Day: August 4, 2021

राज्यसभा में हंगामा कर रहे TMC के 6 सांसद दिनभर के लिए सस्पेंड(FILE PHOTO)

राज्यसभा में हंगामा कर रहे TMC के 6 सांसद दिनभर के लिए सस्पेंड, निलंबन पर उखड़ा विपक्ष: जासूसी कांड को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा में हंगामे को लेकर बड़ी कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस के 6 सांसद दिन भर के लिए सस्पेंड, निलंबित होने वाले सांसदों पर आरोप है कि वो तख्तियां लेकर पहुंच गए थे सदन के वेल में, सांसद डोला सेन, नदीमुल हक, अबीर रंजन विश्वास, शांता छेत्री, अर्पिता घोष और मौसम नूर को किया गया सस्पेंड, सांसदों के निलंबन पर उखड़ा विपक्ष, राज्यसभा में किया फिर जोरदार हंगामा, हंगामे को लेकर उखड़े सभापति एम वेंकैया नायडू ने 6 सांसदों को पूरे दिन के लिए किया सस्पेंड, सुबह जब सभापति ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए दिए गए नोटिस स्वीकार करने और अन्य नोटिस खारिज किए जाने के बारे में दी थी सूचना, तब तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने आसन के सामने आ कर पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा करवाने की करने लगे थे मांग

Read More »
'गरीब किसानों का हक मार रही है गहलोत सरकार'- राठौड़(FILE PHOTO)

PM किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों तक नहीं पहुंचने पर भड़के राठौड़, बोले- ‘गरीब किसानों का हक मार रही है गहलोत सरकार’: PM किसान सम्मान निधि योजना को लेकर गहलोत सरकार पर गरजे उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, कहा- ‘इस योजना में लाभार्थी किसानों का चयन कर वेरिफाइड डेटा केंद्र सरकार को भेजने तथा पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन ब्यौरा देने की जिम्मेदारी होती है राज्य सरकार, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रति राज्य सरकार का रवैया है गैर जिम्मेदाराना, राजस्थान में विलम्ब से किसान सम्मान निधि योजना को किया गया लागू, 147 करोड़ रुपये की राशि जो केंद्र सरकार ने भेजी थी गरीब किसानों के लिए, इस राशि को अपात्र- इनकम टैक्स देने वाले/सरकारी कर्मचारी/पेंशनभोगी को देना है गलत, राज्य सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ उजागर, राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-‘केन्द्र सरकार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए है प्रतिबद्ध, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश में सरकारी सिस्टम भगवान भरोसे होने की वजह से लाखों पात्र किसानों को उनके हक से रखा जा रहा है वंचित’

Read More »
दिल्ली रेप कांड पर सियासत तेज(FILE PHOTO)

दिल्ली रेप कांड पर सियासत तेज, पात्रा बोले- ‘राहुल गांधी रेप पर कर रहे राजनीति, राजस्थान-पंजाब क्यों नहीं दिखता?’: दिल्ली रेप केस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेसवार्ता, बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया रेप पर राजनीति करने का आरोप, कहा- बलात्कार मामले में राजस्थान टॉप पर, राजस्थान में रेप में मामलों में 30% बढ़ोतरी, रेप के मामले में राजस्थान सबसे आगे,राजस्थान में महिला अपराधों पर राहुल चुप क्यों, पंजाब में रेप केस में क्यों नहीं बोलते हैं राहुल?, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ने इन लोगों के लिए एक बार भी क्यों नहीं उठाई आवाज, राहुल गांधी पर हमला करते हुए बोले पात्रा- ‘राहुल सुविधा के हिसाब से उठाते हैं मुद्दे, राहुल ने पीड़िता की पहचान की है उजागर, राहुल गांधी भेजा जाना चाहिए नोटिस, राहुल गांधी ने गैर कानूनी काम क्यों किया?, रेप पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, दलितों पर राजनीति कर रहे हैं राहुल’, दिल्ली रेप कांड को बीजेपी ने बताया है निंदनीय, पीड़ित के परिवार को न्याय दिलाने की कही है बात, पात्रा ने कहा कि- ‘इस मामले में कानून करेगा अपना काम’, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह 9 साल की मृतक पीड़िता के परिजनों से की थी मुलाकात, जिसकी बलात्कार के बाद हुई है हत्या

