Day: August 9, 2021

BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कल राज्यसभा में पेश हो सकता है ओबीसी आरक्षण बिल: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में अपनी पार्टी के सांसदों के लिए सोमवार को तीन लाइन का एक व्हिप किया जारी, व्हिप में पार्टी के सांसदों से 10 और 11 अगस्त को सदन में मौजूद रहने को कहा गया, बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों से मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने की अपील की, बीजेपी की ओर से यह व्हिप ओबीसी आरक्षण बिल को लेकर किया गया है जारी, मोदी सरकार ने सोमवार को इस बिल को लोकसभा में कर दिया था पेश, लोकसभा से हरी झंडी मिलते ही इसे राज्यसभा में किया जा सकता है पेश, इस बिल को विपक्ष का भी मिल चुका है समर्थन, निचले सदन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 को किया था पेश, इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- ‘आज सभी विपक्षी दलों ने बैठक की और निर्णय लिया कि उक्त विधेयक पर सदन में होनी चाहिए चर्चा, हम अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण से संबंधित इस विधेयक को कराना चाहते हैं पारित’

Read More »
बाढ़ के दौर में सरकार ने लोगों को राम भरोसे छोड़ा- वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर जोरदार हमला, बोलीं- ‘एक तरफ रो रही है जनता, दूसरी तरफ सो रही है सरकार’: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक्शन में, हाड़ौती में भारी बारिश के बाद बने हालातों का किया हवाई सर्वेक्षण, बारां में अधिकारियों से लिया हालात का फीडबैक, मैडम राजे ने सेना और जिला प्रशासन से काम को सराहा, कांग्रेस सरकार निशाना साधते हुए मैडम बोलीं- सरकार कहीं नहीं आई नजर, बाढ़ के दौर में सरकार ने लोगों को राम भरोसे छोड़ा, ऐसी आपदा के वक्त मुख्यमंत्री किया करते हैं दौरा, एक तरफ तो रो रही है जनता, दूसरी तरफ रो रही है सरकार, सरकार को चाहिए कि वो जल्द से जल्द निकले घर से बाहर, लोगों से संवाद करे सरकार, आपदा में फंसे लोगों की परेशानी समझे सरकार, ऐसी आपदा के वक्त मुख्यमंत्री किया करते हैं दौरा’, राजे ने प्रधानमंत्री और एमपी के सीएम का दिया उदाहरण, कोटा संभागीय आयुक्त के आंकड़ों को बताया धूल में झौंकने जैसा, पत्रकारों से बातचीत में मैडम ने कहा- किसानों को हुआ है भारी नुकसान, चावल, उडद सहित अन्य दलहन फसलें हो चुकी है नष्ट, पशुपालकों को भी हुआ है भारी नुकसान’, मैडम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने का किया आह्वान, जरुरतमंदों को भोजन करवाएं बीजेपी के कार्यकर्ता, बारां में सिटी डायवर्जन के बारे में बताते हुए मैडम राजे ने कहा- मैं खुद फंस गई थी एक बार यहां बाढ़ में, लेकिन अब डायवर्जन बनने से शहर का पानी निकल जाता है बाहर’, वसुंधरा राजे ने डायवर्जन का बचा काम पूरा करने की रखी मांग

Read More »
गोवा मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

गोवा मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पी चिदंबरम-जयराम रमेश को दी अहम जिम्मेदारी: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 5 राज्यों में से दो राज्य गोवा एवं मणिपुर के लिए कांग्रेस ने तय किए पर्यवेक्षक, कांग्रेस पार्टी ने गोवा के लिए पी. चिदंबरम और मणिपुर के लिए जयराम रमेश को बनाया पर्यवेक्षक, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी, ‘गोवा और मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में होने हैं विधानसभा चुनाव, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पी चिदंबरम को गोवा एवं मणिपुर के लिए जयराम रमेश को राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव रणनीतियों और समन्वय की निगरानी के लिए वरिष्ठ एआईसीसी चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में किया गया है नियुक्त’

Read More »
'पायलट की देशभर में भारी डिमांड, लोकप्रियता से डरते हैं भाजपा वाले'- सोलंकी

