



Day: July 16, 2021


नाराज ‘कैप्टन’ ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘पंजाब की राजनीति में जबरन दखल दे रहा आलाकमान’: पंजाब कांग्रेस में बढ़ती ‘कलह’, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से जताई नाराजगी, लिखा- ‘पंजाब की राजनीति को समझे आलाकमान, जबरन पंजाब की राजनीति में घुसने की कोशिश कर रहा है आलाकमान, पंजाब के हालात इतने अनुकूल नहीं है और इसका नुकसान पार्टी और सरकार दोनों को पड़ सकता है उठाना, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर नाराज हैं कैप्टन, नवजोत सिंह सिद्धू ने आज भी सोनिया गांधी से की थी मुलाकात
16 Jul 2021
Read More »
जनसंख्या कानून पर बीजेपी में दो फाड़!, राठौड़ चाहते हैं वन चाइल्ड पॉलिसी तो देवनानी ने कहा-‘हम दो हमारे दो हमारी’ संस्कृति: जनसंख्या पॉलिसी को लेकर बीजेपी के दिग्गजों में मतभेद!, राजेंद्र राठौड़ ने किया वन चाइल्ड पॉलिसी का समर्थन, लेकिन देवनानी कह गए अलग बात, भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने वन की बजाय ‘टू चाइल्ड पॉलिसी’ बनाने की रखी मांग, वासुदेव देवनानी ने जनसंख्या नियंत्रण मुद्धे पर कहा- ‘वन चाइल्ड पॉलिसी की बात है पाश्चात्य संस्कृति से जुड़ी, ‘हम दो-हमारे दो’ का विचार ही हमारी संस्कृति, ऐसे में राजस्थान सरकार वन चाइल्ड पॉलिसी की बजाए 2 चाइल्ड पॉलिसी बनाने पर करें विचार’ हालही में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण मुद्धे पर दिया था बयान, रघु शर्मा ने दो या दो से अधिक बच्चे की बजाए केवल एक ही बच्चे की कही थी बात, इस पर देवनानी ने कहा- ‘वन चाइल्ड पॉलिसी चीन में हो चुकी है विफल, यह पॉलिसी न सामाजिक दृष्टि से और न पारिवारिक संबंधों की दृष्टि से है उपयुक्त, अगर वन चाइल्ड पॉलिसी लागू कर दिया जाए तो भविष्य में भाई बहन, चाचा-चाची, ताउ-ताई, मौसा-मौसी इत्यादि संबंध ही हो जाएंगे समाप्त जो हमारी संस्कृति के लिए होगा घातक, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए टू चाइल्ड पॉलिसी बनाकर यूपी की तर्ज पर कठोरता से सब पर समान रूप से लागू कराने की है आवश्यकता’
16 Jul 2021
Read More »


क्या ‘आप’ के हो गए हुड़ला? महवा के ‘लाल’ ने दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल से की मुलाकात: महवा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, कल मनीष सिसोदिया से भी हुई थी हुड़ला की मुलाकात, आज सिसोदिया ने हुड़ला की करवाई केजरीवाल से मुलाकात, जानकार सूत्रों ने दिए संकेत, राजस्थान में आप का चेहरा हो सकते हैं हुड़ला, डेढ़ घंटे की मुलाकात ने कई अटकलों को दी हवा, हालांकि हुड़ला की ओर से इस मुलाकात पर नहीं दिया गया कोई बयान, कभी बीजेपी का झंडा उठाने वाले हुड़ला ने इस बार महवा से निर्दलीय जीता था चुनाव, पूर्वी राजस्थान के दिग्गज किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी को दी थी मात, गहलोत सरकार को समर्थन देने वाले हुड़ला को अभी कुछ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, गहलोत सरकार की ओर से हुड़ला को दी गई है अतिरिक्त सुरक्षा, अब हुड़ला के नए मूव पर है सभी की नजरें
16 Jul 2021
Read More »