Read More »
सचिन पायलट से मिलने उमड़े कार्यकर्ता

पायलट के जयपुर आवास पर कार्यकर्ताओं का जमघट, कई विधायकों ने भी अपने नेता से की मुलाकात: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जयपुर आवास पर, पायलट से मिलने जयपुर आवास पर उमड़े कार्यकर्ता, पायलट ने भी सभी से की मुलाकात, पायलट से मिलने पहुंचे कई समर्थक विधायक भी, इधर पायलट ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से बिगड़े हालातों पर जताई चिंता, पायलट ने प्रदेशवासियों से किया है आग्रह, कहा- ‘सतर्क रहें और जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की करें की पालना’, इससे पहले राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ की कवायद के बीच पांच दिन बाद जयपुर लौटे सचिन पायलट, कल शाम पायलट के पहुंचते ही आवास पर जुटने लगी समर्थक कार्यकर्ताओं और विधायकों की भीड़, विधायक रामनिवास गावड़िया, वेद सोलंकी, इंद्रराज गुर्जर, राकेश पारीक, बालेंदू सिंह सहित अन्य नेता भी मिलने पहुंचे सचिन पायलट से, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश मीणा ने भी की पायलट से मुलाकात

Read More »
डॉ. किरोड़ी मीणा द्वारा लगाए गए ध्वज को हटाने से समर्थकों में जबरदस्त रोष

डॉ. किरोड़ी मीणा द्वारा लगाए गए ध्वज को हटाने से समर्थकों में जबरदस्त रोष, गोलमा देवी कमिश्नरेट में दे रहीं धरना: आमागढ़ विवाद में नया पैच, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगाए गए मीणा समाज के ध्वज को प्रशासन द्वारा हटाया गया, प्रशासन के खिलाफ किरोड़ी समर्थकों में रोष, किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी समर्थकों के साथ पहुंचीं कमिश्नरेट, गोलमा देवी ने कमिश्नरेट में धरना किया शुरू, गोलमा देवी आज पहुंचीं थी आमागढ़ दुर्ग, शिव मंदिर में की थी पूजा अर्चना, किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगाया गया झंडा नहीं मिलने पर समर्थकों में फैला रोष, इसके बाद समर्थकों के साथ कमिश्नरेट पहुंची हैं गोलमा, पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं समझाइश

Read More »
कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोतरी

कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोतरी, 42 हजार से अधिक केस आये सामने, तो वहीं मौतों के आंकड़ों में भी हुई वृद्धि: देश भर में कोरोना की धीमी रफ़्तार के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42 हजार 625 नए मामले आए सामने, जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 10 हजार 353, के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 562 लोगों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 25 हजार 757 के पार, तो वहीं 36 हजार 668 मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
जब तक नहीं मिलेगा इंसाफ, नहीं हटूंगा एक इंच पीछे

नाबालिग से श्मशान में कथित गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार से मिले राहुल, कहा- जब तक नहीं मिलेगा इंसाफ, नहीं हटूंगा एक इंच पीछे: दिल्ली कैंट इलाके में शमशान में पानी लेने गई नाबालिग के साथ हुआ रेप मानवता हुई शर्मशार, रेप के बाद पीड़िता को उसी श्मशान में लड़की का कर दिया गया जबरन अंतिम संस्कार, इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगो में फैला आक्रोश, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उस नाबालिग लड़की के परिवार से की मुलाकात, मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा ‘मैंने परिवार से बात की और परिवार मांग रहा है सिर्फ न्याय, परिवार कह रहा है कि उन्हें नहीं मिल रहा है न्याय और उनकी होनी चाहिए पूरी मदद, जब तक उनको नहीं मिलेगा न्याय, तब तक राहुल गांधी खड़ा है उनके साथ और एक इंच नहीं हटेगा पीछे’

Read More »
derek o brien

अगर अमित शाह राज्यसभा या लोकसभा में आए तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा- सांसद डेरेक ओ ब्रायन: तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी चुनौती, टीएमसी सांसद ब्रायन ने कहा- ‘अगर गृहमंत्री राज्यसभा या लोकसभा में आ गए तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे,’ डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया- ‘केंद्रीय मंत्री पेगासस के मुद्दे पर भाग रहे हैं और इसीलिए वो विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं.’ इंडिया टुडे के साक्षात्कार के दौरान डेरेक ओ ब्रायन से यह पूछा गया था सवाल- कि वो संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से क्यों नहीं पूछते हैं सवाल? इसपर जवाब देते हुए बोले डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- ‘मैंने कभी गृहमंत्री शाह को नहीं देखा संसद में, मैंने कभी प्रधानमंत्री मोदी को नहीं देखा संसद में, उनके चहेते अफसर को बनाया गया है दिल्ली पुलिस का कमिश्नर, दिल्ली में नौ साल की एक दलित लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना हुई…तो क्या गृहमंत्री को सामने आकर नहीं देना चाहिए जवाब?’ डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- ‘दलित लड़की के साथ दुष्कर्म क्यों हुआ? अगर इस गंभीर मसले पर अमित शाह राज्यसभा या लोकसभा में आकर जवाब दे दें तो मैं आपके शो में मुंडवा लूंगा अपना सिर, मैं अमित शाह को चैलेंज करता हूं क्योंकि वो पेगासस के मुद्दे पर भाग रहे हैं बचकर’

Read More »