Day: August 3, 2021

दिल्ली में मालवीय ने की माकन से मुलाकात

मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ की कवायद के बीच महेन्द्रजीत सिंह मालवीय पहुंचे माकन के द्वार, लगाई गुहार!: राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर बड़ी खबर, दिल्ली में विधायक महेन्द्र सिंह मालवीय ने की मुलाकात, प्रदेश प्रभारी अजय माकन से की मुलाकात, फिरोजशाह रोड पर स्थित माकन के आवास पर मिलने पहुंचे विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय, मंत्री बनने की कतार में बताए जा रहे हैं मालवीय, मुलाकात के बाद अब चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, मालवीय ने हालही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी की थी मुलाकात, आदिवासी इलाके वागड़ की राजनीति में है मालवीय का जबरदस्त होल्ड, फिलहाल यहां से अर्जुन बामणिया हैं गहलोत सरकार में मंत्री, वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए भी बनाए जा सकते हैं आदिवासी कोटे से दो मंत्री, बागीदौरा से विधायक महेन्द जीत सिंह मालवीय पिछली गहलोत सरकार में भी थे जनजाति विकास मंत्री, अभी पीसीसी उपाध्यक्ष हैं मालवीय

Read More »
फिर से बिहार में बनेगी हमारी सरकार

जिस दिन बिहार में लालू प्रसाद यादव आ गए, उस दिन फिर से बिहार में बनेगी हमारी सरकार- तेजप्रताप: बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, राजद विधायक तेज प्रताप ने किया दावा, ‘जनता का समर्थन है महागठबंधन के साथ, जिस दिन उनके पिता लालू प्रसाद यादव बिहार आ गए, उस दिन एक बार फिर से बिहार में बनेगी हमारी सरकार, यह मेरा दावा है’, दरअसल बिहार सरकार में पिछले कुछ दिनों से कुछ भी नहीं चल रहा है ठीक, जातीय जनगणना के मुद्दे पर एनडीए के घटक दलों में नहीं है एक राय

Read More »
अमित शाह से मिले शरद पवार(TWITTER)

अमित शाह से मिले शरद पवार, महाराष्ट्र में आई बाढ़ पर की चर्चा, लेकिन सियासी अटकलें भी तेज: विपक्ष की एकता दिखाने की नीति के बीच शरद पवार ने की अमित शाह से मुलाकात, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार दोपहर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शरद पवार ने इस दौरान चीनी से जुड़े फैडरेशन और राज्य के रायगढ़ में आई बाढ़ के सिलसिले में शाह से की बात, अमित शाह अब गृह मंत्री के साथ-साथ हैं सहकारिता मंत्री भी, महाराष्ट्र में बीते दिनों बारिश के बाद बिगड़े हैं हालात, कई जिलों में बाढ़ से स्थिति हो गई है काफी भयावह, राज्य सरकार ने कुल 11500 करोड़ रुपये के राहत-पैकेज का किया ऐलान, इससे पहले पवार ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात और अब की शाह से मुलाकात, मुलाकातों के इस दौर से महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर लगाई जा रही हैं कई तरह की अटकलें, इधर विपक्ष को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने दिया था नाश्ता, राहुल के बुलावे पर 14 पार्टियों के नेता पहुंचे ब्रेक फास्ट पर, राहुल की नाश्ता पार्टी में NCP नेता भी रहे मौजूद, पैगासस जासूसी कांड पर विपक्ष है मोदी सरकार पर हमलावर, लेकिन इन सबके बीच विपक्षी दिग्गज ने की गृहमंत्री शाह से मुलाकात

Read More »
'मैं नहीं हूं सोनिया गांधी का मैसेंजर'- डीके शिवकुमार

‘सियासी अटकलों’ के बीच सीएम गहलोत से मिलने जयपुर पहुंचे डीके शिवकुमार बोले- ‘नहीं लाया हूं आलाकमान का कोई मैसेज’: कर्नाटक के पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार पहुंचे जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करेंगे मुलाकात, एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बोले शिवकुमार- मैं व्यक्तिगत तौर पर सीएम गहलोत से आया हूं मिलने, मैं कोई भी एजेंडा लेकर नहीं आया, ना ही आलाकमान का लाया हूं कोई मैसेज’, डीके शिवकुमार ने कहा- मैं ना राजस्थान, ना ही राष्ट्रीय और ना ही कर्नाटक को लेकर बात करने हूं आया, निजी काम से आया हूं सीएम गहलोत से मिलने’, डीके शिवकुमार के साथ आए हैं 3 लोग और भी, कुमारी शैलजा के दौरे के बाद डीके शिवकुमार के दौरे को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलें, कांग्रेस आलाकमान का मैसेज लेकर पहुंच रहे हैं दिग्गज कांग्रेसी, लेकिन शिवकुमार ने अपने बयान से अटकलों को लगाया विराम, पॉलिटॉक्स ने हमेशा कही है ये बात, ‘राजनीति में जो दिखाया जाता है वो होता नहीं है और जो होता है वो पहले नहीं दिखाया है जाता’, सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी घमासान के बीच केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, ताम्रध्वज साहू, अमरसिंह और कुमारी शैलजा कर चुकी हैं सीएम गहलोत से मुलाकात

