



Day: July 27, 2021


सचिन पायलट से मुलाकात के बाद जयपुर पहुंचे अजय माकन, कल विधायकों के साथ करेंगे मैराथन संवाद: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन पहुंचे जयपुर, माकन का एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया माकन का वेलकम, इस दौरान धर्मेंद्र राठौड़, संदीप चौधरी, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद, एयरपोर्ट से माकन पहुंचे होटल मैरियट, कल विधानसभा में संभागवार कांग्रेस सहित समर्थित निर्दलीय विधायकों से करेंगे वन टू वन संवाद, इससे पहले आज दिल्ली में सचिन पायलट और अजय माकन की हुई मुलाकात, करीब एक घण्टे तक दोनों के बीच हुई लम्बी मंत्रणा, गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हुई इस मुलाकात को माना जा रहा है बहुत अहम
27 Jul 2021
Read More »



गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का न होगा विस्तार और न होगा फेरबदल, बल्कि होगा चौंकाने वाला पुनर्गठन!: गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सूत्रों की मानें तो गहलोत मंत्रिमंडल का न होगा विस्तार और न होगा फेरबदल, बल्कि नए सिरे से होगा गहलोत मंत्रिमंडल का पुर्नगठन, सूत्रों की मानें तो कई बड़े दिग्गज मंत्रियों का हो सकता है इस्तीफा, गहलोत सरकार के गठन के समय पायलट कैम्प से बने मंत्रियों पर लटकी है इस्तीफे की तलवार, उस समय प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और प्रमोद जैन भाया को भी बनाया गया था पायलट कैम्प से मंत्री, सूत्रों की मानें तो अब सचिन पायलट ने इनको हटाने की कर दी है सिफारिश, वहीं लगभग 4 से 5 नॉन-परफॉर्मेर मंत्रियों की छुट्टी होना भी है तय, ऐसे में पहले से खाली चल रहे 9 पदों के बाद लगभग 7 और पद हो जांएगे खाली, इस तरह लगभग 16-17 विधायकों को दिलवाई जाएगी मंत्रीपद की शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी मंत्रियो से लिया जा सकता है इस्तीफा, इसके बाद नए सिरे से होगा गहलोत मंत्रिमंडल का एक तरह से पुनर्गठन, इन सबके अलावा शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग को लेकर भी उठ रहे सवाल, जब कांग्रेस 99 विधायकों पर अटकी थी तब सरकार को थी बहुमत के लिए गर्ग के समर्थन की जरूरत, लेकिन आज गहलोत सरकार के पास है पर्याप्त बहुमत, वहीं ढाई साल तक रह चुके हैं सुभाष गर्ग मंत्री तो अब उनके स्थान पर अन्य पार्टी के किसी विधायक को मौका दिए जाने की हो रही सिफारिश, इसके साथ ही पीसीसी चीफ बने रहने के चलते गोविंद सिंह डोटासरा का मंत्रीपद से इस्तीफा देना भी है तय, वहीं पहली बार विधायक बनने वालों को मंत्रिमंडल में नहीं लिए जाने पर पहले ही बन चुकी है सहमति, इस तरह कुछ कांग्रेस के पुराने वफादार, एक बसपा से और समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों में से दो या तीन को लिया जाएगा मंत्रीमंडल में, सूत्रों की मानें तो इस पूरी मंत्रिमण्डलीय कवायद से आलाकमान को भी करवा दिया है अवगत और ले ली गई है स्वीकृति, ऐसे में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की तर्ज पर राजस्थान में भी हो सकता है चौंकाने वाला मंत्रिमंडल पुर्नगठन
27 Jul 2021
Read More »

पॉलिटॉक्स की खबर पर फिर लगी मुहर, बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए ‘धामी’: कर्नाटक के अगले सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा ने रखा था बोम्मई के नाम का प्रस्ताव, फिलहाल कर्नाटक के गृहमंत्री हैं बोम्मई, पॉलिटॉक्स ने कल ही बता दिया था कि बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए ‘धामी’, दिग्गजों की दौड़ ने बोम्मई ने बनाई अपनी जगह, बीएल संतोष और प्रहलाद जोशी भी थे रेस में, इन सबके बीच बोम्मई को चुना गया विधायक दल का नेता
27 Jul 2021
Read More »


मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और विधायकों का जमावड़ा, ‘रायशुमारी’ से पहले सीएम से मिलने पहुंचे दिग्गज: कल होने वाली विधायकों की रायशुमारी से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर मंत्री और विधायकों का लगा जमावड़ा, सीएम गहलोत ने भी सभी से वन-टू-वन की मुलाकात, मंत्री ममता भूपेश, राजेन्द्र यादव, भजनलाल जाटव ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, पायलट कैंप के माने जाने वाले विधायक मुरारी मीणा भी पहुंचे सीएम से मिलने, विधायक शकुंतला रावत, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय सहित कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी की सीएम से मुलाकात, कुछ मंत्रियों पर लटकी हुई है बाहर होने की तलवार, माना जा रहा है कि मंत्री बनने के दावेदार विधायकों को बुलाया गया था CMR, शकुंतला रावत, मुरारी लाल और महेंद्रजीत हैं मंत्री बनने की रेस में, कांग्रेस विधायक गोविंद मेघवाल और निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोजावर हैं दौड़ में शामिल, दलित चेहरे के तौर पर गोविंद मेघवाल को दिया जा सकता है मौका
27 Jul 2021
Read More »




