Day: July 27, 2021

भंवरी देवी मामले में बड़ा अपडेट(file photo)

भंवरी देवी मामले में बड़ा अपडेट, सह आरोपी परसराम विश्नोई को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत: भंवरी देवी हत्याकांड मामला, सहआरोपी परसराम विश्नोई को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जेल में 8 साल गुजारने के बाद मिली जमानत, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बैंच ने दिए जमानत के आदेश, परसराम को ज़मानत पर रिहा करने के आदेश, सीबीआई को लगा सबसे बड़ा झटका, राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी कांड ने 2011 में प्रदेश की राजनीति में ला दिया था भूचाल, भंवरी देवी एक सामान्य सी नर्स जिसका संबंध था राजस्थान की राजनीति में बड़े-बड़े नेताओं से, भंवरी देवी ने दावा किया था कि उसके पास एक ऐसी सीडी है जिसके बाहर आने पर तीन दिन में गिर जाएगी सरकार, भंवरी देवी के लापता होने के बाद उसकी कर दी गई हत्या, ये मामला इतना बढ़ा कि इसकी जांच सौंपी गई सीबीआई को, कांग्रेस के दो नेताओं, मंत्री महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह बिश्नोई को जाना पड़ा जेल, इस पूरे मामले में सह आरोपी है परसराम

Read More »
सचिन पायलट ने आवास पर की जनसुनवाई

सचिन पायलट ने आवास पर की जनसुनवाई, इस्तीफे पर अड़े विधायक हेमाराम चौधरी ने की मुलाकात: पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, पायलट ने अपने जयपुर आवास पर की जनसुनवाई, पायलट कैंप के विधायक हेमाराम चौधरी ने की मुलाकात, विधायक पद से इस्तीफा दे रखा है हेमाराम चौधरी ने, अपने इस्तीफे पर अड़े हैं चौधरी, स्पीकर सीपी जोशी ने अब तक चौधरी का इस्तीफा नहीं किया है स्वीकार, सचिन पायलट भी पहले चौधरी से कर चुके हैं समझाइश, अब पायलट से आज हेमाराम चौधरी ने की मुलाकात, वहीं जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, कई संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत

Read More »
धर्मेंद्र प्रधान-जी किशन रेड्डी बनाया गया ऑब्जर्वर(ani)

कर्नाटक को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, धर्मेंद्र प्रधान-जी किशन रेड्डी को बनाया गया ऑब्जर्वर: कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के लिए हलचल तेज, ऑब्जर्वर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और जीकिशन रेड्डी का बैंगलुरू दौरा, आज शाम 5 बजे होगी विधायक दल की बैठक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की रेस में बासवराज बोम्मई, प्रह्लाद जोशी, बीएल संतोष, लक्ष्मण सवदी और मुरुगेश निरानी के नाम हैं शामिल, नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक बीएस येदियुरप्पा बने रहेंगे कार्यवाहक सीएम

Read More »
'उद्धव ठाकरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम'(file photo)

लोकसभा चुनाव के लिए राउत ने ठोका दावा, बोले- ‘उद्धव ठाकरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम’: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ‘गोलबंदी’, 2024 लोकसभा के रण के लिए विपक्षी दल सक्रिय, विपक्ष के चेहरे के लिए की जा रही ‘किलेबंदी’, एक तरफ ममता बनर्जी कांग्रेसी नेताओं से करेंगी मुलाकात, दूसरी ओर शिवसेना ने देश का नेतृत्व करने का ठोका दावा, संजय राउत के एक बयान ने चढ़ाया सियासी पारा, राउत बोले- ‘महाराष्ट्र के मुख्यंमत्री उद्धव ठाकरे में देश का नेतृत्व करने में सक्षम’ नेतृत्व को लेकर विपक्ष नहीं है एक मत, लेकिन मुलाकातों के दौर के बीच राउत ने ठोका दाव, चुनावी रणनीतिकार पहले ही बता चुके हैं कि कांग्रेस के बिना बीजेपी को चुनौती देने में सक्षम नहीं है विपक्ष

Read More »
चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव(File Photo)

चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, 58 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर: यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक, योगी सरकार ने खेला बड़ा दांव, सभी ग्राम पंचायतों में 58 हजार से ज्यादा पदों पर युवाओं को दी जाएगी नौकरी, योगी सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को महज 40 दिनों में करेगी पूरा, उत्तर प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में निकाली गई बंपर नौकरी, जितनी पंचायतें हैं उतने ही पंचायत सहायक या डाटा एंट्री ऑपरेटर की होगी नियुक्ति, पंचायत सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया 2 अगस्त से होगी जाएगी शुरू, इन पंचायत सहायकों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा मानदेय, इनके कार्यकाल की अवधि होगी एक साल, इस पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की अधिकतम आयु हो सकती है 40 वर्ष, इस पद पर भर्ती के लिए आवेदक का उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना आवश्यक, इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का वहीं नियम लागू होगा जो पंचायत चुनाव में उस ग्राम पंचायत के लिए था लागू ,यानी अगर कोई ग्राम पंचायत किसी महिला एससी या एसटी के लिए रिजर्व है तो वहां भर्ती के लिए भी यही आरक्षण होगा लागू, 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी मेरिट, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बयान- ‘इस पूरी प्रक्रिया में बरती जाएगी बहुत पारदर्शिता’

