Day: August 24, 2021

मारवाड़ में गरजे पायलट- 'किस बात का आशीर्वाद मांग रही है बीजेपी

मारवाड़ में गरजे पायलट- ‘किस बात का आशीर्वाद मांग रही है बीजेपी, पंचायत चुनाव जीतेगी कांग्रेस’: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट के मारवाड़ दौरे का दूसरा दिन, पायलट ने आज सुबह कांग्रेस नेता श्याम खीचड़ की माताजी के निधन पर जताया शोक, मीडिया से बातचीत में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर साधा निशाना- ‘किस बात का आशीर्वाद मांग रही है बीजेपी, समझ से है परे, कोरोना के दौरान हालात बने उसका आशीर्वाद या पेट्रोल और डीजल 100 रुपए के पार गया इस बात का आशीर्वाद, प्रचार से भ्रमित करने की साजिश है ये यात्रा’, किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर बरसे पायलट- ‘जिद पर अड़ी है मोदी सरकार, लोकतंत्र में जिद के लिए नहीं है स्थान, केन्द्र सरकार के रवैये से देश में किसान, नौजवान हैं पीड़ित, किसान 9 महीने से सड़क पर, उनको आप धमकाएंगे, लेकिन न्याय की बात नहीं करेंगे, देश में गिर रहा है भाजपा का ग्राफ, पूर्ण बहुमत के बावजूद हर वर्ग पीड़ित’, पंचायत चुनाव को लेकर पायलट का दावा- ‘सभी जिलों में पंचायत चुनाव में जीतेगी कांग्रेस’, किसानों को जहां भी हुआ है नुकसान हमारी सरकार उनकी करेगी मदद’, मारवाड़ दौरे के दौरान पायलट का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

Read More »
नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश पर भड़के नितेश

नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश पर भड़के नितेश- ‘शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो’: महाराष्ट्र के नासिक से बड़ी खबर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जनआशीर्वाद यात्रा में आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी, राणे की गिरफ्तारी के आदेश नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किए जारी, नारायण राणे पर सीएम उद्धव को अपशब्द कहने का आरोप,शिवसेना ने पुलिस में दर्ज करवाई थी शिकायत, नासिक क्राइम ब्रांच को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के दिए गए हैं आदेश, केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा पर शुरू से ही हमलावर है शिवसेना, इससे पहले मुंबई पुलिस ने जनआशीर्वाद निकाल रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ करीब 22 मामले किए दर्ज, जनआशीर्वाद यात्रा कोकड़ के महाड़ इलाके में पहुंची यहां नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया था संबोधित, इसी दौरान राणे ने सीएम उद्धव को कहे अपशब्द, शिवसेना की शिकायत पर पुलिस के एक्शन पर नारायण राणे की बेटे नितेश राणे का ट्वीट- ‘युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के लिए है कहा गया, या तो मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके, नहीं तो जो कुछ भी होगा, उसकी जिम्मेदारी नहीं होगी हमारी, शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो! हम इंतज़ार कर रहे होंगे’

Read More »