Read More »
विपक्षी एकता की कवायद के बीच बड़ी मुलाकात!, (FILE PHOTO)

विपक्षी एकता की कवायद के बीच बड़ी मुलाकात!, आज अमित शाह से मिलेंगे शरद पवार: पूर्व केंद्रीय मंत्री और NCP सुप्रीमो नेता शरद पवार मंगलवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, शरद पवार ने पीएम मोदी से भी की थी मुलाकात, महाराष्ट्र में हाल ही में आई बाढ़ और उसके बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर हो सकती है बातचीत, सूत्रों का दावा- दोनों बड़े नेताओं का मिलना दे रहा है कई नए संकेत, शरद पवार ने पिछले महीने ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कई तरह की लगाई जा रही हैं अटकलें, अब जब शरद पवार और अमित शाह की हो रही है मुलाकात, वहीं विपक्ष दिखा रहा है कि वो है एकजुट, आज भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ किया था नाश्ता और निकाली साइकिल रैली, वहीं दूसरी तरफ पवार पका रहे हैं नई खिचड़ी !

Read More »
अपमान के बाद अब कटारिया ने श्रीराम को बताया आदर्श(file photo)

अपमान के बाद अब कटारिया ने श्रीराम को बताया आदर्श, बोले- ‘कांग्रेस ने 70 साल तक किया राम का अपमान’ : ‘राम’ के बयान पर बवाल के बाद गुलाब चंद कटारिया की सफाई, कटारिया ने वीडियो मैसेज किया जारी, बोले-, ‘कहा जा रहा है कि मैंने किया राम का अपमान, लेकिन मैं और मेरी पार्टी सपने मेंभी नहीं कर सकती राम का अपमान, हमारे आदर्श हैं श्री राम, 70 साल तक राममंदिर के लिए इंतजार की पीड़ा है सही, भाजपा भाग्यशाली है की हमने राम मंदिर के लिए किया संघर्ष, आडवाणी जी ने यात्रा निकाली, जब उनकी यात्रा को रोका गया तो हमने सरकार से लिया था समर्थन वापस, कारसेवकों ने खाई हैं पुलिस की गोलियां, जब गिराई गई थी बाबरी मस्जिद, बीजेपी की यूपी की कल्याण सिंह सहित कई सरकारें हुई थी बर्खास्त’, कांग्रेस पर वार करते हुए कटारिया ने कहा कि, ‘आपकी पार्टी राम को बताती है काल्पनिक और पुराणरपंथी, आप लोगों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए थे मजे, अब देश के बहादुर प्रधानमंत्री ने न्यायालय से करवाया फैसला, इसके बाद इनके वोटों की खेती को हुआ है नुकसान, 70 साल तक कांग्रेस ने किया है राम का अपमान, कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है बंगाल में एक भी सीट नहीं मिली, बीजेपी के संघर्ष के चलते ही अयोध्या में बन रहा है राम मंदिर, मैंने तो इस संदर्भ में जाहिर की थी अपनी पीड़ा और कहा था की बीजेपी है तो भगवान राम का सम्मान है, मेरा भाषण इसी पीड़ा के आधार पर दिया था बयान’, इससे पहले कटारिया ने श्रीराम को लेकर दिया था विवादित बयान, ‘न होती BJP, तो समुंदर में होते श्रीराम’

Read More »
मुख्यमंत्री निवास बना राजनीति का पिकनिक स्पॉट

‘कांग्रेस आलाकमान द्वारा भेजे गए नेताओं के लिए मुख्यमंत्री निवास बना राजनीति का पिकनिक स्पॉट’- राठौड़: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गजों का मुख्यमंत्री आवास पर आवागमन जारी, दिग्गजों की उहपोह पर राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए कसा तंज, कहा- ‘केसी वेणुगोपाल जी, अजय माकन जी, ताम्रध्वज जी, अमरसिंह जी, कुमारी शैलजा जी और डीके शिवकुमार जी, कांग्रेस आलाकमान द्वारा भेजे गए नेताओं के लिए मुख्यमंत्री निवास बना राजनीति का पिकनिक स्पॉट, जहां है आनंद ही आनंद, लेकिन निर्णय नहीं, सावन में टंगी हुई शेरवानियां कब तक इंतजार करेगी, यह तो भगवान ही जाने’, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन की रायशुमारी के बाद के मुख्यमंत्री निवास मुलाकातों का दौर है जारी

Read More »