



Day: August 12, 2021


ट्विटर के कांग्रेस पर एक्शन से नाराज हुए पायलट, बोले- ‘इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय-जनहित की आवाज उठाना नहीं करेंगे बंद’: पहले राहुल फिर दिग्गज नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट लॉक, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान- पहले राहुल गांधी, अब कांग्रेस पार्टी केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, सुरजेवाला, सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक करना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर है हमला, इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय और जनहित की आवाज उठाना नहीं करेंगे बंद’, रेप पीड़िता के परिजनों के साथ पोस्ट करने पर ट्विटर का एक्शन, कांग्रेस पार्टी के साथ राहुल और दिग्गजों के अकांउट ब्लॉक, कांग्रेस का बयान- सरकार के दबाव में एक्शन, हम अपनी जारी रखेंगे लड़ाई, दावा- 5000 अकाउंट किए ब्लॉक, रेप पीड़िता के परिजनों की फोटो की थी पोस्ट
12 Aug 2021
Read More »

सांसद किरोड़ी लाल मीणा का निराला अंदाज, खोहगंग की जंग फतेह करने बुलेट पर बैठे बाबा!: जयपुर के आमागढ़ में सियासी जंग फतेह करने के बाद अब सांसद किरोड़ी लाल मीणा की जयपुर कूच की तैयारी, खोहगंग में मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों से अवैध कब्ज़ा हटाने को लेकर बाबा ने किया 21 अगस्त को जयपुर कूच का आधिकारिक एलान, सोशल मीडिया पर जारी किया गया पोस्टर बटोर रहा है सुर्खियां, जिसमें बाबा है बुलेट पर सवार, पोस्टर में बाबा की तस्वीर के साथ जयपुर कूच की तारीख एवं स्थान का भी है जिक्र, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा 21 अगस्त को जयपुर कूच के साथ दौसा जिले के रामगढ पचवारा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन से मोटरसाइकिल रैली का करेंगे आगाज
12 Aug 2021
Read More »

विपक्ष के पैदल मार्च पर बीजेपी का हमला, ‘संसद में विपक्ष के हंगामे से देश शर्मसार’- भाजपा: विपक्ष के संसद से विजय चौक पैदल मार्च पर भाजपा का हमला, संबित पात्रा का बयान- ‘संसद में विपक्ष के हंगामे से देश शर्मसार, संसद में मार्शलों के साथ हुई बदसलूकी, विपक्ष को जनता सड़क पर है ले आई, संसद में जो कल हुआ वो कभी नहीं हुआ, विपक्ष ने कोरोना पर भी नहीं करने दी चर्चा’, मुख्तार अब्बास नकवी का बयान- ‘चोरी और सीनाजोरी, संसद में पाप किया अब सड़क पर नाटक, पूरा देश सुन रहा है इनके ठहाके, विपक्ष पहले हंगामा करता है और फिर पैदल मार्च’, राज्यसभा और लोकसभा में सरकार के रवैये से खफा है विपक्ष, विरोध में आज निकाला गया पैदल मार्च
12 Aug 2021
Read More »

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला- ‘हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री देश को बेच रहे हैं, राज्यसभा में हुई सांसदों की पिटाई’: राज्यसभा और लोकसभा में केन्द्र सरकार के रवैये के खिलाफ संसद से विजय चौक तक मार्च, केन्द्र सरकार के खिलाफ 15 दलों का पैदल मार्च, पैदल मार्च में मौजूद राहुल गांधी का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला- ‘पहली बार राज्यसभा में हुई सांसदों की पिटाई, सांसदों को रोका गया, धक्कामुक्की की और फिर पिटाई, चेयरमैन की जिम्मेदारी सदन को चलाने की है, विपक्ष को डराने की नहीं, हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री देश को बेच रहा है, विपक्ष पैगासस, किसान, महंगाई और कोरोना की बात नहीं कर सकता,हमें बोलने नहीं दिया जा रहा
12 Aug 2021
Read More »

संसद के बाद अब सड़क पर विपक्ष का संग्राम, दिल्ली में विपक्ष का पैदल मार्च, ‘लोकतंत्र की हुई हत्या’- विपक्ष: केन्द्र सरकार के रवैये के खिलाफ संसद से विजय चौक तक मार्च: केन्द्र सरकार के खिलाफ 15 दलों का पैदल मार्च, राहुल गांधी, शशि थरुर, संजय राउत सहित दिग्गज विपक्षी दलों के नेता मौजूद, विपक्ष का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या बंद हो, तानाशाही रवैया बंद करे सरकार’, राज्यसभा और लोकसभा में हुए हंगामे पर विपक्ष-सरकार आमने-सामने, पैगासस और किसानों के मुद्दे पर बहस नहीं करवाने पर भड़का विपक्ष, राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर वैंकेया नायडू से बात करेगा विपक्ष, बसपा और आम आदमी पार्टी ने पैदल मार्च ने बनाई दूरी, मार्च में शामिल राहुल गांधी का बयान- ‘सरकार विपक्ष की नहीं सुन रही बात, देश के 60 फीसदी लोगों की बात नहीं सुनी गई, ये लोकतंत्र की है हत्या, जासूसी कांड पर सरकार ने चर्चा क्यों नहीं की, सरकार ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं करवाई’, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- ‘संसद में मार्शल नहीं मार्शल लॉ लाया गया, विपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दिया गया, हमारे सामने हुई है लोकतंत्र की हत्या’, संसद नहीं चलने के लिए सरकार जिम्मेदार- DMK, संसद में विपक्ष की आवाज दबाई गई- NCP, संसद में हमें बोलने नहीं दिया गया- मनोज झा
12 Aug 2021
Read More »


राहुल गांधी के बाद बाद सुरजेवाला, माकन सहित पांच कांग्रेस नेताओं के ट्वीटर एकाउंट भी किए लॉक: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर निलंबित किए जाने के बाद अन्य कांग्रेसी नेताओं के एकाउंट्स भी किए लॉक, बुधवार देर रात कांग्रेस ने किया दावा- ‘राहुल गांधी के ट्वीटर एकाउंट के बाद अब पांच वरिष्ठ नेताओं के एकाउंट्स के खिलाफ भी की गई है इसी तरह की कार्रवाई, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, एआईसीसी महासचिव अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट भी कर दिए गए हैं निलंबित,’ राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें की थीं ट्वीट, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राहुल गांधी के ट्वीट का लिया था संज्ञान, ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए राहुल गांधी के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था निर्देश
12 Aug 2021
Read More »



