



Day: August 21, 2021


पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर विधायक खटाना और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बढ़ी तकरार: प्रदेश के 6 जिलों में होने वाले पंचायत राज चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बढ़ती जा रही रार, इसी कड़ी में बांदीकुई से कांग्रेस विधायक गजराज खटाना व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ती जा रही तकरार, पिछले पांच दिनों से युवा कांग्रेस बांदीकुई के कार्यकर्ताओं ने विधायक खटाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर खोल रखा है मोर्चा, पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देने से खफा हैं ये युवा कार्यकर्ता, आज भी सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया कैम्पेन, कई कार्यकर्ताओं ने विधायक विधायक खटाना को टैग कर लिखा- ‘पंचायत राज चुनाव टिकट वितरण में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने का परिणाम, पंचायतीराज चुनाव में भुगतना पड़ेगा विधायक महोदय,’ तो वहीं कुछ ने लिखा- जो लोग आलाकमान तक से भिड़ गए थे संगठन को उचित सम्मान दिलाने को, आज उन्ही लोगों ने संगठन को कर दिया साइडलाइन,’ खटाना पर लग रहे पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी के कार्यकर्ता को टिकट देने के आरोप, बांदीकुई से विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के साथ सचिन पायलट के खास माने जाते हैं खटाना, संगठन के लोगों को मौजूदा गहलोत सरकार में तवज्जो नहीं मिलने की बात को लेकर रहे थे मानेसर बाड़ेबंदी में भी, अब खुद विधायक खटाना पर ही संगठन को तवज्जो नहीं देने के लग रहे हैं आरोप
21 Aug 2021
Read More »

नीतीश का बड़ा बयान- राज्य स्तर पर करा सकते हैं जातीय जनगणना, लेकिन पहले केंद्र से करेंगे अपील: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को करेंगे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, बिहार की 10 पार्टियों के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद, देश में जाति आधारित जनगणना की करेंगे अपील, मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान- ‘पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हुई तो बहुत होगा लाभदायक, सभी राज्य के लोगों की इच्छा है कि जाति आधारित जनगणना एक बार तो होनी चाहिए जरूर, जातीय जनगणना करने को लेकर हमारी जो राय है वो रखेंगे उनके सामने, लेकिन आखिरी फैसला तो लेना है उन्हें’, नीतीश कुमार ने कहा- ‘लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो बिहार में लोगों से बातचीत कर करवा सकते हैं जातीय जनगणना, लेकिन ये तो है बाद की बात, पहले तो वे यही चाहेंगे कि केंद्रीय स्तर से हो जाए जातीय जनगणना, मुझे उम्मीद है कि इस पर होगी सकारात्मक बातचीत, पर निर्णय लेना का अधिकार प्रधानमंत्री का’, पीएम मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया ये बड़ा बयान, अब सियासी गलियारों में चर्चा, क्या ये नीतीश कुमार की ओर से हैं चेतावनी !
21 Aug 2021
Read More »




‘हमारे सब्र का बांध टूटा तो मिट जाओगे’- महबूबा की मोदी सरकार को चेतावनी: पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ‘जम्मू कश्मीर को फिर से मिले विशेष राज्य का दर्जा, केन्द्र सरकार कश्मीरियों से बात करे शुरू, बात शुरू नहीं होती है तो होगी बर्बादी, मुफ्ती ने तालिबान का दिया हवाला- ‘तालिबान की सेना ने अमेरिका को भगाया, अमेरिका को बोरिया-बिस्तर बांधकर वापस जाने पर होना पड़ा मजबूर, आजादी के समय बीजेपी होती को जम्मूकश्मीर भारत का हिस्सा ना होता, हमारे सब्र का इम्तिहान ना ले मोदी सरकार, हमारे सब्र का बांध टूटा तो मिट जाओगे, मुफ्ती ने तालिबान को भी चेताया- ‘अफगानी लोगों के खिलाफ तालिबान ना करे कार्रवाई’, पीडीपी मुखिया ने कहा- ‘कश्मीरी नहीं हैं कमजोर, वे बहुत हैं बहादुर और धैर्यवान, धैर्य रखने के लिए चाहिए बहुत साहस, जिस दिन टूट जाएगी सब्र की दीवार, तुम हो जाओगे परास्त’, मुफ्ती ने सरकार को अफगानिस्तान मामले से सीख लेने की दी नसीहत, महबूबा ने ये बयान कुलगाम में दिया
21 Aug 2021
Read More »

सिसोदिया का मोदी सरकार पर निशाना- ’15 लोगों की लिस्ट CBI-ED को भेजी’, लेकिन हम नहीं डरेंगे’: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिसोदिया ने किया दावा- ‘हमें सूत्रों से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौंपी है 15 लोगों की लिस्ट CBI, ED और दिल्ली पुलिस को, ताकि आने वाले चुनाव में इन्हें किया जा सके बर्बाद, पीएम मोदी ने अपने ब्रह्मास्त्र दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को चलाने का लिया है फैसला, आम आदमी पार्टी का स्टैंड ये है कि AAP ईमानदारी से करेगी काम’, सिसोदिया ने चुनौती देते हुए कहा- ‘प्रधानमंत्री जिसे भेजना चाहें भेज लें, हमारे खिलाफ जो जांच करना चाहें करा लें हम नहीं डरेंगे’, मनीष सिसोदिया ने कहा- पीएम मोदी बताएं कि पहले भी सीबीआई ने की कई जांच, लेकिन मिला क्या?, 21 विधायकों के खिलाफ कई तरह के किए गए फर्जी मुकदमे, CM केजरीवाल के बैडरूम तक में भेजा गया पुलिस को, लेकिन कुछ नहीं मिला’, सिसोदिया ने कहा- ‘आने वाले चुनाव से पहले रची गई है ऐसी बड़ी साजिश, जिसमें एजेंसियों का मिस यूज करने के लिए है केंद्र तैयार’
21 Aug 2021
Read More »

अब बीकानेर भाजपा में ‘पोस्टर वार’, राजे कैंप के महावीर रांका के पोस्टर से सांसद-विधायक के फोटो गायब: भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का बीकानेर में जोरदार स्वागत, पार्टी की आपसी गुटबाजी भी आ गई सामने, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के युआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका की ओर से प्रभारी का जोरदार स्वागत, इस दौरान बीकानेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पूरी तरह से किया नजरअंदाज, स्वागत समारोह में लगे पोस्टर-हॉर्डिंग में नहीं थी मेघवाल की फोटो, हॉर्डिंग्स में शहर अध्यक्ष और देहात अध्यक्ष सहित अन्य छोटे-छोटे नेताओं के थे फोटो, लेकिन अर्जुनराम का फोटो था नदारद, महावीर रांका के पोस्टर से विधायक सिद्धि कुमारी की फोटो भी थी गायब, बीकानेर पूर्व से तीसरी बार विधायक बनी हैं सिद्धि कुमारी, विधायक के समर्थकों ने इस बारे में प्रभारी अरुण सिंह के सामने रखी बात, महावीर रांका और अर्जुनराम मेघवाल के बीच पुरानी है अदावत, खींचतान ऐसी की दोनों नहीं गए एक-दूसरे के कार्यक्रम में, लोकसभा चुनाव में भी ये विवाद खुलकर आया था सामने, रांका बीकानेर के बजाय अन्य लोकसभा क्षेत्रों में कर रहे थे प्रचार
21 Aug 2021
Read More »



