



Day: December 30, 2020




इनकम टैक्स भरने की डेडलाइन बढ़ी, अब 10 जनवरी 2021 तक कर सकेंगे रिटर्न फ़ाइल: केंद्र सरकार ने 10 दिन आगे बढ़ाई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन, पहले आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख थी 31 दिसंबर 2020, लेकिन अब वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख है 10 जनवरी 2021, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा- कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सालाना रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2021 की गई है तय, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 के तहत लिया गया है यह फैसला
30 Dec 2020
Read More »

किसान संगठनों और केन्द्र सरकार के बीच बैठक हुई खत्म: करीब पांच घंटे तक किसान संगठनों और सरकार के बीच चली सातवें दौर की बैठक, अब 4 जनवरी 2021 को होगी अगली बैठक, बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- किसानों ने चार विषय चर्चा के लिए रखे थे, उनमें से 2 विषयों पर हमारी रजामंदी हो गई है, पयार्वरण सम्बन्धी अध्यादेश और बिजली बिल पर हुई रजामंदी, MSP थी है और आगे भी रहेगी,’ इस बार भी बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने से सरकार ने किया इनकार
30 Dec 2020
Read More »

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर की बीजेपी ने कुछ ही घंटे में की सदस्यता रद्द: आज सुबह ही कपिल गुर्जर को किया गया था बीजेपी में शामिल, मीडिया में खबर चलने के बाद विपक्षी दलों ने शुरू कर दिया था हमला, मामला जानकारी में आते ही कपिल गुर्जर की कर दी गई सदस्यता रद्द, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, उनके संज्ञान में कपिल गुर्जर द्वारा शाहीन बाग में गोली चलाने वाला प्रकरण नहीं था, जबकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की फटकार के बाद पार्टी से निकाला गया कपिल गुर्जर को, साथ ही इस संबंध में प्रदेश बीजेपी और गाजियाबाद बीजेपी जिला अध्यक्ष से मांगा गया है भी, वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष का ने अपनी सफाई में कहा कि गलती से कपिल को पार्टी में कर दिया था शामिल
30 Dec 2020
Read More »



किसान संगठन और सरकार के बीच चल रही 7वें चरण की वार्ता पर आया राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बयान, पायलट ने ट्वीट कर कहा- आज किसानों एवं केन्द्र सरकार के मध्य हो रही वार्ता में केंद्र सरकार को किसानों की भावना का सम्मान कर उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए सुनिश्चित, आपको बता दें की बीते 35 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर है आंदोलनरत
30 Dec 2020
Read More »

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने किया पार्टी में शामिल ग्रहण कराई सदस्यता: CAA के खिलाफ आंदोलन के बीच शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर ने आज गाजियाबाद में ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता, सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने के जुर्म में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी कपिल गुर्जर को, तब उसके और उसके परिवार के संबंध आम आदमी पार्टी के साथ होने की बात भी कही गई थी, जिसको लेकर बीजेपी ने जमकर साधा था AAP पर निशाना, अब आज बीजेपी ने खुद कपिल गुर्जर को पार्टी में शामिल कर किया उपकृत
30 Dec 2020
Read More »


