



Day: August 3, 2021


बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर विपक्ष का संसद तक साइकिल मार्च: संसद के मानसून सत्र में पेगासस जासूसी मामले, बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लगातार उत्पन्न हो रहा है गतिरोध, विपक्ष की ताकत को मजबूत करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने तमाम विपक्ष को बुलाया था नाश्ते पर, जिसके बाद सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी साइकिल मार्च के साथ पहुंचे संसद, बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा- ‘महंगाई के खिलाफ एवं पेगासस मामले में हमें लोगों की आवाज को करना होगा एकजुट, ये आवाज जितनी एकजुट होगी उतनी ही होगी मजबूत, जिसके साथ भाजपा और आरएसएस के लिए इस आवाज को दबाना होगा उतना ही मुश्किल’
3 Aug 2021
Read More »

पीएम मोदी को संसद के शोर की फ्रिक!, बोले- विपक्ष का संसद नहीं चलने देना जनता का अपमान: भाजपा संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक, विपक्ष पर पीएम मोदी पर हमला, संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम- ‘संसद नहीं चलने देना जनता का अपमान, चर्चा की जगह हंगामा कर रहा है विपक्ष, लोकतंत्र का अपमान कर रहा है विपक्ष, संयम और संसद की बनाए रखे गरिमा, अच्छे कामों के बावजूद फैलाई जा रही है नकारात्मकता,
3 Aug 2021
Read More »

आमागढ़ विवाद पर परसादीलाल मीणा का बयान- सभी मीणा हिंदू हैं, जानबूझकर लोग ऐसे मुद्दे उछालते हैं: जयपुर स्थित आमागढ़ दुर्ग को लेकर चल रहे धार्मिक विवाद मामले में अब आया उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा का बड़ा बयान, गहलोत सरकार के मंत्री मीणा ने कहा- सभी मीणा हिंदू हैं, सभी मीणा शुरू से विष्णु राम, कृष्ण, ब्रह्मा और सभी देवी-देवताओं मानते हैं, जो लोग इनको मानते हैं वे हिन्दू ही होते हैं, इसलिए यह कोई मुद्दा है ही नहीं, जानबूझकर कुछ लोग ऐसे मुद्दे उछालते हैं, ये मीणा समाज का ही गढ़ और मन्दिर है और इस तथ्य को कोई नहीं नकार सकता, अब वहां पूजा चाहे कोई भी करे, इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए,’ जबकि गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने ही दिया था यह बयान- ‘मीणा हिंदू नहीं हैं’
3 Aug 2021
Read More »
मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ से पहले एक सप्ताह में चौथी बार ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 38 RAS के तबादले: गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चाओं के बीच पुलिस और प्रशासनिक तंत्र में भारी बदलाव, पिछले एक सप्ताह में गहलोत सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, कल देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 38 अफसरों के किए तबादले, कार्मिक विभाग के अनुसार 87 अफसरों को कनिष्ट वेतन श्रृंखला से पदोन्नत कर दे दी गई है वरिष्ठ वेतन श्रृंखला, एक दिन पहले ही सरकार ने दो आईपीएव को एडीजी से डीजी रैंक में किया था पदोन्नत, वहीं दो दिन पहले आईएफएस-भारतीय वन सेवा के अफसरों को भी पदोन्नति कर दी गई थी पोस्टिंग, तो वहीं 6 दिन पहले 283 RAS अधिकारियों का किया गया था तबादला, कल देर रात जारी हुई 38 RAS की सूची में 23 SDM के किए गए तबादले
3 Aug 2021
Read More »


