



Day: August 4, 2021




बाढ़ ग्रस्त इलाके में बुरे फंसे गृहमंत्री, पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर खुद भी हुए एयरलिफ्ट: मध्यप्रदेश के दतिया से बड़ी खबर, भारी बारिश के बाद कई गांव बाढ़ की चपेट में, राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को करना पड़ा एयरलिफ्ट, बाढ़ के पानी में फंस गए थे मिश्रा, बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे मिश्रा, दतिया में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिश्रा की नाव पर गिर गया था पेड़, लोगों की जान बचाने के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी, मिश्रा ने पहले महिलाओं और बच्चों का करवाया रेस्क्यू, नागरिकों को रेस्क्यू करवा कर खुद हुए एयरलिफ्ट, अब नरोत्तम मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
4 Aug 2021
Read More »



रामेश्वर डूडी ने की मुकुल वासनिक से मुलाकात, प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा: राजस्थान कांग्रेस का घमासान चरम पर, दिल्ली में बैठकों का दौर जारी, दिग्गज जाट नेता रामेश्वर डूडी पहुंचे AICC, मुकुल वासनिक से मिलने पहुंचे रामेश्वर डूडी, बीकानेर से आने वाले रामेश्वर डू़डी को राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की है चर्चा, अब मुलाकातों के इस दौर के बाद सियासी चर्चाओं का दौर चढ़ेगा परवान पर, पहले भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं डूडी, वहीं AICC में ही प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने संगठन महासचिव वेणुगोपाल से की मुलाकात, राजस्थान को लेकर करीब 20 मिनट तक हुई बात, अशोक गहलोत और पायलट कैंप के सिपहसालारों की नजरें दिल्ली में हो रही इन मुलाकातों पर
4 Aug 2021
Read More »

पैगासस जासूसी मामले की जांच पर अड़ा विपक्ष, शरद पवार बोले- पेगासस पर चर्चा जरूरी: पैगासस जासूसी कांड पर सियासत जारी, NCP सुप्रीमो शरद पवार ने बुलाई विपक्ष की बैठक, दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस, TMC और आरजेडी के नेता हुए शामिल, मोदी सरकार से की गई मांग, पैगासस जासूसी मामले की जांच करवाने की मांग, मोदी सरकार मामले में करवाए उच्च स्तरीय जांच और संसद में हो इस मामले पर चर्चा, जासूसी कांड की जांच की मांग को लेकर संसद में लगातार जारी है गतिरोध, विपक्ष के सदस्य लगातार कर रहे हैं हंगामा, मामले में मोदी सरकार भी अपने रूख पर है कायम,
4 Aug 2021
Read More »


‘महाराजा के हाथ ही होगी ‘महाराजा’ की विदाई’, राज्यसभा में मनोज झा ने बोला सिंधिया पर जोरदार हमला : कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद मनोज झा के निशाने पर, हालही में केन्द्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री बनते ही सिंधिया ने लोकसभा से पारित भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक-2021, आज राज्यसभा में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में पेश किया बिल, इस पर राजद सांसद मनोज झा ने सिंधिया पर कसा तंज- ‘जिस दिन मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, उसी दिन तय हो गया था कि मोदी सरकार ‘महाराजा’ के हाथ ही ‘महाराजा’ की विदाई करवाएगी, ‘महाराजा’ को बेचने के लिए महाराजा को लाया है गया’, मनोज झा अभी बोलने ही लगे थे की स्पीकर ने राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते कर दी स्थगित, लेकिन अब मनोज झा के बयान की हो रही है चर्चा, दरअसल एयर इंडिया को बेचने की तैयारी में है मोदी सरकार, इस पर मनोज झा ने कसा है तंज
4 Aug 2021
Read More »


