Day: August 12, 2021

'दलीलें देकर बच नहीं सकते मुख्यमंत्री'- पूनियां

‘मुख्यमंत्री वर्चुअल सरकार चलाने का बना रहे रिकॉर्ड, दलीलें देकर बच नहीं सकते मुख्यमंत्री’- पूनियां: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएमआर में ही बैठकर समीक्षा बैठकें करने और फील्ड में नहीं निकलने को लेकर भाजपा हमलावर, मुख्यमंत्री गहलोत के कोरोना की चिंता जताते हुए घर से बाहर नहीं निकलने वाले बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का पलटवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा- ‘प्रदेश में बाढ़ के हालातों से लेकर बिगड़ी कानून व्यवस्था से प्रदेश का है हाल बुरा, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद को कर रखा है सीएमआर में कैद, मुख्यमंत्री अब अलग-अलग दलीलें देकर बचने की कर रहे है कोशिश’, सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- ‘मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश में वर्चुअल सरकार चलाने का बना रहे हैं रिकॉर्ड, उनका ये रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में होगा दर्ज़, मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सीएमआर से बाहर नहीं निकलने को लेकर स्थिति की थी स्पष्ट, सीएम गहलोत कहा था- ‘वे सीएमआर से बाहर निकले तो भीड़ जमा होगी और कोविड प्रोटोकॉल का होगा उल्लंघन’, सीएम गहलोत के सीएमआर से बाहर नहीं निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी साध चुकी हैं निशाना, राजे के बाद अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने साधा है निशाना

Read More »
'विपक्ष की आवाज दबाकर मोदी सरकार कर रही देश के साथ विश्वासघात'- पायलट

पायलट ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा- ‘विपक्ष की आवाज दबाकर केन्द्र सरकार देशवासियों के साथ कर रही विश्वासघात’: सदन के बाद अब सड़क पर विपक्ष का मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान- ‘राज्यसभा में महिला सांसदों सहित विपक्षी नेताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने न केवल संसद की गरिमा को किया है आहत, बल्कि देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को भी पहुंचाई है ठेस, देश से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की आवाज दबाकर केंद्र सरकार देशवासियों के साथ कर रही है विश्वासघात’ राज्यसभा में हंगामे के बाद विपक्ष के नेता हैं मोदी सरकार पर हमलावर, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैं लॉक, इस संकट की घड़ी में सचिन पायलट ने संभाला है मोर्चा, उधर, राज्यसभा में कल हुए हंगामे के बाद विपक्ष ने संसद से विजय चौक तक निकाला पैदल मार्च, उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर दी मामले की जानकारी, विपक्ष के पैदल मार्च के पलटवार में मोदी सरकार के 8 केन्द्रीय मंत्रियों ने संभाला है मोर्चा, केन्द्रीय मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर साधा निशाना

Read More »
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की नितिन गडकरी से मुलाकात

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर की चर्चा: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर की मुलाकात, नागौर जिले में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े कार्य तथा विकास कार्यों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर की चर्चा, साथ ही भारतमाला परियोजना में राजस्थान के किसानों से अवाप्त जमीन की एवज में मुवाजजे के मुद्दों को लेकर हनुमान बेनीवाल ने रखा किसानों का पक्ष

Read More »
विपक्ष के 'पैदल मार्च' पर पलटवार 8 केन्द्रीय मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विपक्ष के पैदल मार्च पर मोदी सरकार का पलटवार, 8 मंत्रियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू’- जोशी: विपक्ष के पैदल मार्च के पलटवार में मोदी सरकार के 8 मंत्रियों की महा प्रेसकॉन्फ्रेंस, राज्यसभा हंगामे पर मोदी सरकार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, मुरलीधरन, अर्जुन मेघवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्यसभा में जो हुआ वो शर्मसार करने वाला, विपक्ष को पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी, सड़क से संसद तक दिखी अराजकता- अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी का बयान- विपक्ष ने नहीं चलने दिया सदन, विपक्ष अब बहा रहा घड़ियाली आंसू, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को थी तैयार, विपक्ष की मान ली गई थी सभी मांगें, नए मंत्रियों का नहीं देने दिया गया परिचय, विपक्ष ने केवल सभी कामों में रुकावट डाली,विपक्ष ने सदन का शीशे का कांच तोड़ने की कोशिश की, टेबल पर चढ़कर जो हंगामा हुआ वो सबने देखा, घटना से विपक्ष की सोच का पता है लगता, राहुल गांधी ने क्या किया उन्हें पता है, राहुल गांधी को देश से मांगनी चाहिए माफी, हम सोमवार तक सदन को चलाने को थे तैयार’, मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्यवाही की रखी मांग,

