Day: August 9, 2021

'क्या मजबूरी थी जो 12 घंटे बाद ही रिश्वतखोर को छोड़ा गया?- कटारिया(FILE PHOTO)

‘क्या मजबूरी थी जो 12 घंटे बाद ही रिश्वतखोर को छोड़ा गया?- कटारिया, बोले- ‘भ्रष्टाचार करे तो मेरे बेटे को भी दो सख्त सजा’: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने ACB और सरकार पर साधा निशाना, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल के डॉ अनिल गुप्ता को 12 घंटों के भीतर ही छोड़ देने का मामला गर्माया, अनिल गुप्ता की रिहाई पर अब प्रदेशभर में हो रही सियासत, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इसे प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार दिया है करार, कटारिया ने ACB की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल, गुलाबचंद कटारिया ने कहा- ‘2 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर को किया गया था रंगे हाथों गिरफ्तार, 12 घंटे के भीतर ही न जाने ऐसी कौन सी मजबूरी आई कि रिश्वतखोर मुजरिम को छोड़ दिया गया, इस मामले की होनी चाहिए जांच’, गुलाबचंद कटारिया ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर साधा निशाना- ‘राजस्थान में भ्रष्टाचार है चरम पर, महामारी के दौर में डॉक्टर लूट रहे हैं गरीब जनता को, ऐसे में ACB की यह कार्रवाई उनके दोहरे चरित्र को है बताती’, कटारिया ने कहा- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार को जीरो टोलरेंस पर करना चाहिए काम, अगर मेरा बच्चा भी भ्रष्टाचार करे तो उसे भी मिलनी चाहिए सख्त से सख्त सजा, तभी प्रदेश से भ्रष्टाचार हो पाएगा खत्म’, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता को 2 हजार की रिश्वत लेते किया था ट्रैप, गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बात गुप्ता के रसूख के चलते कर दिया गया था रिहा, जिसको लेकर बीजेपी जहां सरकार के खिलाफ है आक्रामक मोड में, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी बी एल सोनी इस पूरे मामले को बताया है मेडिकल इमरजेंसी

Read More »
कांग्रेस की 'कलह' पर पूर्व सांसद करण सिंह यादव का बड़ा बयान(FILE PHOTO)

कांग्रेस की ‘कलह’ पर पूर्व सांसद करण सिंह यादव का बड़ा बयान- ‘BSP और निर्दलीय विधायकों को नहीं देना चाहिए भाव’: पूर्व अलवर सांसद करण सिंह यादव का कांग्रेस की ‘सियासी कलह’ पर बड़ा बयान, बोले- ‘BSP और निर्दलीय विधायकों को नहीं देना चाहिए भाव, इनको भाव देने की नीति के कारण संगठन हो रहा कमजोर, जिन सीटों पर निर्दलीय और बसपा के विधायक हैं जीते, वहां कांग्रेस का संगठन हो रहा है बिलकुल जीरो’, करण सिंह यादव ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, सरकार बचाने के लिए सीएम गहलोत द्वारा इनको भाव देना उनकी मजबूरी, पूर्व सांसद करण सिंह ने दिया सुझाव- ‘जिन सीटों पर हारे हैं कांग्रेस प्रत्याशी, उन सीटों पर बने फॉर्मूला, जिसके तहत जीते हुए विधायक के बराबर पराजित नेता से हो समानता का व्यवहार’, करण सिंह यादव ने बताया यह बात प्रदेश प्रभारी अजय माकन को भी है बताई, डॉ. करण सिंह यादव हैं कद्दावर कांग्रेस नेता, बीजेपी की वसुंधरा सरकार में अलवर उपचुनाव में सांसद पद पर जीत की थी दर्ज

Read More »
पायलट पर दिए बयान पर महेश जोशी की प्रतिक्रिया

‘मैं नहीं जानता कौन अब्दुला कुट्टी, ना राजस्थान की जनता है जानती, बयान केवल पब्लिसिटी स्टंट’- महेश जोशी: राजस्थान की सियासत में उबाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी के बयान पर मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘मैं जानता नहीं अब्दुल्ला कुट्टी कौन ?, ना राजस्थान की जनता जानती कौन है कुट्टी?, सनसनीखेज बयान देकर खुद चर्चित होना चाहते बस’, कुट्टी के बयान के बाद से पायलट समर्थक हैं हमलावर, जयपुर में तो कुट्टी का फूंका गया पुतला भी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुला कुट्टी ने जयपुर दौरे के दौरान पायलट को लेकर कहा था-‘ पायलट जल्दी ही कांग्रेस छोड़ देंगे. यूपी में जितिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ा. उम्मीद है अब सचिन पायलट भी जल्द ही छोड़ देंगे कांग्रेस को’

Read More »
पायलट पर अब्दुला कुट्टी के बयान पर भड़के कांग्रेसी

पायलट पर अब्दुला कुट्टी के बयान पर भड़के कांग्रेसी, पुतला फूंक कर बोले- ‘सचिन की लोकप्रियता से घबराई बीजेपी’: भाजपा उपाध्यक्ष के बयान पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के बयान पर जताया विरोध, जयपुर के रामगंज में प्रदर्शन कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुला कुट्‌टी का फूंका पुतला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुला कुट्‌टी ने जयपुर में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सचिन पायलट को लेकर दिया था बयान- ‘वे अच्छे नेता है, जल्द ही आएंगे भाजपा में’, कुट्टी के बयान को लेकर कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध, पूर्व प्रवक्ता पैनलिस्ट सादिक चौहान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में अब्दुल्ला कुट्टी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, चौहान ने कहा- अब्दुला कुट्टी का बयान है दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा सचिन पायलट की लोकप्रियता से घबराकर मुस्लिम नेताओं की ले रही है आड़, भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों में जिस तरीके से अल्पसंख्यकों पर हो रहे हैं अत्याचार, उनको छुपा कर सचिन पायलट पर बयान देना नहीं देता शोभा’

