Day: August 12, 2021

'प्रदेश में अपराध चरम पर, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत नहीं निकल रहे घर से बाहर'- कटारिया(FILE PHOTO)

‘प्रदेश में अपराध चरम पर, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत नहीं निकल रहे घर से बाहर’- कटारिया: प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी हमलावर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने की प्रेसवार्ता, गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कटारिया- ‘मुख्यमंत्री गहलोत घर से बाहर नहीं निकल रहे, प्रदेश में अपराध चरम पर, राजस्थान महिला अपराध में देश में प्रथम स्थान पर, मुख्यमंत्री करें इसको स्वीकार’, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कटारिया ने गिनाए प्रदेश के अपराधों से जुड़े आंकड़े और साधा गहलोत सरकार पर निशाना- ‘सरकार कहती है कि FIR लिखना किया है अनिवार्य, भरतपुर में परिवाद देने के 21 दिन बाद दर्ज हुआ है दुष्कर्म का मामला’, कटारिया ने बाड़मेर के सिणधरी क्षेत्र में बाइक पर जा रहे पति-पत्नी के साथ मारपीट कर गैंगरेप, भीलवाडा जिले के माण्डल में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, जयपुर के वैशाली में आत्मदाह का प्रयास, जयपुर शहर में एम्बुलेंस में गैंगरेप और अलवर में गैंगरेप सहित अन्य घटनाओं का किया जिक्र, कटारिया ने आरोप लगाया कि- ‘सरकार के द्वारा विभाग में नहीं हो रही है निरन्तर मॉनिटरिग, गृह विभाग में निरंतर मॉनिटरिंग की है जरुरत, मुख्यमंत्री नहीं निकल रहे हैं घर से बाहर, भरतपुर जिले में डॉ. अनिल गुप्ता को 2000 की रिश्वत प्रकरण में छोड़ कर उड़ाई गई कानून की धज्जियां’

Read More »
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में 1 सितंबर से शिक्षण संस्थान

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में 1 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे शिक्षण संस्थान: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल, कक्षा 9 से 12 वीं तक खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, साथ ही विश्वविद्यालय और कॉलेज खोलने का भी निर्णय, शैक्षणिक औऱ गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए वैक्सीनेशन होगा अनिवार्य, कक्षा 1 से 8 तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई, गहलोत सरकार ने बनाई थी इस फैसले के लिए एक मंत्रियों की कमेटी, मंत्रियों की कमेटी ने विचार कर सीएम को सौंपी थी रिपोर्ट, अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया स्कूल खोलने का फैसला

Read More »
कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला- ‘सोशल मीडिया कंट्रोल कर विपक्ष की आवाज दबा रही है मोदी सरकार’: कांग्रेस और राहुल गांधी सहित दिग्गज कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक, ट्विटर की कार्रवाई पर भड़कीं अर्चना शर्मा, कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा का बयान- मासूम बच्ची के प्रति संवेदना जताने और मामले में कार्रवाई करने के बजाय मोदी सरकार बनी हुई है संवेदनहीन, महिला सुरक्षा में फेल साबित हो रही सरकार लगाना चाहती है सोशल मीडिया पर अंकुश, कांग्रेस-राहुल गांधी सहित दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट लॉक करना मोदी सरकार के निरंकुशता की ओर बढ़ने का है संकेत, देश में न्याय की गुहार करना भी सरकार के नहीं हो रहा है सहन’, अर्चना शर्मा ने कहा कि, ‘देश को नागरिकों को जागरुकता होने की है जरुरत, देश में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित, हाथरस, उन्नाव के बाद अब दिल्ली रेपकांड लोगों के गुस्से में घी का कर रहा है काम’, मोदी सरकार पर हमला करते हुए अर्चना शर्मा ने कहा कि, ‘सोशल मीडिया को नियंत्रित करना और विपक्ष की आवाज दबाना बताता है कि मोदी सरकार कानून के खिलाफ कर रही है काम, सोशल मीडिया को कंट्रोल कर मोदी सरकार लोगों की अभिव्यक्ति पर लगाता चाहती है ताला’, ट्विटर द्वारा दिल्ली रेपकांड के परिजनों से मुलाकात की फोटो पोस्ट करने के बाद राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के करीब 5 हजार से ज्यादा ट्वीटर अकाउंट किए हैं लॉक

