Day: July 15, 2021

पूनियां के दौरे से पहले ढीले पड़े राजे के सिपहसालार के तेवर

पूनियां के दौरे से पहले ढीले पड़े राजे कैंप के सिपहसालार के तेवर, रोहिताश्व बोले- ‘कमांडर जब जाता है बॉर्डर पर तो फौज का बढ़ता है हौसला’: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज अलवर दौरे पर, प्रदेशाध्यक्ष के दौरे से पहले वसुंधरा राजे समर्थक और पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा के बदले तेवर, रोहिताश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पूनियां का सम्मान और स्वागत करने की अपील की, रोहिताश शर्मा ने स्वास्थ्य कारणों से दौरे के दौरान नहीं आ पाने की कही बात, रोहिताश शर्मा ने वीडियो मैसेज किया जारी, कहा- ‘थानागाजी में हैं कुछ असामाजिक कार्यकर्ता, जिन्हें पार्टी की रीति-नीति से नहीं है लेना देना, इन कार्यकर्ताओं ने फर्जी अकांउट खोल कर किया दुष्प्रचार, अकाउंट पर कहा गया कि सतीश जी पूनियां का नहीं करें स्वागत, ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ खिलाफ करूंगा कानूनी कार्रवाई, रोहिताश्व शर्मा ने कहा- ‘भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होता है सबसे सम्मानीय पद, उनका जितना स्वागत किया जाए उतना है कम, सभी कार्यकर्ता लें इस कार्यकम में बढ़-चढ़कर भाग और प्रदेशाध्यक्ष का करें सम्मान’, रोहिताश शर्मा ने कहा- ‘मेरी तो मांग ही यही थी कि दो साल से अलवर में दो साल से नहीं आया कोई बड़ा नेता, अब प्रदेशाध्यक्ष का अलवर दौरा है तो इससे बढ़ेगा कार्यकर्ताओं में जोश, जब कमांडर बॉर्डर पर जाता है तो फौज होती है प्रफुल्ल्ति, मेरी यही थी मंशा, क्षेत्र में प्रदेशाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों के दौरे होने पर ही कार्यकर्ताओं का बढ़ता है जोश, वरना छोटे कार्यकर्ताओं को पूछता है कौन?, बड़े अधिकारी तभी दबते हैं जब बड़े नेता करें दौरा, रोहिताश शर्मा ने कहा- ‘मेरी न किसी व्यक्ति से नाराजगी थी न बीजेपी से, मेरी नाराजगी थी कार्यकर्ताओं को नहीं संभालने की, अब हमारे प्रदेशाध्यक्ष जा रहे हैं कार्यकर्ताओं के बीच इससे उनमें आएगा जोश, हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में हैं तो उठानी चाहिए कार्यकर्ता के मन की आवाज, मेरी तबीयत है खराब इसलिए मैं फील्ड में नहीं गया, लेकिन मैंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में जाने को कहा, प्रदेश नेताओं पर बयानबाजी को लेकर प्रदेश भाजपा की तरफ से नोटिस झेल चुके हैं शर्मा

Read More »
देश की पहली कोरोना मरीज फिर से हुई संक्रमित

देश की पहली कोरोना मरीज फिर से हुई संक्रमित, अभी तक नहीं लगी थी वैक्सीन, टीकाकरण अभियान पर उठे सवाल!: देश की पहली कोरोना मरीज दोबारा हुईं कोरोना पॉजिटिव, केरल के थ्रिसूर की रहने वाली है पीड़िता, पिछले साल 30 जनवरी को छात्रा की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव और वो था भारत में पहला कोरोना का मामला, पिछले साल जनवरी में मेडिकल छात्रा चीन के वुहान से लौटी थी भारत, पूरी दुनिया में कोरोना का पहला मामला भी आया था वुहान से छात्रा की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आने के बाद घर में किया गया है क्वानरटीन, पिछली बार ये छात्रा कोरोना से हो गई थी ठीक, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद फिर से वो आई कोरोना की चपेट में, डीएमओ डॉ. केजे रीना का बयान- ‘अभी उसमें नहीं हैं कोरोना के कोई भी लक्षण, वो है एसिम्प्टोमैटिक और उसे घर पर ही कर दिया गया है क्वारनटीन, छात्रा की हो रही है लगातार निगरानी, छात्रा ने अभी तक कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगवाई’, थ्रिसूर की इस छात्रा के दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने की खबर ने कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव पर खड़े किए सवाल, कोरोना का टीका आने के बाद पहली पीड़िता को ही नहीं लगाया गया टीका, हालांकि देश में दोबारा कोरोना संक्रमित होने का आंकड़ा 4.5 फीसदी है, नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने किया है रिसर्च, जिसमें पाया गया कि अप्रैल तक दिल्ली में फिर से वायरस से संक्रमण का यह आंकड़ा था 10%, इन लोगों में एंटीबॉडी बढ़ने की जगह रही थी घट

