



Day: August 21, 2021


‘राम मंदिर के नाम पर BJP ने घोटाला कर जनता को ठगा, बसपा सरकार बनने पर होगी जांच- मिश्र: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का बीजेपी पर बड़ा हमला- ‘राम मंदिर निर्माण के नाम पर बीजेपी ने किया है घोटाला, बसपा की सरकार बनने पर करवाएंगे इसकी जांच’, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रदेशभर में कर रही है प्रबुद्ध वर्ग, मऊ जिले में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित, मिश्र ने कहा- ‘बीजेपी ने राम के नाम पर नोट और वोट दोनों लिए, लेकिन काम कुछ नहीं किया. बीजेपी ने सिर्फ जनता को है ठगा’, मिश्र ने कहा- ‘अयोध्या में आए दिन होते हैं 200 करोड़ के बजट पास, लेकिन वहां पर नहीं हो रहा कोई काम, जो घाट का हुआ है वह निर्माण करवाया था बसपा सरकार ने’, मिश्र ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, ‘बीजेपी ने हिंदुत्व के नाम पर लिया वोट लिया, लेकिन बीजेपी के राज में चुन-चुन कर बड़े ब्राह्मणों की कराई जा रही है हत्या’, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर मिश्र ने कहा- ‘बनारस में पूरी तरीके से विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी आस्था को भी बीजेपी ने कर दिया है खत्म, गंगा में मलबा डालकर बदली जा रही है अर्धचंद्राकार गंगा की रूपरेखा, जो की है हिंदुओं की आस्था पर चोट’,
21 Aug 2021
Read More »


‘बीजेपी है नागनाथ तो सपा सांपनाथ’- राजभर, निषाद पार्टी को साथ आने का दिया न्यौता: उत्तप्रदेश विधानसभा चुनाव का तेज होता घमासान, ABP गंगा के एक कार्यक्रम में खुलकर बोले ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी को दिया साथ आने का न्यौता, राजभर ने कहा- ‘अगर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद आते हैं साथ तो हम यूपी में बना सकते हैं सरकार’, बीजेपी अगर नागनाथ है तो सपा है सांपनाथ, आजादी के बाद से ही अति पिछड़े, अति दलितों की लड़ाई लड़ी है ओपी राजभर ने’, बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए बोले राजभर- ‘शाह ने किए थे कई वादे लेकिन कोई भी वादा नहीं कर पाए पूरा’ तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात को लेकर राजभर ने कहा- ‘दो नेता जब मिलेंगे तो राजनीति की ही होगी बात’
21 Aug 2021
Read More »


भाजपा की जन आशीर्वाद के बीच कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर पूर्व सीएम मैडम राजे का ट्वीट बना चर्चा का विषय: मोदी सरकार के निर्देश पर देशभर में निकाली जा रही है बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, केन्द्रीय मंत्रियों की इन जन आशीर्वाद यात्राओं में उमड़ रही है हजारों की उमड़, इसी बीच आया पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का ट्वीट, कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर किया मैडम राजे ने ट्वीट, लिखा- ‘कोरोना महामारी की तीसरी लहर से देश को बचाएं, दो गज दूरी, वैक्सीन की डोज और मास्क जरूर लगाएं..’, ऐसे में मैडम राजे के ट्वीट को लेकर चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, इस समय देशभर में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में ही उड़ाई जा रहीं हैं कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, न तो माननीयों ने, न नेताओं ने और न ही कार्यकर्ताओं ने ही लगाया मास्क, हालांकि कुछ चेहरों ने जरूर लगाया रैलियों में मास्क लेकिन 2 गज की दूरी तो वो भी नहीं कर पाए मेंटेन, तो क्या मैडम ने दिया बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे उत्साही नेताओं को सन्देश, या है यह एक रुटीन कोरोना से अवेयरनेस वाला ट्वीट, हालांकि राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में कल सम्पन्न हो चुकी है बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस ट्वीट को देखा जा रहा है बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा से जोड़कर
21 Aug 2021
Read More »

बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद रैली’ पर सीएम गहलोत के ओएसडी का तंज, ‘चेहरा बदल, घूम घूम कर मिल जाएगा आशीर्वाद!’: देश भर में जारी बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ है विपक्ष के निशाने पर, राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की ‘जन आशीर्वाद रैली’ का शुक्रवार को हो चूका है समापन, बीजेपी में चल रही आपसी खींचतान को एवं आशीर्वाद रैली को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने कसा तंज, ट्वीट कर लिखा- ‘कुनबे में झगड़े और तने हुए तीरों के बीच निकल जाया जाए, होड़ ऐसी कि चेहरा बदल, घूम-घूम बस आशीर्वाद मिल जाए!, बीजेपी में जारी मुख्यमंत्री पद की होड़ नहीं है किसी से छिपी, इसी को लेकर कल पीसीसी से गोविंद सिंह डोटासरा ने भी साधा था बीजेपी की रैली पर निशाना, भूपेंद्र यादव को बताया था बीजेपी से 8वां मुख्यमंत्री पद का दावेदार
21 Aug 2021
Read More »

जापानी भाषा के सर्टिफिकेट-डिप्लोमा कोर्स के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला लेंगे मुख्यमंत्री एमएल खट्टर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जल्द ही बनेंगे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र, सीएम खट्टर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा की है जाहिर, यही नहीं इस कोर्स में दाखिला लेने वाले इस यूनिवर्सिटी के पहले छात्र होंगे एमएल खट्टर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री खट्टर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत केजी-टू-पीजी स्कीम को किया लांच, इसके साथ ही विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चलाए जाने वाले जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स, बीबीए आनर्स तथा एमटैक डिफेंस टेक्नोलॉजी कोर्स को भी लांच किया खट्टर ने, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एल्युमनी एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे मुख्यमंत्री खट्टर, पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021 कार्यक्रम में जुड़े सीएम खट्टर के बारे में एक खास बात और आई सामने, खट्टर परिवार में पहले इंसान थे जिन्होंने 10वीं के बाद भी अपनी शिक्षा को रखा जारी, किसान परिवार से आने वाले खट्टर राजनीति में नहीं बल्कि हमेशा से बनना चाहते थे डॉक्टर, पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से पूरा नहीं हो पाया खट्टर के यह सपना
21 Aug 2021
Read More »




