Day: July 9, 2021

सुशील चंद्रा बोले- 'सब पहले से तय होता तो हम क्यों आते'?(Photo ANI)

परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ेंगी 7 असेंबली सीट, सुशील चंद्रा बोले- ‘सब पहले से तय होता तो हम क्यों आते’?: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के परिसीमन निर्धारण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का काम शुरू, जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग का दौरा, चार दिन के दौरे के आखिरी दिन परिसीमन आयोग ने तमाम प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, दौरे के आखिरी दिन आयोग के साथ मौजूद मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का बयान- परिसीमन निर्धारण के बाद राज्य में बढ़ेंगी 7 विधानसभा सीटें, आयोग के ड्राफ्ट को रखा जाएगा जनता के बीच और इस पर भी मांगी जाएंगी आपत्तियां’, एक सवाल के जवाब में चंद्रा ने कहा कि- ‘सब पहले से ही तय होता तो हम क्यों आते?, पिछले चुनाव तक जम्मू-कश्मीर में थीं कुल 87 विधानसभा सीटें, लद्दाख के अलग केंद्र शासित राज्य होने के बाद सूबे में बची कुल 83 सीटें, अब नए परिसीमन निर्धारण के बाद प्रदेश में हो जाएंगी 90 विधानसभा सीट, जिन पर परिसीमन के बाद करवाया जाएगा चुनाव, परिसीमन का निर्धारण किया जाएगा 2011 की जनगणना के आधार पर

Read More »
अखिलेश का योगी पर वार, पप्पु यादव पर पलटवार

अखिलेश का योगी पर वार, पप्पु यादव पर पलटवार- ‘सीएम योगी खुद दे रहें हैं गुंडों को बढ़ावा, इनका जल्द होने वाला है सफाया’: ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई जमकर हिंसा, अब हो रही जमकर बयानबाजी, अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, साथ ही अखिलेश यादव ने जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव के तंज का भी दिया जवाब, चुनावी हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा- ‘प्रदेश में कोई भी नहीं है सुरक्षित, बीजेपी की सरकार को जनता ही सिखाएगी सबक, अखिलेश यादव ने कहा- ‘माताप्रसाद पांडेय जी को नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गुंडों का करना पड़ा सामना, लखीमपुर की घटना को लेकर अखिलेश का बयान- ‘हमारी बहन की गलती सिर्फ यही थी कि वो थी एक समर्थक, मुख्यमंत्री जी बताएं कि आखिर गुंडों को किसने दी खुली छूट, ये सब हुआ है मुख्यमंत्री के इशारे पर, मुख्यमंत्री खुद गुंडों को दे रहे हैं बढ़ावा, जल्द ही उत्तर प्रदेश से हो जाएगा इनका सफाया, पप्पू यादव के तंज पर अखिलेश यादव का जवाब, यादव ने कहा- ‘हां, हमसे ना हो पाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है बदलाव, यूपी में जल्द ही चलेगी बदलाव लहर’, जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने ट्वीट कर अखिलेश पर कसा था तंज, पप्पू यादव ने लिखा था- ‘बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं’

Read More »
'महंगाई का विकास जारी,‘अच्छे दिन’ देश पे भारी

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पे भारी’: केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से साधा निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- ‘महंगाई का विकास जारी,‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!’, कांग्रेस सांसद ने महंगाई का हवाला देकर निशाने पर लिया केंद्र सरकार को, राहुल ने केंद्र सरकार के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर खोल रखा है मोर्चा, शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब किसी ना किसी मुद्दे पर राहुल केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए नहीं करते हो ट्वीट, राहुल गांधी ने तीन दिन पहले भी ‘अच्छे दिन’ पर किया था कटाक्ष, गांधी ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का उठाया था मुद्दा

Read More »
अब सफाईकर्मियों के साथ खड़े हुए 'बाबा'

ग्रेटर निगम पर ‘बाबा’ का हल्ला बोल, सफाईकर्मियों की मांग को लेकर किरोड़ी लाल मीणा का धरना: जयपुर ग्रेटर नगर निगम सफाई कर्मचारियों का आंदोलन, प्रदर्शन की अगुवाई करने पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सफाई कर्मियों के समर्थन में किरोड़ी मीणा बैठे धरने पर, नगर निगम दफ्तर के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात, साल 2018 में भर्ती सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण, बकाया वेतन भुगतान और पूर्ण रूप से नियमित वेतन शृंखला में पूरा वेतन देने की है मांग, कल सफाईकर्मचारियों ने किरोड़ी लाल मीणा के घर जाकर बताई थी अपनी पीड़ा, किरोड़ी ‘बाबा’ ने सफाईकर्मियों से आंदोलन का नेतृत्व करने का किया था वादा, अपने वादा को पूरा करने पहुंचे सांसद किरोड़ी लाल मीणा, निगम प्रशासन से करेंगे वार्ता

Read More »
जयपुर कलेक्ट्रेट पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

जयपुर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रदेशाध्यक्ष सहित कई हुए चोटिल: भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, ‘अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर बढ़ रहे अत्याचार’ के विरोध में जयपुर कलेक्ट्रेट पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज, प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित भाजयुमो महामंत्री राजकुमार बिवाल, प्रदेश मंत्री रामकेश मीना, कार्यकर्ता विजेंद्र गुर्जर हुए चोटिल, सभी को उपचार के लिए ले जाया गया एसएमएस अस्पताल, लाठीचार्ज के बाद गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट सर्किल का रास्ता जाम, पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया जाम

Read More »
जेल से निकलता हूं, फिर दिखाते हैं'-पप्पु यादव

अखिलेश यादव पर भड़के पप्पु यादव- ‘बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा’: उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई जमकर हिंसा, चुनाव में हुई हिंसा को लेकर पूर्व सांसद पप्पू यादव योगी सरकार से ज्यादा अखिलेश यादव पर दिखे नाराज, पप्पु यादव का तंज- ‘बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा सड़क पर संघर्ष’,उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में 15 से ज्यादा जिलों में हुई हिंसा, चुनाव में हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार, लेकिन जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर साधा निशाना, पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं’, पप्पु यादव के तंज पर अखिलेश की ओर से कोई जवाब नहीं है आया, पप्पू यादव के इस ट्वीट पर बीजेपी ने भी दिया करारा जवाब, सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ट्वीट- ‘आइए, आपका, इंतजार है, बस याद रहे कि ये है यूपी, मुख्यमंत्री हैं योगीजी, अपने लिए जुटा कर आइएगा सुप्रीम कोर्ट के वकील का खर्चा, योगीजी के खौफ से आजकल सारे गुंडे माफिया सुप्रीम कोर्ट की तरफ ही हैं भागते’,

Read More »
jp nadda kalyan singh

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मृत्यु की उड़ी अफवाह, पीजीआई ने किया खबरों का खंडन, नड्डा ने की मुलाकात: लम्बे समय से बीमार चल रहे बीजेपी के वयोवृद्ध नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की अफवाह, सोशल मीडिया पर उड़ी यह अफवाह, जबकि लखनऊ के पीजीआई अस्पताल प्रबंधन ने इस तरह की खबर का किया खंडन, पीजीआई ने कहा पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत पहले से है बेहतर, पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक़ कल्याण सिंह बातचीत में दे रहे हैं जवाब भी, वहीं कल देर रात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एसजीपीजीआई जाकर पूछी कल्याण सिंह की कुशलक्षेम, गुरुवार देर रात अचानक लखनऊ पहुंचे जेपी नड्डा और एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे एसजीपीजीआई, यहां नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी और उनसे की थोड़ी बात भी, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ

Read More »