Day: July 15, 2021

img 20210715 wa0254

ओवैसी ने साधा योगी सरकार पर निशाना- उत्तरप्रदेश में रूल ऑफ लॉ के बजाय चल रहा है रूल बाई गन: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते उत्तरप्रदेश में तेज हुई सियासी बयानबाजी, आज मुरादाबाद और संभल दौरे पर रहे AIMIM प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने योगी सरकार पर साधा जमकर निशाना, ओवैसी ने कहा- ‘यूपी में जेलों के अंदर हो रही है लोगों की हत्याएं, ऐसा लगता है कि प्रदेश में रूल ऑफ लॉ के बजाय चल रहा है रूल बाई गन, कोविड में जनता की हालत हो गई यतीमों जैसी, युवा हैं बेरोजगार और किसान हैं परेशान, 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार की नाकामी बनेगी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा,’ इसके साथ ही हाल में यूपी में आतंकी गतिविधियों में हुई गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- जब कोर्ट इन लोगों को बेसकूर कहेगी तो आरोप लगाने वाले मांगेंगे माफी

Read More »
कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की आहट

राष्ट्रीय कांग्रेस से निकल कर आ रही बड़ी खबर, संगठन में बनाए जा सकते हैं चार कार्यकारी अध्यक्ष!: कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की आहट, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा- संगठन में बनाए जा सकते हैं 4 कार्यकारी अध्यक्ष, अगर ऐसा होता है तो सोनिया गांधी बनीं रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, देश के चार वरिष्ठ नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के कांग्रेसी दिग्गज बनाए जा सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष, वहीं निकल कर आ रही एक और बड़ी खबर, अगर इस चार कार्यकारी अध्यक्ष वाले फॉर्मूले पर नहीं बनती है बात, तो फिर सिर्फ संगठन में ही होंगे बड़े बदलाव, ऐसे में आने वाले दिनों राहुल गांधी एक बार फिर संभाल सकते हैं कांग्रेस की कमान, राहुल के टीम के सदस्यों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, इन सभी अटकलों का पटाक्षेप होगा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में, जल्द बुलाई जा सकती है कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

Read More »
ऊंट, बैल और गधा गाड़ी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन

ऊंट, बैल और गधा गाड़ी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़े दामों का विरोध: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध, आज भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन का दौर, मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज उतरा सड़कों पर, जयपुर के कांवटिया सर्किल से शास्त्री नगर सर्किल तक निकाली विरोध रैली, कांग्रेस की रैली ऊंट, बैलगाड़ी और गधागाड़ी की निकाली रैली, कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथ में महंगाई विरोधी तख़्तियां और सांकेतिक रूप से कटोरा हाथों में लिए निकाली रैली, कांग्रेस की विरोध रैली में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, ऊंटगाड़ी पर सवार होकर डॉ. महेश जोशी ने प्रदर्शनकारियों को किया संबोधित

Read More »
सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की खबरों से 'कैप्टन' हुए नाराज

पंजाब की सियासत में फिर ‘उबाल’, सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की खबरों से ‘कैप्टन’ हुए नाराज!: पंजाब कांग्रेस में बढ़ता दिख रहा पंगा, कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए नाराज, नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों से बताए जा रहे नाराज, अमरिंदर सिंह नहीं बनाना चाहते सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, सिद्धू की ओर से लगातार की जा रही बयानबाजी से नाराज हैं अमरिंदर सिंह, कैप्टन पहले ही दे चुके हैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद किसी दलित को देने की संकेत, हालांकि अमरिंदर ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा था कि आलाकमान जो फैसला करेगा वो मंजूर होगा, अब पंजाब के प्रभारी हरीश रावत द्वारा सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बयान के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आना माना जा रहा था तय

Read More »
राजेन्द्र राठौड़ का ओम थानवी पर तंज

राजेन्द्र राठौड़ का ओम थानवी पर तंज, लिखा- ‘कुलपति में आखिरकार ऐसी क्या है खासियत, कि सरकार ने 3 यूनिवर्सिटी सौंपी’: पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी फिर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निशाने पर, राठौड़ ने किया ट्वीट,- ‘प्रतिदिन प्रधानमंत्री जी पर अनर्गल कटाक्ष करने वाले हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति में आखिरकार ऐसी क्या है खासियत, जिस खूबी की बदौलत सरकार ने उन्हें 3 विश्वविद्यालयों का सौंपा प्रभार, व्यक्ति विशेष पर मेहरबानी का ही है परिणाम कि आखिर महामहिम राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार हटाने के लिए राज्य सरकार को देना पड़ा निर्देश’, दरअसल राजभवन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को लिखे पत्र का है ये मामला, पत्र में थानवी को एमडीएस यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त चार्ज हटाने के लिए लिखा पत्र, थानवी हैं अभी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति, साथ ही एमडीएस और आरएलडी कौशल विश्वविद्यालय का अतिरिक्त चार्ज, इस पर राजभवन की ओर से शिक्षा विभाग के पास भेजा गया है पत्र, इस पत्र में एमडीएस विश्वविद्यालय के चार्ज हटाने का एक्शन लेने की कही गई है बात, पत्र में अजमेर का चार्ज संभालने में असुविधा होने की लिखी गई है बात, इस पत्र को लेकर राठौड़ ने थानवी पर साधा निशाना, इससे पहले भी राठौड़ ने थानवी के घर के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से पास किए गए 20 लाख को लेकर भी किया था ट्वीट, जिस पर थानवी ने राठौड़ को दिया था जवाब कि- ‘यूनिवर्सिटी की राशि में से नहीं लिया एक भी ढेला’, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वीसी ओम थानवी रहे हैं वामपंथी विचारधारा के वरिष्ठ पत्रकार, थानवी अशोक गहलोत के माने जाते हैं करीबी, हालही में थानवी ने सचिन पायलट को लेकर भी की थी एक टिप्पणी, जिस पर थानवी को करना पड़ा था सवालों का सामना

Read More »
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष(File Photo)

राहुल का मोदी सरकार पर कटाक्ष, लिखा- ‘सदियों का बनाया, पलों में मिटाया’: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र पर साधा निशाना, राहुल ने अलग ही अंदाज में ट्विटर पर लिखा- ‘सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया’, राहुल ने इशारों ही इशारों में मोदी सरकार को घेरा, राहुल लगातार कोरोना वैक्‍सीन की कमी, एलएसी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्‍याओं को लेकर कर रहे हैं ट्वीट, राहुल ने हालही में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कसा था तंज, ‘मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं’, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को हटाए जाने और मनसुख मंडाविया को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राहुल ने लिखा था- ‘इसका मतलब है कि अब देश में टीकों की कमी नहीं होगी’

Read More »