Read More »
राजस्थान PCC का ट्विटर अकाउंट भी लॉक

राजस्थान PCC का ट्विटर अकाउंट भी लॉक, राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट करने पर कई कांग्रेस नेताओं पर गिरी गाज: ट्विटर और कांग्रेस में बढ़ती तकरार, कांग्रेस पार्टी के साथ राहुल और दिग्गजों के अकांउट लॉक, राजस्थान PCC का ट्विटर अकाउंट भी किया गया लॉक, राजस्थान के कई कांग्रेस नेताओं के अकाउंट भी लॉक होने की सूचना, कांग्रेस पर ट्विटर के एक्शन पर बोले डोटासरा, ‘ट्विटर वाले हैं सरकार के दबाव में, जो उनकी नहीं मानता ईडी आईटी से करवाते हैं परेशान, अब तो विपक्ष के साथ अपनों की भी करवा रहे जासूसी’ सचिन पायलट ट्विटर के एक्शन की कर चुके हैं निंदा, सचिन पायलट का बयान- ‘इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय-जनहित की आवाज उठाना नहीं करेंगे बंद’: पहले राहुल फिर दिग्गज नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट लॉक, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान- पहले राहुल गांधी, अब कांग्रेस पार्टी केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, सुरजेवाला, सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक करना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर है हमला, इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय और जनहित की आवाज उठाना नहीं करेंगे बंद’, कांग्रेस का बयान- सरकार के दबाव में एक्शन, हम अपनी जारी रखेंगे लड़ाई, दावा- 5000 अकाउंट किए लॉक, रेप पीड़िता के परिजनों की फोटो की थी पोस्ट

Read More »
'आत्मनिर्भर' नारी शक्ति से पीएम मोदी का संवाद

‘आत्मनिर्भर’ नारी शक्ति से पीएम मोदी का संवाद, महिला उद्यमियों के लिए 1625 करोड़ जारी: ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद’ कार्यक्रम, पीएम मोदी ने किया महिला शक्ति से संवाद, पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम में जुड़े हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी, कार्यक्रम में पीएम मोदी का बयान- ‘देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान, नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, महिला उद्यमियों के लिए 1625 करोड़ जारी, अब 10 लाख की जगह 20 लाख का मिलेगा ऋण, महिला स्वयं सहायता समूहों को है आगे बढ़ाना, कोरोना काल में महिला समूहों की सरकार ने खूब की मदद, पहले करोड़ों महिलाओं के पास नहीं था बैंक अकाउंट, 42 करोड़ में से 55 फीसदी महिलाओं के बैंक खाते, कोरोना काल में महिलाओं को योगदान अतुलनीय’, पीएम मोदी ने कहा- ‘आज बदलते हुए भारत में देश की बहनों-बेटियों के पास भी आगे बढ़ने के बढ़ रहे हैं अवसर, घर, शौचालय, बिजली, पानी, गैस, जैसी सुविधाओं से सभी बहनों जोड़ा जा रहा है, बहनों-बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी ज़रूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कर रही है काम’,

Read More »
पैदल मार्च के बाद उपराष्ट्रपति से मिले विपक्षी दिग्गज(twitter)