Read More »
डोटासरा को मिला पायलट खेमे का साथ

सुखद सियासी तस्वीर- RAS भर्ती परीक्षा के आरोपों का सामना कर रहे डोटासरा को मिला पायलट खेमे का साथ: RAS भर्ती परीक्षा में रिश्तेदारों को फायदा दिलाने के आरोपों का सामना कर रहे शिक्षामंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को मिला समर्थन, डोटासरा से साथ खड़ा हुआ सचिन पायलट खेमा, आज सुबह पायलट खेमे के विधायकों ने की गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात, डोटासरा के आवास पर हुई मुलाकात, पायलट खेमे के वेदप्रकाश सोलंकी, मुरारी लाल मीणा, मुकेश भाकर, राकेश पारीक सहित पांच विधायकों ने की डोटासरा से मुलाकात, पूरे मसले पर मुकेश भाकर ने ट्वीट कर लिखा- ‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से की मुलाकात, RSS तथा भाजपा के लोगों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर हमलवार होने पर, भाजपा द्वारा गोविंद सिंह डोटासरा पर RAS भर्ती को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगा कर ध्यान भटकाया जा रहा है मुख्य मुद्दों से, कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता खड़ा है गोविंद सिंह डोटासरा जी के साथ,’ पायलट खेमे के खुलकर डोटासरा के साथ खड़े होने के सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा, हालांकि यह सियासत की है एक सुखद तस्वीर

Read More »
वल्लभनगर में उपचुनाव का घमासान(file photo)

रणधीर भींडर के वल्लभनगर से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर कटारिया ने कहा- ‘मुझे नहीं चाहिए किसी का सर्टिफिकेट’:  वल्लभनगर में उपचुनाव का घमासान, वल्लभनगर के पूर्व विधायक और जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भींडर ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को दिया चैलेंज, वल्लभनगर में कौन पहले और तीसरे नंबर पर रहेगा यह गलतफहमी दूर करनी है तो कटारिया मेरे सामने लड़ ले चुनाव पता लग जाएगा, यह सवाल तो तब उठता जब मैं प्रार्थना पत्र लेकर कटारिया जी के पास जाता कि मुझे लिया जाए पार्टी में, मैं तो कभी उनके पास गया ही नहीं, मुझे मेरे कार्यकर्ताओं पर है पूरा विश्वास, मेरे कार्यकर्ता हैं लगे हुए’, रणधीर सिंह ने कहा- ‘कटारिया मेवाड़ में कई लोगों की कर चुके हैं राजनीतिक हत्या, मेरे पीछे भी थे ये पड़े हुए, पूरा किया था प्रयास’, भींडर ने आरोप लगाते हुए कहा- ‘भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी को उदयपुर के पार्टी कार्यालय में नहीं दिया गया था घुसने, उनकी गाड़ी के तोड़ दिए थे शीशें, कटारिया ने उन कार्यकर्ताओं का कर लिया बचाव, प्रदेश नेतृत्व उन पर कोई नहीं कर पाया कार्रवाई, अभी राजसमंद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी को भी हराने का किया प्रयास, कटारिया दुश्मनी ठेठ तक हैं निकालते, किरण जी की दुश्मनी दीप्ति तक गए लेकर, भींड़र ने कहा- ‘हम चुनाव लड़ेंगे और भारी जीतेंगे बहुमत से, हम आएंगे पहले नंबर पर’ भींडर के बयान पर कटारिया का पलटवार, मुझे किसी के सर्टिफिकेट की नहीं है जरुरत, मैं लड़ता हूं उदयपुर से चुनाव, पार्टी जो कहेगी वो ही करूंगा’

Read More »
screenshot 2021 07 27t105935.290

कांग्रेस ना सदन चलने देती ना ही चर्चा होने देती है, विपक्ष की मानसिकता जनता के सामने लाई जाए- मोदी: संसद में चल रहे मानसून सत्र में आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी ने बुलाई संसदीय दल की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य कैबिनेट मंत्री पहुंचे संसद भवन, बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, ‘कांग्रेस ना तो सदन चलने देती है और ना ही सदन में होने देती है चर्चा, वैक्सीन को लेकर भी बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नहीं आई कांग्रेस, विपक्ष की मानसिकता जनता के सामने लानी ही पड़ेगी, साथ ही आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 गाँवों में जाएं सांसद और 75 घंटे वहीं रुक कर लोगों को बताएं देश की उपलब्धियां’

Read More »
img 20210727 wa0156

CM गहलोत के OSD और राठौड़ के बीच ट्वीटरवॉर- ‘दफन तो दूर की बात… नहीं आएगी एक भी दरार’: प्रदेश के सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा और बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ के बीच शुरू हुआ ट्वीटरवार, बीते रविवार प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लग रहे कयासों पर लोकेश शर्मा ने कसा तंज, ट्वीट कर लिखा- ‘तीर तुक्के अटकलें, गहमागहमी है बनी हुई, लो सावन भी शुरू हो गया पर बारिश का अभी पता नहीं,’ इस पर राजेन्द्र राठौड़ ने किया शायराना कटाक्ष, राठौड़ ने रिट्वीट करते हुए लिखा- बादल, बिजली और बारिश दहशत लेकर आएगी, बनकर बाढ़ का कहर देखना ये तने हुए महलों को दफन कर जाएगी..’, राजेन्द्र राठौड़ के इस शायराना तंज का लोकेश शर्मा ने भी किया शायराना पलटवार, लिखा- बुलंद महलों की नीवें हैं इतनी गहरी…दफन तो दूर, दरार तक नहीं आएगी…’, अभी तक इस के आगे दोनों ओर से नहीं आई है कोई प्रतिक्रिया

Read More »