प्रियंका गांधी का लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर ‘मौन धरना’, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिला के साथ अभद्रता का विरोध: प्रियंका गांधी का मिशन उत्तरप्रदेश, तीन दिन के यूपी दौरे पर पहुंचीं प्रियंका गांधी लखनऊ में जोरदार स्वागत, प्रियंका गांधी वाड्रा हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास बैठीं मौन धरने पर, रात 8 बजे तक धरने पर बैठने का कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि- ‘जिस तरह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक महिला के साथ जो अभद्रता की गई उससे पूरा उत्तर प्रदेश है शर्मसार, प्रियंका गांधी ने यहां इस जंगल राज की समाप्ति और भ्रष्ट योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए धारण किया है मौन, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन दिने के यूपी दौरे के दौरान प्रियंका विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का लेंगी जायजा, आज लखनऊ में हुआ प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत, प्रियंका के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ताओं की वजह से लगा लंबा जाम, पुलिस अधिकारियों के जाम खुलवाने में छूटे पसीने
16 Jul 2021
Read More »

बीजेपी की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, पूर्व विधायक ने अपने ही नेता की कर दी पिटाई, अस्पताल में भर्ती: उत्तरप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में हुआ जमकर बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी में की वर्चुअल बैठक में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को आज गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया था, यहीं पर भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य पृथ्वी सिंह और पवन गोयल के बीच में शहर विधानसभा क्षेत्र को लेकर चल रही थी कोई बात, इस दौरान पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी ने कर दिया दोनों के बीच में दखल, ओस पर पवन गोयल ने चौधरी से कहा- तुम बीच में क्यों बोल रहे हो, यहां वैश्य समाज को लेकर आपस में नोंकझोंक हो रही है,’ इसके बाद प्रशांत चौधरी ने पवन गोयल को वैश्य समाज पर टिप्पणी करते हुए जमकर दी गालियां, इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर चले लात घूंसे, लेकिन इस दौरान प्रशांत चौधरी ने पवन गोयल की कर दी जमकर पिटाई, तभी वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों में कराया बीच-बचाव, बताया जा रहा है कि इस झगड़े में पवन गोयल को आई हैं गंभीर चोटें, जिसके बाद उन्हें लोहिया नगर स्थित गायत्री अस्पताल में कराया गया है भर्ती
16 Jul 2021
Read More »


किसान को लात मारने वाले SDM भूपेंद्र यादव पर चौतरफा बवाल, राजेन्द्र राठौड़ ने साधा निशाना: जालोर के सांचौर के प्रतापपुरा में एसडीएम भूपेन्द्र यादव द्वारा एक किसान के लात मारने के मामले पकड़ा तूल, भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे का विरोध, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो हो रहा है वायरल, जिसमें एसडीएम साहब एक किसान को लात मारते आ रहे नजर, लोकसेवक के इस व्यवहार की हो रही हर और निंदा, सोशल मीडिया पर एसडीएम पर कार्रवाई की हो रही मांग, अब उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने ट्विटर पर लिखा- ‘जालोर के सांचौर में जमीन मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक किसान पर SDM के द्वारा लात मारने की घटना है निंदनीय, मैं इसकी कड़ी शब्दों में करता हूं भर्त्सना, जब उच्च पद पर बैठे हुए सरकार के नुमाइंदे किसानों के साथ इस तरह का करेंगे व्यवहार, तो किसान अपनी बात कहने जाएंगे कहां?, कांग्रेस के राज में जनता है त्रस्त, प्रदेश में किसानों का शोषण होना नहीं है कोई पहली घटना, यह वहीं किसान है जिसकी बदौलत कांग्रेस आई है सत्ता में, लेकिन यह दुर्भाग्यूपर्ण है कि कांग्रेस शासन में उसी की आवाज को आला अधिकारी अपनी मनमानी के चलते सुनने को नहीं हैं तैयार’
16 Jul 2021
Read More »