Read More »
कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं कमलनाथ!(File Photo)

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे कमलनाथ, बनाए जा सकते हैं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष!: कांग्रेस पार्टी में बदलाव के बीच आज सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक, सोनिया गांधी के घर हो रही बैठक में प्रियंका गांधी भी हैं मौजूद, सूत्रों का दावा- ‘कांग्रेस पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कमलनाथ को बनाया जा सकता है कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष, किसी भी समय कमलनाथ के नाम की हो सकती है घोषणा, कांग्रेस संगठन में अहमद पटेल के जाने के बाद से कमलनाथ निभा रहे हैं काफी अहम, सुत्रों का दावा दो दिन पहले जब प्रशांत किशोर की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी तब भी कमलनाथ ही थे पर्दे के पीछे, कांग्रेस G-22 को लेकर हुए विवाद के दौरान भी कमलनाथ ने निभाई थी अहम भूमिका, इसलिए माना जा रहा है कि कमलनाथ को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी, हालांकि मध्यप्रदेश में खुद की सरकान को बचाने में नाकाम रहे थे कमलनाथ

Read More »
पंजाब क्राइसिस पर कांग्रेस का फॉर्मूला!

पंजाब क्राइसिस पर कांग्रेस का फॉर्मूला!, प्रभारी हरीश रावत का बड़ा बयान- ‘सुलझ गया है पंजाब का सारा मसला’: पंजाब कांग्रेस की कलह खत्म होने का दावा, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का बड़ा बयान- ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह बने रहेंगे पंजाब के सीएम, कैप्टन के नाम पर उतरा जाएगा चुनाव में, सिद्धू को बनाया जा सकता है पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, पंजाब में होंगे दो कार्यकारी अध्यक्ष, पंजाब में अब कोई नहीं है कोई शिकवा’, सिद्धू के आप में जाने की अफवाह पर रावत का बयान- ‘सिद्धू का आप में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस आप से बड़ा प्लेटफॉर्म है, अपनी बात रखना कुछ भी नहीं है गलत, सिद्धू के उठाए गए मसलों पर किया गया विचार’ लेकिन अब भी हैं कई सवाल, ‘क्या रावत के फॉर्मूले पर मान जाएंगे कैप्टन? क्या अपनी जिद छोड़ सिद्धू को दे देंगे कैप्टन? इधर, सिद्धू को कल ही कांग्रेस के आलाकमान की ओर से दी गई थी बयानबाजी नहीं करने की हिदायत

Read More »
आलाकमान ने पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी(File Photo)

आलाकमान ने पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, कल देहरादून में भरेंगे हुंकार: कांग्रेस की ओर से बढ़ती महंगाई को लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, पूरे देश में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन. 23 राज्यों में कांग्रेस की ओर से कांग्रेस नेता करेंगे प्रेसवार्ता, बड़े नेता अलग अलग प्रदेशों में करेंगे प्रेसवार्ता, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को आलाकमान ने दी देहरादून की जिम्मेदारी, पायलट कल कांग्रेस की ओर से देहरादून में स्थित कांग्रेस कार्यालय में करेंगे प्रेसवार्ता, बढ़ती महंगाई के खिलाफ मीडिया से करेंगे बात, मोदी सरकार के खिलाफ सात साल में कितनी बढ़ी महंगाई इसके आंकड़े रखेंगे पायलट, आमजन की ओर से पायलट मोदी सरकार से करेंगे सवाल, पायलट के साथ उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव भी रहेंगे मौजूद, इधर राजस्थान में महंगाई को लेकर मीडिया से बात करने की जिम्मेदारी दी गई आनंद शर्मा को, आनंद शर्मा के साथ प्रेसवार्ता में जयपुर में मौजूद रहेंगे प्रभारी अजय माकन

Read More »
corona 1 6950562 835x547 m

देश भर में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी, तो मौतों के आंकड़ों में भी आई कमी: कोरोना की दूसरी लहर की रफ़्तार हुई कम लेकिन मौतों के आंकड़ों में आ रहा है लगातार उतार चढ़ाव, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,806 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 3,09,87,880 के पार, तो वहीं 581 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4,11,989 के पार, तो वहीं 39,130 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »