहे थे अपशब्द, राणे के बयान के बाद महाराष्ट्र में मचा बवाल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तरों में की तोड़फोड़, तो वहीं मुंबई में स्थित नारायण राणे के आवास के बाहर शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्त्ता हुए आमने-सामने, दोनों तरफ से पत्थरबाजी के बाद मुंबई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, राणे के बयान के बाद महाराष्ट्र में चारों तरफ हंगामा, विवादित बयान के बाद नासिक और महाड़ में केंद्रीय मंत्री नारायण के खिलाफ FIR हुई दर्ज, नासिक क्राइम ब्रांच ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश किए हैं जारी

Read More »
मरुधरा में पंचायत का 'दंगल'

मरुधरा में पंचायत का ‘दंगल’, चुनावी वादों के बीच आज थमेगा पहले दौर के मतदान का चुनाव प्रचार: राजस्थान के 6 जिलों में पंचायत चुनाव का ‘दंगल’, पहले दौर के मतदान के लिए आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार, ऐसे में हर उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए प्रचार में झौंकी ताकत, घर घर जनसंपर्क के साथ हो रहीं छोटी छोटी बैठकें, हर तरह से मतदाताओं को लुभाने का किया जा रहा प्रयास, पंचायत चुनाव में कुल 5826 उम्मीदवार हैं मैदान में, पंचायत चुनाव प्रक्रिया में 6 जिलों में कुल 77 लाख 94 हजार 3 सौ मतदाता हैं पंजीकृत, इनमें 41 लाख 23 हजार 30 पुरुष, 36 लाख 71 हजार 246 महिलाएं व 24 अन्य मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल, भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही में हो रहे हैं पंचायत चुनाव, पहले चरण के लिए 26 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त और तीसरे चरण के लिए 1 सितंबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा मतदान, 4 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रातः 9 बजे से शुरू होगी मतगणना, प्रमुख, प्रधान का चुनाव 6 सितंबर को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव होगा 7 सितंबर

Read More »