



Day: March 27, 2021


बांग्लादेश में PM मोदी का भाषण देना आचार संहिता का उल्लंघन, क्यों न वीजा कर दिया जाए रद्द- ममता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांग्लादेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा निशाना, खड़गपुर की चुनावी रैली में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘चुनाव के दौरान PM मोदी गए हुए हैं बांग्लादेश और वहां दे रहे हैं बंगाल पर भाषण, यह चुनाव आचार संहिता का है खुला उल्लंघन, हम चुनाव आयोग में करेंगे इसकी शिकायत,’ ममता ने आगे कहा- ‘कभी-कभी वे कहते हैं कि ममता बांग्लादेश से लोगों की घुसपैठ कराती हैं, लेकिन वे खुद वोट मार्केटिंग के लिए बांग्लादेश चले जाते हैं, 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बांग्लादेशी एक्टर हमारी रैली में शामिल हुए थे, BJP ने बांग्लादेश की सरकार से बात की और उनका वीजा रद्द करवा दिया, यहां चुनाव हो रहे हैं, तो आप बांग्लादेश में जाकर एक समुदाय के वोट मांगें, अब क्यों नहीं आपका वीजा रद्द कर दिया जाए?,’ हालांकि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे के बाद बांग्लादेश से हो चुके हैं रवाना
27 Mar 2021
Read More »

गुस्साए किसानों ने की बीजेपी विधायक की जमकर पिटाई, शर्ट दी फाड़ी और फेंकी काली स्याही भी: केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों का पिछले चार महीने से जमकर विरोध कर रहे किसान अब होने लगे हैं उग्र, किसानों ने आज पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में बीजेपी विधायक अरुण सारंग की जमकर कर दी पिटाई, बीजेपी के विधायक की शर्ट तक फाड़ दी किसानों ने, इसके साथ ही विधायक पर काले रंग की स्याही भी फेंकी गई, अबोहर के विधायक अरुण नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए गए थे मलोट, जिसका वहां के किसानों ने किया था कड़ा विरोध, पुलिस उपाधीक्षक (मलोट) जसपाल सिंह ने बताया कि वहां तैनात पुलिस अधिकारी नारंग को निकालकर ले गए सुरक्षित जगह, वहीं विधायक अरुण नारंग ने बताया- ‘उन्हें कुछ लोगों ने घूंसा मारा और उन लोगों ने उन पर काले रंग का तरल पदार्थ भी फेंका,’ केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 120 दिनों से हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों के हजारों किसान हैं आंदोलनरत
27 Mar 2021
Read More »

25 अप्रैल को होने वाली REET परीक्षा 2021 हुई स्थगित, अब 20 जून को होगी REET परीक्षा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली के हवाले से आई खबर, महावीर जयंती और EWS प्रावधानों को लेकर स्थगित की गई REET परीक्षा, इस बार 16 लाख अभ्यर्थियों ने किया है इस परीक्षा के लिए आवेदन, जैन समुदाय ने किया था मुख्यमंत्री गहलोत से आग्रह, महावीर जयंती के चलते परीक्षा स्थगित करने का आग्रह, नई तिथि के अनुसार अब 20 जून को होगी REET परीक्षा
27 Mar 2021
Read More »



प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषित किए अपने प्रत्याशी: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किये अपने प्रत्याशी, तीन विधानसभा सीटों के लिए घोषित किये प्रत्याशी, सूजानगढ़ से मनोज मेघवाल, सहाड़ा से गायत्री त्रिवेदी और राजसमंद से तनसुख बोहरा को मिला कांग्रेस पार्टी से टिकट, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर दी जानकारी, तीनों विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी पहले ही कर चुकी है उम्मीदवारों की घोषणा, राजस्थान की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होंगे उपचुनाव, 2 मई को आएंगे परिणाम
27 Mar 2021
Read More »


शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हुआ हमला: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान कई जगह हुई हिंसा, कांथी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हुआ हमला, कई बीजेपी कार्यकर्ता हुए घायल, हालांकि शुभेंदु के भाई सोमेंदु अधिकारी नहीं थे गाड़ी में मौजूद, बीजेपी ने लगाया TMC पर आरोप, पहले चरण की वोटिंग के लिए आज 30 सीटों पर हो रहा है मतदान
27 Mar 2021
Read More »



