Day: August 24, 2021

1262448 24

नारायण राणे को कोर्ट ने दी जमानत, गिरफ्तारी को लेकर कल ठाकरे सरकार के खिलाफ प्रर्दशन करेगी भाजपा: महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मिली जमानत, स्वास्थ्य कारणों के चलते महाड़ कोर्ट ने दी राणे को जमानत, राणे की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा, वहीं ठाकरे के खिलाफ राणे की टिप्पणी पर उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की मांग की याचिका कल बॉम्बे हाईकोर्ट में की जाएगी दायर, राणे के वकील का बताया कि अदालत के आधिकारिक घंटे खत्म होने के कारण आज नहीं की जा सकी याचिका दायर, वहीं सूत्रों ने बताया है कि महाराष्ट्र सरकार ये संदेश देना चाहती थी कि कोई भी नहीं है कानून से ऊपर

Read More »
'सीएम को तोते पालने का शौक'- चतुर्वेदी (FILE PHOTO)

गहलोत सरकार पर चतुर्वेदी का बड़ा हमला, ‘सीएम को तोते पालने का शौक’, ACB को बताया टूल किट: राजस्थान सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का बड़ा हमला- ‘मुख्यमंत्री को तोते पालने का शौक है और इन दिनों सीएम के हाथ लगा है एक तोता, हालांकि इस तोते को लेकर चतुर्वेदी ने नहीं किया कोई खुलासा, वह तोता है कौन? आरएएस भर्ती विवाद में डोटासरा परिवार का नाम आने पर चतुर्वेदी ने कहा- ‘बीजेपी जो उठाती है मुद्दे, उसका होता है असर, RAS इंटरव्यू में गड़बड़ी का मुद्दा उठाने से सरकार के मुखिया को मिल गया एक तोता, उन्होंने उस तोते को कर रखा है पिंजरे में बंद, अब मुख्यमंत्री के हाथ में है इस तोते की गर्दन, जब उन्हें कोई बयान दिलवाना होता है तो दबा दी जाती है तोते की गर्दन पिंजरे में बंद यह तोता हमेशा बोलता है एक ही भाषा’, अरुण चतुर्वेदी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी लिया आड़े हाथ, कहा- ‘कांग्रेस अलग-अलग टूल किट करती है तैयार, लेकिन अब राजस्थान सरकार के पास एसीबी जैसा है टूल किट’, चतुर्वेदी ने कहा- ‘सरकार एसीबी को टूल किट की तरह कर रही है इस्तेमाल’, चतुर्वेदी ने ACB की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Read More »
राज्यपाल ने थानवी से छीना MDS यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार

राज्यपाल ने थानवी से छीना MDS यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार, बीजेपी ने की थी शिकायत: अजमेर की MDS यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति ओम थानवी को हटाने के आदेश हुए जारी, राज्यपाल कलराज मिश्र ने आदेश किए जारी, राज्यपाल ने प्रो. पीसी त्रिवेदी को दिया अतिरिक्त प्रभार, जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं प्रो. पीसी त्रिवेदी, अब प्रो. त्रिवेदी होंगे MDS युनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति, हरिदेव पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बने रहेंगे थानवी, हाल ही में बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने की थी राज्यपाल से मुलाकात, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी और पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में की थी मुलाकात, पत्रकारिता विवि के कुलपति ओम थानवी की कार्यशैली को लेकर दिया ज्ञापन, साथ ही अतिरिक्त प्रभार को लेकर जताई थी आपत्ति, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी सोशल मीडिया पर रहते हैं सक्रिय, पीएम मोदी के घोर विरोधी माने जाते हैं थानवी, अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए थानवी मोदी सरकार पर साधते रहते हैं निशाना, वामपंथी विचारधारा से प्रभावित ओम थानवी हैं सीएम गहलोत के करीब

Read More »
राहुल पर स्मृति का पलटवार(FILE PHOTO)

राहुल पर स्मृति का पलटवार- ‘निजीकरण कांग्रेस ने शुरू किया, 6 लाख करोड़ खजाने में आएंगे ये पसंद नहीं: राहुल गांधी के निजीकरण के मुद्दे पर प्रेसवार्ता के तुरंत बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया पलटवार, स्मृति ईरानी ने कहा- ‘राहुल गांधी ने सियासी दोहरापन दिखाया, महाराष्ट्र में एक्सप्रेसवे बेचा गया, एयरपोर्ट के निजीकरण का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, सरकार किसी भी संपत्ति का मालिकाना अधिकार नहीं देगी’, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा- ‘कांग्रेस नेतृत्व वाले राज्यों में भी हो रहा है निजीकरण, राहुल गांधी बीजेपी पर आरोप लगाना करे बंद, 6 लाख करोड़ देश के खजाने में आएंगे ये राहुल को नहीं पसंद’, अमेठी को लेकर स्मृति ने किया सवाल- ’70 साल में अमेठी में जिला अस्पताल नहीं बना पाए, अमेठी में सिटी स्कैन भी मोदी सरकार ने दिया, कोरोना के समय मोदी सरकार ने किया अच्छा काम’, इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया था हमला- ’70 साल में जो देश में बनी पूंजी उसे सरकार ने 3-4 मित्रों को बेचा’