Read More »
'वसुंधरा जी हैं हमारी नेता'- राजेन्द्र राठौड़

‘वसुंधरा जी हैं हमारी नेता, जनता के दिलों में करती हैं राज, तभी तो दो बार बनीं मुख्यमंत्री’- राठौड़: पोस्टर पॉलिटिक्स पर बीजेपी के कद्दावर नेता राजेन्द्र राठौड़ का बड़ा बयान, पोस्टर पॉलिटिक्स पर वसुंधरा राजे के कल के बयान के बाद राजेंद्र राठौड़ से पूछा गया था सवाल, बोले- ‘पोस्टर की बातें हो गई हैं खत्म, वसुंधरा जी हैं हमारी नेता, वो इन बातों को मानती हैं नगण्य, ऐसे में इन पर चर्चा करने की नहीं है कोई आवश्यकता,’ वसुंधरा राजे को लेकर बोले राजेंद्र राठौड़- ‘वसुंधरा जी ने खुद ही पोस्टर को लेकर दिया है बयान, वो लोगों के दिलों में राज नहीं करतीं तो दो-दो बार मुख्यमंत्री थोड़े ही बनतीं, वो लोकप्रिय तो थीं हीं, आज भी है उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, आज राजस्थान की राजनीति में उनकी भूमिका को कौन नकार सकता है? वसुंधरा जी हमारी नेता हैं और रहेंगी, वो निष्क्रिय थीं ही नहीं, वो हमेशा रही हैं सक्रिय, ऐसे में निष्क्रियता का प्रश्न ही क्यों हो रहा है खड़ा?’ राजेन्द्र राठौड़ के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में शुरू हुआ चर्चाओं का दौर, क्या बदल रहे हैं राजेन्द्र राठौड़ के सुर? सरकार जाने के पहले से मैडम राजे कैंप से दूर हो चुके थे राठौड़, आज से पहले किसी भी मामले नहीं आया है मैडम के पक्ष में राठौड़ का बयान, हालांकि किसी जमाने में राजे कैंप के खास सिपहसालार रहे हैं राठौड़

Read More »
सचिन पायलट की जनसुनवाई में उमड़े आमजन

सचिन पायलट की जनसुनवाई में उमड़े आमजन, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने पायलट को बताई अपनी पीड़ा: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, अपने जयपुर स्थित आवास पर पायलट ने की जनसुनवाई, पायलट के आवास पर हुई जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे आमजन, लोगों ने सचिन पायलट को बताई अपनी पीड़ा, पायलट ने भी मौके से ही अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे सचिन पायलट के आवास, सभी ने पायलट से की मुलाकात, कई सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत, पायलट ने विश्वास परिषद संस्थान के पोस्टर का किया विमोचन

Read More »
sonia pawar uddhav

राहुल के बाद अब सोनिया हुई सक्रीय, कांग्रेस नेताओं सहित उद्धव, ममता समेत अन्य नेताओं के साथ करेगी बैठक: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष की एकजुटता के बाद अब सदन के बाहर भी विपक्ष को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संभालेगी कमान, 20 अगस्त को सोनिया गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये करेगी विपक्ष के दिग्गज नेताओं से मुलाकात, कांग्रेस शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी VC के जरिये जुड़ेंगे बैठक में, विपक्ष के नेताओं की सोनिया गांधी के साथ होने वाली इस बैठक को लेकर निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष बना सकता है नई रणनीति

Read More »