



Day: July 27, 2021


राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, योगी ने जाने हाल: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत बहुत नाजुक, लम्बे समय से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं 89 वर्षीय कल्याण सिंह, लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर चल रहे हैं कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर पूछी कल्याण सिंह की कुशलक्षेम, संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन से बातचीत कर योगी में कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के परिवारीजन भी रहे वहां मौजूद, यूपी के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल के अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं कल्याण सिंह, बीती 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था कल्याण सिंह को, उससे पहले राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था कल्याण सिंह का इलाज
27 Jul 2021
Read More »

चुनावी जीत के बाद सीएम ममता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 55 मिनट में ‘जीत’ पर नहीं हुई कोई बात: दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी और प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात खत्म, पीएम मोदी के आवास पर ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद की शिष्टाचार मुलाकात, करीब 55 मिनट चली दोनों की मुलाकात, बंगाल चुनाव और जीत पर नहीं हुई कोई बात, ममता ने पीएम मोदी से की कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने की मांग, मुलाकात के बाद मीडिया से बोलीं ममता- ‘कोविड कंट्रोल में हैं अब वैक्सीन की है जरुरत, जनसंख्या के हिसाब से मिले वैक्सीन’, प.बंगाल का नाम बदलने को लेकर भी हुई चर्चा, ममता ने कहा- ‘प्रधानमंत्री ने जो बोला वो मेरे मुंह से बोलना अच्छा नहीं लगता है’ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात पर बोलीं ममता- ‘सोनिया गांधी के साथ चाय पीने जाऊंगी, राष्ट्रपति से भी मिलने का मांगा है समय, लेकिन राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए RTPCR है जरूरी’, ममता बनर्जी ने की मांग, पैगासस जासूसी मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाए मोदी सरकार, पैगासस मामले की जांच की उठाई मांग
27 Jul 2021
Read More »

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई समर्थक विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम गहलोत से करेंगे मुलाकात: प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दौरे से पहले प्रदेश में सियासी हलचलें हुईं तेज, गहलोत समर्थक कई विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे सीएम आवास, कल माकन करेंगे विधायकों से वन टू वन संवाद, विधायकों से संवाद से पहले सीएम गहलोत से होने वाली इस मुलाकात को माना जा रहा है बहुत अहम, वहीं सचिन पायलट आज अचानक पहुंचे हैं दिल्ली, सूत्रों की मानें तो आज शाम पायलट करेंगे अजय माकन से मुलाकात
27 Jul 2021
Read More »

माकन की विधायकों के साथ ‘रायशुमारी’ के बीच सीएम गहलोत ने सभी मंत्रियों की बुलाई अहम बैठक: राजस्थान कांग्रेस में ‘कलह’ खत्म करने की कवायद, 28 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन करेंगे विधायकों से ‘रायशुमारी’, इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई अहम बैठक, कल 3 बजे सीएमआर में होगी समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ‘जन घोषणा पत्र’ के कार्यों की प्रगति की करेंगे समीक्षा, सभी मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को बुलाया गया बैठक में, रायशुमारी और समीक्षा बैठक के साथ होने से बढ़ती दिख रही रार!, इधर माकन विधायकों से करेंगे रायशुमारी और उधर मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा बैठक, रायशुमारी में विधायकों से अब तक के काम और भविष्य पर होगा फोकस, समीक्षा बैठक में मंत्रियों के साथ अब तक के कामों की होगी समीक्षा
27 Jul 2021
Read More »

अचानक पायलट पहुंचे दिल्ली, प्रदेश प्रभारी माकन के जयपुर दौरे से पहले दिल्ली जाना बना चर्चा का विषय: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज जयपुर से गए दिल्ली, जयपुर से आज इंडिगो की फ्लाइट से गए दिल्ली, इससे पहले जयपुर में आवास पर की जनसुनवाई, इस दौरान विधायक हेमाराम चौधरी ने की पायलट से मुलाकात, विधायक वेदप्रकाश सौलंकी, इंद्राज गुर्जर सहित अन्य समर्थक विधायकों ने भी की मुलाकात, प्रदेश प्रभारी अजय माकन 28 और 29 जुलाई को करेंगे विधायकों से रायशुमारी, आलाकमान की इस कवायद पर सभी की नजरें, इन सब के बीच पायलट का दिल्ली जाना बना चर्चा का विषय
27 Jul 2021
Read More »

सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, बीजेपी सांसद ने ‘षड्यंत्र’ कर सदन न चलने देने का लगाया आरोप: मानसून सत्र में विपक्ष का जोरदार हंगामा, बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने सोनिया गांधी और सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, रमेश बिधूड़ी ने कहा- ‘कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी कॉन्सपिरेसी करके सदन को नहीं दे रही है चलने, मैं सदन में लोगों की रखना चाहता हूं बात, नियम 377 के तहत आया था मेरा नंबर, शून्यकाल में मैं उठाना चाहता था लोगों को मोबाइल मुहैया कराने का मुद्दा, आजकल ऑनलाइन क्लासेस लग रही हैं और बच्चों के पास नहीं है स्मार्टफोन’, मानसून सत्र की कार्यवाही का आज 7वां दिन, आज भी लगातार जारी रहा हंगामा, पेगासस जासूसी कांड, किसान आंदोलन, टीएमसी सांसद निलंबन, कोरोना वैक्सीनेशन के साथ असम-मिजोरम झड़प मुद्दे पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर, हंगामे के चलते नहीं हो रहा रहा हैं कोई भी काम
27 Jul 2021
Read More »

भगवान राम के बाद बसपा पहुंची कृष्ण की शरण, एक अगस्त से सतीश चंद्र मिश्रा रहेंगे वृंदावन दौरे पर: यूपी विधानसभा चुनाव के आगाज से पहले बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तैयारियों के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी चुनावी ‘पत्ते‘ खोलने किये शुरू, 23 जुलाई से शुरू हुए ब्राह्मण सम्मलेन के तहत अयोध्या के बाद राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद मिश्रा अब रहेंगे वृंदावन दौरे पर, मिश्रा के इस दौरे से है यह साफ़ की बसपा अब भगवान राम के बाद पहुंची कृष्ण की शरण, क्या बसपा सुप्रीमो मायावती भी लगाएगी कृष्ण के दरबार में हाजरी यह अभी तक नहीं है साफ़, सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन
27 Jul 2021
Read More »

‘विधायकी’ से इस्तीफा देने वाले हेमाराम चौधरी के बदले सुर, बोले- ‘मंत्री बनाया जाता है तो मैं पार्टी के फैसले के साथ’: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज, विधायकी से इस्तीफा देने वाले हेमाराम चौधरी पहुंचे जयपुर, चौधरी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से की मुलाकात, मंत्री बनाए जाने के सवाल पर बोले हेमाराम चौधरी- ‘अगर मंत्री बनाया जाता है तो मैं पार्टी के फैसले के हूं साथ, लेकिन मंत्रिमंडल कब होगा और उसमें कौन शामिल होगा यह नहीं है हमारी जानकारी में, मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा यह मेरे लेवल का सवाल नहीं’, विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर चौधरी ने कहा- ‘मुझे नहीं है इस बात की जानकारी’ चौधरी ने पार्टी में कलह की बात को नकारा, हेमाराम चौधरी ने कहा- ‘मैं अजय माकन से मिलने आया हूं और बुधवार को उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखूंगा, अपने इस्तीफे पर बोले हेमाराम- ‘मैंने दिया हुआ है इस्तीफा’, प्रदेश कांग्रेस में जारी घमासान के बीच प्रदेश प्रभारी अजय माकन कल से दो दिन करेंगे रायशुमारी, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हो रही है सारी कवायद
27 Jul 2021
Read More »

मायावती है भारतीय जनता पार्टी की टीम ‘बी’, बसपा सुप्रीमो पर संजय सिंह ने साधा जोरदार निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी खींचतान हुई तेज, यूपी में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी है पूरी तरह सक्रीय, आप पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने साधा मायावती पर निशाना, बसपा सुप्रीमो मायावती को भारतीय जनता पार्टी की टीम बी बताते हुए कहा, भाजपा और बसपा दोनों ही है एक पार्टी, 2022 के विधानसभा चुनाव में मायावती का चुनाव चिन्ह हाथी की सूंड में कमल का फूल होने जा रहा है, बसपा पूरी तरह कर रही है भाजपा की ‘बी’ टीम की तरह काम, इसीलिए उन्हें कभी भी भाजपा का विरोध करते हुए नहीं देखा जाता
27 Jul 2021
Read More »