पैदल मार्च के बाद उपराष्ट्रपति से मिले विपक्षी दिग्गज, राज्यसभा में जो हुआ इस बारे में दी जानकारी: विपक्ष के दिग्गजों ने पैदल मार्च के बाद उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से की मुलाकात, विपक्ष का बयान- ‘सरकार ने जानबूझकर नहीं चलने दिया सत्र, राज्यसभा में जो कल हुआ वो उपराष्ट्रपति को बताया गया, हर 10 मिनट में बिल पास करवाया गया, राज्यसभा से आनन-फानन में बिल पास करवाए सरकार ने, इसी बात को लेकर जमकर हुआ हंगामा, बीमा बिल लाने की नहीं दी गई थी सूचना, हंगामे के दौरान महिला सांसदों के साथ हुई बदसलूकी, जो राज्यसभा में हुआ अलोकतांत्रिक, राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष को नहीं बोलने दिया गया, जरुरी मुद्दों पर बात करने से बच रही है सरकार, जरुरी मुद्दों पर चर्चा की मांग नहीं मानी गई, विपक्ष को सरकार की जवाबदेही पर विश्वास नहीं, संसद में कल हुए हंगामे पर विपक्ष हमलावर, विपक्ष के 15 दलों ने निकाला पैदल मार्च, संसद से विजय चौक पैदल मार्च में राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज रहे मौजूद

Read More »
मानसून की बेरूखी से चिंतित सीएम गहलोत(file photo)

मानसून की बेरूखी से चिंतित सीएम गहलोत, विशेष गिरदावरी कर सहायता पहुंचाने के निर्देश: राजस्थान के कई इलाकों में मानसून की बेरूखी से चिंतित सीएम अशोक गहलोत का बयान- ‘प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि और कुछ हिस्सों में बारिश औसत से हुई है कम, ये है चिंता का विषय, प्रशासन को स्थिति के अनुसार अलग-अलग जिलों में विशेष गिरदावरी के दिए हैं निर्देश, जिससे पीड़ितों को समय पर सहायता कराई जा सके उपलब्ध, कम बारिश वाले जिलों में पूर्व का यह है अनुभव, अगस्त के महीने में होती है अधिक वर्षा, जिससे बारिश का स्तर हो जाता है सामान्य, मौसम विभाग के पूर्वानुमानों से इस बार भी की जा रही है ऐसी उम्मीद’, प्रदेश के कई इलाकों में इस बार हुई है जोरदार बारिश तो कुछ इलाकों में अब भी बारिश का इंतजार

Read More »
ट्विटर विवाद में बोले डोटासरा(file phot)

ट्विटर विवाद में बोले डोटासरा- ‘केन्द्र सरकार के दबाव में है ट्विटर वाले, मुद्दों से भाग रही है मोदी सरकार’: पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दौसा के कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, मीडिया से बातचीत में बीजेपी औऱ मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का किया दावा, ‘कोरोना मैनेजमेंट, बजट क्रियान्वयन और चुनावी वादे किए हैं पूरे, इसका चुनावों में मिलेगा फायदा’- डोटासरा, कांग्रेस पर ट्विटर के एक्शन पर बोले डोटासरा, ‘ट्विटर वाले हैं सरकार के दबाव में, जो उनकी नहीं मानता ईडी आईटी से करवाते हैं परेशान, अब तो विपक्ष के साथ अपनों की भी करवा रहे जासूसी’, बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोले- ‘राजस्थान में बिखरा हुआ है विपक्ष, 25 के 25 सांसद राजस्थान की नहीं करते बात, जिनके नाम पर जीतते हैं उन्हीं का करते हैं अपमान, कटारिया जी ने राम और महाराणा प्रताप का किया अपमान, आपस में झगड़़ रही है’, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर वाले बयान पर बोले डोटासरा-‘पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को देना पड़ा ये बयान की पोस्टरों की जरुरत नहीं है, समझिए कितना बिखराव है भाजपा में’, संसद में गतिरोध पर डोटासरा का बयान- ‘विपक्ष जासूसी, पैगासस और महंगाई पर चर्चा करना चाहता है, जनता के मुद्दों से भाग रही है सरकार’

Read More »