Day: July 16, 2021

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की रणभेरी

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की रणभेरी, डोटासरा ने की समन्वय समिति की घोषणा: राजस्थान में उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति, प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव, वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव, वल्लभनगर सीट पर उपचुनाव की कमान सौंपी गई परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को, साथ में मंत्री प्रमोद जैन भाया, उदय लाल आंजना, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा, विधायक दयाराम परमार, PCC महासचिव लाखन मीणा और पूर्व विधायक पुष्कर डांगी भी संभालेंगे कमान, वहीं धरियावद विधानसभा सीट पर मोर्चा संभालेंगे मंत्री अर्जुन लाल बामणिया, साथ में मंत्री अशोक चांदना, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, रामलाल मीणा, दिनेश खोडनिया और सीएम के खास सिपहसालार धर्मेन्द्र राठौड़ निभाएंगे साथ, डोटासरा की बनाई गई टीम में रखे गए हैं गहलोत के खास सिपहसालार

Read More »
राहुल का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश 'डरो मत'

‘महल छिनने के डर से सिंधिया चले गए RSS में’, राहुल का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश ‘डरो मत’: राहुल गांधी का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा बयान- ‘डरने वाले भाजपा में जाएंगे, सिंधिया जी डर गए तो RSS के हो गए, सिंधिया जी को था महल छिनने का डर, जो डर गया समझो भाजपा में गया’, राहुल ने संदेश देते हुए कहा कि- ‘हमें नहीं चाहिए डरने वाले लोग, हमें चाहिए निडर लोग, कांग्रेस का सिंबल है हाथ जिसका मतलब है आप डरो मत, जो सच्चाई से डर गया वो कांग्रेस पार्टी का नहीं हो सकता’, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स की रखी गई थी वर्चुअल मीटिंग, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया वॉरियर्स को बताया ‘बब्बर शेर’

Read More »
सोनिया से मुलाकात कर निकले सिद्धू मीडिया से नहीं की बात

सोनिया से मुलाकात कर निकले सिद्धू मीडिया से नहीं की बात, प्रभारी रावत का बयान- अभी नहीं हुआ कुछ भी फैसला: पंजाब कलह पर सोनिया गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात खत्म, करीब एक घंटे चली बैठक, सोनिया गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक, सोनिया और सिद्धू की मुलाकात के दौरान प्रभारी हरीश रावत भी रहे मौजूद, मुलाकात पर हरीश रावत का बड़ा बयान- अभी पंजाब पर नहीं हुआ है कोई फैसला, मैं रिपोर्ट सौंपने आया था सोनिया जी के पास, अंतिम फैसला करेंगी सोनिया गांधी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष वाले बयान पर रावत ने साधी चुप्पी, अब हरीश रावत जा सकते हैं चंडीगढ़, इधर मुलाकात के बाद मीडिया से बात किए बिना निकल गए सिद्धू

Read More »
जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पायलट का जोरदार स्वागत

सचिन पायलट पहुंचे देहरादून, जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पायलट का जोरदार स्वागत: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उत्तराखंड दौरे पर, देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पायलट का जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, जिला अध्यक्ष परवादून गौरव चौधरी, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, जयेंद्र रमोला समस्त कांग्रेस सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पायलट यहां कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को करेंगे संबोधित, बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर साधेंगे निशाना, पायलट के साथ उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव भी हैं मौजूद

Read More »
कांवड़ पर संस्पेंस बरकरार

कांवड़ पर संस्पेंस बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फिर से विचार करने की कही बात, सोमवार को सुना सकता है फैसला: कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर सस्पेंस बरकरार, कावड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी, प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह नहीं रहेगी रोक, सांकेतिक रूप से जारी रहेगी कांवड़ यात्रा, साथ ही सरकार द्वारा इसको लेकर बनाई जा रही है गाइडलाइन्स, अब इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से फिर से विचार करने की कही बात, सर्वोच्च अदालत में अब ये मामला सुना जाएगा सोमवार को, यूपी सरकार को एक बार फिर सोमवार को देना पड़ेगा अपना जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा- ‘ये हर किसी के लिए काफी है अहम विषय, किसी भी व्यक्ति का जीवन है सबसे अहम, धार्मिक और अन्य भावनाएं मौलिक अधिकार के ही है अधीन, अदालत में केंद्र सरकार द्वारा भी दी गई जानकारी, राज्य सरकार को प्रोटोकॉल के तहत लेना चाहिए उचित निर्णय, केंद्र सरकार के द्वारा सभी एडवाइजरी पहले ही की जा चुकी जारी, केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया, ‘कांवड़ यात्रा को उत्तराखंड जाने की नहीं देनी चाहिए इजाजत, गंगाजल को ऐसी जगह उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि कांवड़ियें पास के शिव मंदिर में कर सकें पूजा, कोरोना संकट को देखते हुए इस बार उत्तराखंड सरकार ने लगा दी है कांवड़ यात्रा पर रोक, सावन के महीने को देखते हुए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने दी थी कावड़ यात्रा को इजाजत, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान और यूपी सरकार से मांगा था जवाब

Read More »
प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री!

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री! पीके के लिए बनाया जा सकता है अलग ही विभाग: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर बड़ी खबर, प्रशांत की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, कांग्रेस सूत्रों का दावा- कांग्रेस में इसको लेकर कवायद तेज, प्रशांत किशोर के लिए बनाया जा रहा है एक अलग विभाग, जिसका नाम होगा चुनाव रणनीति विभाग, प्रशांत किशोर खुद होंगे इस विभाग के प्रभारी, किशोर के अनुभव का फायदा आने वाले चुनावों में उठाएगी कांग्रेस, राज्यों में होने वाले चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति, इसको लेकर बैठकों का दौर जारी, बंगाल में मोदी-शाह के सामने ममता बनर्जी को जिताकर पीके ने मनवा दिया है अपना लोहा

Read More »
दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात: पंजाब कांग्रेस की कलह चरम पर, अब नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली दरबार में, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी रहेंगे मौजूद, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों से नाराज हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रभारी हरीश रावत ने कल बताया था फॉर्मूला, कैप्टन बने रहेंगे मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा उनके नेतृत्व में, सिद्धू को बनाया जाएगा पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, साथ ही रहेंगे दो कार्यकारी अध्यक्ष भी, रावत के फॉर्मूले पर कैप्टन ने जताई है नाराजगी, कैप्टन की नाराजगी के बीच आज सिद्धू की आलाकमान से मुलाकात पर सभी की नजरें

Read More »
कोरोना के एक्टिव मामलों में भारत पहुंचा छठें स्थान पर

कोरोना के एक्टिव मामलों में भारत पहुंचा छठें स्थान पर, बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से कम केस आये सामने: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर पड़ रही है धीमी, लेकिन कोरोना के नए मामलों में लगातार उतार चढ़ाव है जारी तो वहीं मौतों के आंकड़ें भी है स्थिर, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 949 नए कोरोना केस आए सामने, जिसके बाद कोरोना के सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 30 हजार 422 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 542 नए मरीजों की हुई कोरोना से मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पंहुचा 4 लाख 12 हजार 531 के पार, तो वहीं 40,026 लोग कोरोना से हुए रिकवर

Read More »