Day: July 9, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दीं शुभकामनाएं

कोरोना काल में ABVP कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बिना की जरुरतमंदों की मदद- वसुंधरा राजे: 9 जुलाई को ABVP का स्थापना दिवस, ABVP के स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दीं शुभकामनाएं, राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘चाहे जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित करनी हो, मरीजों तक दवाई पहुंचानी हो या फिर घर-घर जाकर मास्क व सेनेटाइजर भेंट करनी हो, कोरोना की पहली व दूसरी लहर में समाजसेवा का जो कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने किया, वह है अतुलनीय, देशभर में रक्त और प्लाज़्मा दान तथा वैक्सीन के प्रत्ति समाज में जागरूकता फैलाकर लोगों को वैक्सीनेशन केन्द्र पर ले जाने जैसे सेवाभावी कार्य भी परिषद के सदस्यों ने किया है बखूबी, जिसके लिए मैं ABVP के समस्त कार्यकर्ताओं को देती हूं बधाई, स्वास्थ्य संकट के इस दौर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जिस निष्ठाभाव से की है जरूरतमंदों की सेवा, वह है प्रेरणादायी’

Read More »
मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का हल्ला बोल

बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का हल्ला बोल: बढ़ती महंगाई के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर प्रदर्शनों का दौर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश आदिवसी कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन, सांगानेर थाना पेट्रोल पंप के पास किया धरना प्रदर्शन, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, शंकर लाल मीणा ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- ‘केन्द्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम आदमी की दो जून की रोटी हो गई मुश्किल, मोदी सरकार के राज में बढ़ी महंगाई ने आम जनता की तोड़ी कमर’, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

Read More »
ललन सिंह व कुशवाहा की मुलाकात से गरमाई सियासत

ललन सिंह व कुशवाहा की मुलाकात से गरमाई सियासत, RJD बोली- ये लोग आपस में लड़ेंगे, मरेंगे और गिरेंगे: बिहार की राजधानी पटना में ललन सिंह -उपेन्द्र कुशवाहा की मुलाकात की सियासी गलियारों में हो रही जबरदस्त चर्चा, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई ललन-कुशवाहा मुलाकात के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने, बताया जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू से बनाए जाने थे दो या तीन मंत्री, जिसमें से एक ललन सिंह का नाम लगभग माना जा रहा था तय, लेकिन जेडीयू से एक मंत्री बनाया गया और वह हैं जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सूत्रों की मानें तो मंत्री नहीं बनाए जाने और इस पर नीतीश की चुप्पी को लेकर नाराज हैं ललन सिंह, वहीं दोनों दिग्गजो की मुलाकात पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कसा तंज, कहा- विपक्ष को कोई भूमिका तय नहीं करनी है, हम जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन ये लोग आपस में ही लंघी लगाकर एक-दूसरे को गिराने का काम करते-करते ख़ुद गिर जाएंगे, मैंने पहले ही कहा था कि हमलोग तोड़ने का काम नहीं करते, हमको नहीं है उसमें कोई दिलचस्पी, हम विपक्ष में हैं और जनता के सवालों को उठाते हैं, लेकिन जो स्थितियां दिखाई दे रही हैं, बहुत जल्दी ये लोग आपस में लड़ेंगे, कटेंगे, मरेंगे और गिरेंगे, और इसमें कोई दो राय नहीं है कि अब इसमें बहुत कम समय बचा है, इस सरकार पर जनता का विश्वास नहीं है, और सरकार में बैठे हुए लोगों का भी एक दूसरे पर विश्वास नहीं है, इसलिए बिहार सरकार का गिरना तय है

Read More »
83 खिलाड़ियों को सीएम गहलोत की सौगात

83 खिलाड़ियों को सीएम गहलोत की सौगात, लिपिक ग्रेड द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न चयन: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी सौगात, राजस्थान क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए चयन, 83 अभ्यर्थियों को विभाग आवंटन करने के प्रस्ताव को भी दी मंजूरी, प्रस्ताव के अनुसार, इन खेल पदक विजेताओं को विभाग आवंटन में सामान्य प्रक्रिया नहीं अपनाते हुए आउट ऑफ टर्न दी गई नियुक्ति, राजस्थान सरकार ने आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर रूल्स-2017 के तहत जिलों की प्राथमिकता और विभागों में उपलब्ध कुल रिक्तियों को आधार मानते हुए आनुपातिक रूप से विभागों का किया गया आवंटन, मुख्यमंत्री गहलोत की इस मंजूरी से क्रीड़ा पदक विजेताओं को उनके द्वारा दी गई वरीयता के अनुरूप इच्छित स्थानों पर मिल सकेरा पदस्थापन, जिससे उन्हें अपनी खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने में होगी आसानी, इस पूरी प्रक्रिया के लिए खेल मंत्री अशोक चांदना ने किए गंभीर प्रयास

Read More »
लालू के करीबी जगदानंद का बिहार RJD अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा!

लालू के करीबी जगदानंद का बिहार RJD अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा!, अब डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी: बिहार से सियासत से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी जगदानंद सिंह के पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की खबर से हड़कंप, लालू प्रसाद यादव ने इसे मंजूर करने से किया इनकार, कयासों के बीच डैमेज कंट्रोल करते हुए आरजेडी ने इस्तीफे की बात को बताया गलत, पहले बताया गया स्वास्थ्य कारणों से दिया गया इस्तीफा, हालांकि जगदानंद सिंह ने भी अब इस पर कोई बयान देने से कर दिया इनकार, पार्टी से जुडे सूत्रों का कहना है कि जगदानंद सिंह की नाराजगी है लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर, आरजेडी के 25वें स्‍थापना दिवस समारोह के दौरान हुआ था दुर्व्यवहार, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा मंच से उनका नाम लेते हुए शिकायती लहजे में की गई बात से हैं नाराज, जब तेज प्रताप के कहने पर जगदानंद सिं‍ह को छोड़ कर सभी नेताओं ने हाथ उठाया तो तेज प्रताप ने कहा था कि ‘चाचा हैं नाराज’, किसी का नाम लिए बिना तेज प्रताप ने मंच से यह भी कहा था कि वे पार्टी में भौंकने वालों की नहीं करते हैं परवाह, जगदानंद सिंह उस दिन के घटनाक्रम से थे बेहद नाराज, पार्टी के स्थापना दिवस के घटनाक्रम को देखा जा रहा है उनके इस्‍तीफे से जोड़कर, आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने जगदानन्द सिंह के इस्तीफे से इनकार करते हुए कहा है कि किसी ने साजिश के तहत फैला दी है यह अफवाह, जगदानंद सिंह बक्सर से रहे हैं सांसद और रामगढ़ से विधायक, लालू प्रसाद यादव की सरकार में रहे जल संसाधन मंत्री, लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं जगदानंद

Read More »