Read More »
राहुल का मोदी सरकार पर हमला- '70 साल में जो देश में बनी पूंजी उसे सरकार ने 3-4 मित्रों को बेचा'(FILE PHOTO)

राहुल का मोदी सरकार पर हमला- ’70 साल में जो देश में बनी पूंजी उसे सरकार ने 3-4 मित्रों को बेच दिया’: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेसवार्ता, मोदी सरकार पर जमकर किया हमला, ‘नेशनल मोनेटाइजेशन पाइप’ योजना पर किया हमला, संगठन महासचिव वेणुगोपाल, नेता सुरजेवाला और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम हैं मौजूद, राहुल गांधी ने कहा- ‘बीजेपी और नरेन्द्र मोदी का नारा था 70 साल में कुछ नहीं हुआ, फाइनेंस मिनिस्टर 70 साल में जो पूंजी बनी थी उसको बेचने का निर्णय लिया, प्रधानमंत्री ने सबकुछ बेच दिया, हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार छीना, कोरोना में मदद की नहीं, किसानों के लिए बनाए काले कानून’, राहुल ने मोदी सरकार पर तंज सकते हुए कहा- ‘प्रधानमंत्री अपने मित्रों को क्या क्या बेच कर दे रहे हैं, अपने मित्रों को दे रहे हैं गिफ्ट, क्या किसको जाएगा इसका पहले ही हो चुका है फैसला’, राहुल गांधी ने कहा- ‘सड़क और रेलवे को बेच रही है सरकार, नेशनल हाईवे, रेलवे रीढ़ की हड्डी, 400 स्टेशन 150 ट्रेनें, बेचने की तैयारी, पावर ट्रांसमिशन का नेटवर्क बेचा, BSNL के टावर, एयरपोर्ट बेचे, वेयर हाउस भी बेच रही है मोदी सरकार’, राहुल गांधी ने कहा कि, ‘इन सबको बनाने में लगे हैं 70 साल, ये सब दिया जा रहा है 3 से 4 लोगों को, बेची जा रही है देश की पूंजी’, निजीकरण पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए राहुल ने कहा- ‘कांग्रेस निजीकरण के खिलाफ नहीं, निजीकरण कीजिए लेकिन देश को नुकसान नहीं पहुंचाएं, जैसे जैसे ये सब बिकेगा, रोजगार मिलना होगा खत्म’, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा- ‘बेची जा रही है हिंदुस्तान की पूंजी, नरेन्द्र मोदी अपने दो तीन मित्रों के लिए युवाओं पर कर रहे हैं आक्रमण’

Read More »
ठाकरे के कान के नीचे लगाने वाले बयान के बाद गिरफ्तार हुए राणे का बढ़ा BP(FILE PHOTO)

ठाकरे के कान के नीचे लगाने वाले बयान के बाद गिरफ्तार हुए राणे का बढ़ा BP, कोर्ट से भी नहीं मिली राहत: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद मोदी के मंत्री नारायण राणे का बढ़ा बीपी, डॉक्टर ने राणे को अस्पताल में भर्ती करवाने की दी सलाह,रत्नागिरी कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट से भी नहीं मिली कोई राहत, संगमेश्वर थाने में बढ़ा राणे का ब्लड प्रेशर, बीजेपी का महाराष्ट्र सरकार पर हमला- ‘राणे की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र की हत्या, बदले की राजनीति कर रही है ठाकरे सरकार, संजय राउत कैसे बयान देते हैं सबको पता है, वसूली के आरोपी अनिल परब पर कार्रवाई क्यों नहीं, महाराष्ट्र के 42 मंत्रियों में से 27 के खिलाफ मामले दर्ज, इन पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है ठाकरे सरकार’, इधर पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राणे के बयान से किया किनारा- ‘हम उद्धव ठाकरे के खिलाफ नारायण राणे के बयान का नहीं करते हैं समर्थन, लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर और पार्टी उनके साथ है खड़ी’, फडणवीस ने कहा- ‘शर्जिल उस्मानी ने भारत माता के खिलाफ अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल, लेकिन उसके खिलाफ दर्ज नहीं हुई कोई एफआईआर, लेकिन राज्य सरकार ने नारायण राणे के खिलाफ दर्ज करवा दी एफआईआर, फडणवीस ने आज हुई हिंसा सरकार द्वारा है प्रायोजित, यह सरकार है पुलिस ‘जिवी’, संईयां भए कोतवाल तो डर काहे का’, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मलाड़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा था- ‘मैं होता तो कान के नीचे रखता’

Read More »