



Day: August 3, 2021


मुख्यमंत्री की कुर्सी जाते ही येदियुरप्पा की बढ़ी मुश्किलें, भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस: मुख्यमंत्री की कुर्सी जाते ही बीएस येदियुरप्पा की बढ़ने लगीं मुश्किलें, कर्नाटक हाईकोर्ट ने आवासीय परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उनके बेटे एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्ययक्ष बीवाई विजयेंद्र, उनके परिवार के सदस्यों, पूर्व मंत्री एसटी सोमशेखर और भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ जारी किया नोटिस, बेंगलुरु विकास प्राधिकरण की एक आवासीय परियोजना के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने से जुड़ा हुआ है यह मामला, बेंगलुरु में 662 करोड़ रुपये की लागत से एक अपार्टमेंट के निर्माण से जुड़े इस मामले में पहले भी कई कांग्रेसी नेता लगाते रहे हैं आरोप, येदियुरप्पा, उनके बेटे, दामाद और पोते जैसे निकट रिश्तेदारों की परियोजना में भ्रष्टाचार और रिश्वत की संलिप्तता के हैं आरोप, मामले में कोलकाता में एक फर्जी कंपनी के माध्यम से मांगी गई रिश्वत और किया गया भुगतान, पहले भी इस मामले में कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने गंभीर आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव का दिया था नोटिस, अब न्यायमूर्ति एस सुनील दत्त यादव की एकल पीठ ने कार्यकर्ता टीजे अब्राहम की एक याचिका पर इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी करने के दिए हैं निर्देश
3 Aug 2021
Read More »


किरोड़ी मीणा की एक और बड़ी जीत, कल गोलमा देवी सैंकड़ों भक्तों के साथ आमागढ़ मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की एक और बड़ी जीत, आमागढ़ किले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की मिली इजाजत, मीणा समाज सहित सर्व समाज कर सकेगा भोले बाबा का अभिषेक, ध्वज पताका विवाद के चलते पुलिस प्रशासन ने लगाई थी यहां आने-जाने पर रोक, अब किरोड़ी लाल मीणा की मांग पर पुलिस ने पूजा अर्चना की दी इजाजत, अब हो सकेगा भोले बाबा की अभिषेक, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार, कहा- ‘आमागढ़ मंदिर खोलने के लिए तीन दिन का दिया था अल्टीमेटम, आज खुल गया है मंदिर का ताला, जन भावना का सम्मान करने के लिए सीएम गहलोत का आभार, कल सुबह 9 बजे सैंकड़ों भक्तों के साथ गोलमा देवी मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना, मैं भी जब जयपुर आते ही करने जाऊंगा दर्शन’, इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने चैलेंज पूरा कर दुर्ग पर फहराया था मीन समाज का झंडा, पुलिस को गच्चा देकर पहाड़ी के रास्ते पहुंचे थे 70 पार के किरोड़ी, पुलिस ने किरोड़ी लाल मीणा को किया था गिरफ्तार, फिर भारी विरोध के बाद किरोड़ी को करना पड़ा था रिहा, खुद पुलिस कमिश्नर को जाना पड़ा था विद्याधर नगर, अब पूजा-अर्चना की इजाजत मिलने के बाद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
3 Aug 2021
Read More »

पूर्व चिकित्सा मंत्री बनाए जा सकते हैं राजस्थान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली में माकन से की मुलाकात: राजस्थान में सियासी घमासान के बीच मुलाकातों को दौर, गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन के साथ पीसीसी में भी बड़े बदलाव के मिल रहे हैं संकेत, पंजाब और उत्तराखंड के बाद राजस्थान में भी प्रदेशाध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों की हो सकती है नियुक्ति, इसी कवायद में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दुर्रु मियां ने की प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात, दिल्ली स्थित माकन के आवास पर हुई दोनों की मुलाकात, दुर्रु मियां को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की है चर्चा, अपना विधानसभा चुनाव हार गए थे दुर्रु मियां, हालांकि दुर्रु मियां ने इसे बताया शिष्टाचार मुलाकात, अल्पसंख्यक वर्ग की मांगों को लेकर मुलाकात की कही बात, लेकिन सियासी घमासान के दौर में हर मुलाकात पर लोगों की नजर, हर मुलाकात के निकाले जा रहे हैं मायने
3 Aug 2021
Read More »

राजस्थान के कई जिलों में बारिश से बिगड़े हालात, पूनियां बोले- ‘डिजास्टर मैनेजमेंट में विफल मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने की ज्यादा चिंता’: राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश से बिगड़े हालात, डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां- ‘राज्य की गहलोत सरकार लाठी तब पीटती है जब गुजर जाता है सांप, बारिश के मौसम को देखते हुए मजबूत डिजास्टर मैनेजमेंट की होती है आवश्यकता, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत को अपनी कुर्सी बचाने की है ज्यादा फिक्र, हम देखते हैं बहुत अवसरों पर गहलोत सरकार नहीं कर पाती है ठीक से प्रबंधन, हर क्षेत्र में कुप्रबंधन है कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता, 2019 में जयपुर की सड़कों पर मिट्टी भरने से लोगों को हुई थी बहुत परेशानी, अभी भी व्यवस्थित तरीके से सफाई नहीं होना और पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से लोगों को हो रही है बड़ी परेशानी,अत्यधिक बारिश के कारण प्रदेश के कई गावों और शहरों की स्थितियां हैं खराब राज्य सरकार को जरूरत है निगम और अन्य एजेंसियों के साथ ही डिजास्टर की टीमों को भी करे पूरी तरह सक्रिय, जिससे लोगों को मिल सके राहत’
3 Aug 2021
Read More »



डीके शिवकुमार भी गए अब फिर आएंगे माकन, राजस्थान कांग्रेस के सियासी घमासान का कब होगा अंत?: राजस्थान कांग्रेस के सियासी घमासान पर बड़ी खबर, कर्नाटक के पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री गहलोत से की मुलाकात, शिवकुमार ने पहले ही बता दिया था की ये मुलाकात है व्यक्तिगत, लेकिन राजस्थान में जारी घमासान के बीच कुछ भी नहीं है व्यक्तिगत, सियासी गलियारों में चल रही है चर्चा, डीके शिवकुमार भी कुमारी शैलजा की तरह ही लाए थे आलाकमान का मैसेज, अब शिवकुमार के दौरे के बाद मिल रही है बड़ी खबर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन फिर आ रहे हैं जयपुर, सीएम गहलोत से माकन करेंगे मुलाकात, माकन का एक या दो दिन बाद बन सकता है जयपुर का दौरा, रायशुमारी की रिपोर्ट माकन सौंप चुके हैं आलाकमान को, मुलाकातों के इस दौर ने बढ़ा दी है मंत्री बनने वाले विधायकों की धड़कनें, ऐसे ही दौरे होते रहे तो कब होगा गहलोत मंत्रिमंडल का ‘पुनर्गठन’?
3 Aug 2021
Read More »