‘गांधी परिवार के बाद सबसे ज्यादा पायलट की डिमांड’- सोलंकी, बोले- ‘सचिन कांग्रेस के प्रति आस्थावान, भाजपा को पायलट फोबिया’: पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का बड़ा बयान, सचिन पायलट को कांग्रेस में गांधी परिवार के बाद सबसे ज्यादा डिमांड वाला बताया नेता, भरतपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दौरे पर पहुंचे सोलंकी ने मीडिया से की बात, सोलंकी से पूछा गया- क्या अशोक गहलोत की लोकप्रयिता सचिन पायलट से है कम, इस पर बोले पायलट खेमे के खास सिपहसालार सोलंकी- ‘सभी की लोकप्रियता है अपनी जगह, लेकिन इसका फैसला तो होता है जनसभाओं में, पायलट की सभाओं में जुटती है हजारों की भीड़, पूरे भारत में गांधी परिवार के बाद सबसे ज्यादा डिमांड है सचिन पायलट की, सोलंकी ने कहा कि- ‘पूरे हिंदुस्तान में है सचिन पायलट की डिमांड और वहीं हैं हमारे लोकप्रिय नेता, पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर बोले सोलंकी- ‘कांग्रेस पार्टी में नहीं है कोई गुटबाजी, सभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हाथ के हैं साथ’, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्ला कुट्टी के बयान पर निशाना साधते हुए बोले सोलंकी- मैं नहीं जानता की कुट्टी हैं कौन, भाजपा को है सचिन पायलट के नाम का फोबिया, भाजपा के नेता डरते हैं सचिन पायलट के नाम से, लेकिन सचिन पायलट हैं अपने पिता की तरह ही कांग्रेस में आस्थावान, भाजपा नेता उन्हें बदनाम करने की कर रहे हैं कोशिश’

Read More »
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हाड़ौती दौरा,

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक्शन में, हाड़ौती में भारी बारिश के बाद बने हालात का किया हवाई सर्वेक्षण: हाड़ौती में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया हवाई सर्वेक्षण, भारी बारिश के बाद बने हालात का लिया जायजा, मैडम का छबड़ा, किशनगंज और अंता विधानसभा क्षेत्र का सर्वे हुआ पूरा, सीसवाली, मांगरोल और अंता क्षेत्र होता हुआ बारां पहुंचा वसुंधरा राजे का हैलीकॉप्टर, बारां हैलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मैडम के साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी हैं मौजूद, हैलीपेड पर छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, भाजपा नेता भवानी सिंह राजावत, बाबूलाल वर्मा जगदीश मीणा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद, बारां में स्थित सांसद कार्यालय में लेंगी अहम बैठक, कार्यकर्ताओं से लेंगी बाढ़ के हालात की जानकारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस दौरे से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू

Read More »
'बाबा' ने फिर भरी हुंकार- '7 दिन में नहीं लगाया झंडा तो करूंगा जयपुर कूच'

किरोड़ी मीणा ने फिर भरी हुंकार- ‘आमागढ़ पर सात दिन में वापस सरकार ने नहीं लगाया झंडा तो करूंगा जयपुर कूच’: ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर ‘मीणा हाईकोर्ट’ में ऐतिहासिक आयोजन, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया बडा ऐलान- ‘आमागढ़ पर सात दिन में वापस सरकार ने नहीं लगाया झंडा तो करूंगा जयपुर कूच, लाखों की तादात में लोगों के साथ करूंगा कूच’, मीणा समाज को धरोहर बचाने के लिए किरोड़ी मीणा ने कहा- ’21 सितम्बर को मीणा समाज करेगा जयपुर कूच, खो नागोरियान में मीणा राजाओं की छतरी और महल को बचाने के लिए करेंगे कूच’, किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘यहां पूरे राजस्थान के लोग हैं आये, हाईकोर्ट में बनेगी 101 लोगों की कमेटी, हम मीणा समाज हिन्दू धर्म के हैं अनुयायी’, पूर्वी राजस्थान में नहरों से पानी लाने के मामले में बोले- ‘चंबल के पानी हर घर तक पहुंचे, ये प्रयास करूंगा, राजस्थान सरकार से करूंगा ये मांग’, इससे पहले मीणा हाईकोर्ट पहुंचने पर किरोड़ी लाल मीणा का हुआ जोरदार स्वागत, आयोजन स्थल तक बैलगाड़ी से पहुंचे थे किरोड़ी लाल मीणा

Read More »