Read More »
'वसुंधरा राजे को साइडलाइन करने वाले महिला अपराध की ना करे बात...'- डोटासरा(FILE PHOTO)

‘वसुंधरा राजे को पार्टी में साइड लाइन करने वाले महिला अपराध की ना करे बात…’- डोटासरा: कानून व्यवस्था के सवाल पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान- ‘भाजपा के आरोप कपोल कल्पित, राजस्थान में हैं शानदार लॉ एंड ऑर्डर, अपराध के बाद एक्शन में राजस्थान नंबर वन, अपराधियों को दिलाई जाती है यहां सजा’, बीजेपी पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा- ‘बीजेपी की स्थापना करने वाली महिला की बेटी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी में किया जा रहा है साइड लाइन, वो पार्टी महिला अपराध की बात ना ही करे तो ठीक’, अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर BJP और RSS पर जमकर साधा निशाना- ‘दुर्भाग्य से इस समय देश में उनकी सरकार है जिनका आजादी के आंदोलन में नहीं था कोई योगदान, संविधान का अपमान करती है मोदी सरकार, किसानों को आंदोलन के लिए बैठना पड़ रहा है सड़क पर’, डोटासरा ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा- ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर सत्ता से करेंगे दूर’

Read More »
पारंपरिक बैलगाड़ी में पहुंचेंगे 'बाबा'

‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर ‘महाकुंभ’, ‘मीणा हाईकोर्ट’ में पारंपरिक बैलगाड़ी में पहुंचेंगे किरोड़ी मीणा: विश्व आदिवासी दिवस पर ‘मीणा हाईकोर्ट’ में भव्य आयोजन कुछ देर में पहुंचेंगे आयोजन के कर्ता धर्ता किरोड़ी लाल मीणा, टीटोली टोल प्लाजा से मीणा हाईकोर्ट तक बैलगाड़ी में पहुंचेंगे किरोड़ी लाल मीणा, आमागढ़ ध्वज विवाद में जीत के बाद आज का आय़ोजन है खास, दौसा के नांगल प्यारीवास में आदिवासी मीणा समाज का ‘महाकुंभ’, आदिवासी मीणा समाज में एकता का दिया जाएगा परिचय, देशभर से आए आदिवासी मीणा समाज के लोग, दिनभर आयोजनों की रहेगी धूम, दंगल, ढांचा गीत, कन्हैया दंगल, सुड्डा दंगल, आदिवासी लोक गीतों के होंगे आयोजन

Read More »
बीजेपी-जेजेपी सरकार जीत लाती गोल्ड मैडल

‘अगर पेपर लीक करने में ओलिंपिक में कोई इवेंट होता तो, बीजेपी-जेजेपी सरकार जीत लाती गोल्ड मैडल’- हुड्डा: हरियाणा में एक के बाद एक सरकार परीक्षाओं के पेपर हो रहे हैं लीक, पेपर लीक को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साधा मनोहर लाल खट्टर पर निशाना, कहा- ‘बीजेपी सरकार में परचून की दुकान के सामान बिक रही हैं सरकारी नौकरियां, अगर ओलिंपिक में पेपर लीक करने का होता कोई इवेंट तो हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को मिलता पक्का गोल्ड मेडल, बीजेपी सरकार के दौरान 6 साल में दो दर्जन से ज्यादा पेपर लीक के मामले आ चुके हैं सामने, एक ही साल में ग्राम सचिव और कांस्टेबल जैसी दो बड़ी भर्तियों का पेपर लीक होना नहीं है आम बात, भर्तियों में धांधलेबाजी के चलते कुछ साल पहले हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पर हुई थी छापेमारी, तब पता चला था कि बीजेपी सरकार के दौरान हर भर्ती के रेट हैं फिक्स’

Read More »
img 20210808 wa0270

पायलट के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने के कुट्टी के बयान को हेमाराम चौधरी ने बताया भाजपा की बौखलाहट: प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने जयपुर आए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी ने दिया था बयान, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जल्द ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन करने का दिया था बयान, कुट्टी ने कहा था- ‘यूपी में जतिन प्रसाद ने समय रहते छोड़ दिया कांग्रेस को, अब उम्मीद है कि राजस्थान में सचिन पायलट भी जल्द ही कांग्रेस छोड़ होंगे बीजेपी में शामिल,’ अब पायलट खेमे के माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ने कुट्टी के बयान पर किया पलटवार, चौधरी ने कहा- देशभर में कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट जी की कार्यशैली के चलते बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बौखलाहट भरी राजनीति करने पर उतर गयी है भाजपा, सचिन पायलट जी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता द्वारा की गई टिप्पणी और भाजपा में शामिल होने की बात है कोरी अफवाह, सचिन पायलट जी हैं कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान एवं राष्ट्रीय स्तर के राजनेता, और उनको लेकर बयानबाज़ी सिर्फ़ भाजपा की ध्यान भटकाने की राजनीति का है हिस्सा,’ अब्दुल्ला कुट्टी के बयान के बाद से राजस्थान की सियासत में मचा हुआ है बवाल, पीएम मोदी की तारीफ कर बीते साल बीजेपी में शामिल होने वाले कुट्टी रह चुके हैं केरल कांग्रेस के दिग्गज नेता

Read More »