



Day: December 30, 2020


इस साल नहीं आएगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची, 2021 में ही होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा: सम्भवतः 31 तारीख की रात या 1 तारीख को हो नई कार्यकारिणी की घोषणा, दो चरणों मे होगा प्रदेश कांग्रेस संगठन का विस्तार, पहली सूची के 1 तारीख तक आने की है संभावना, जिसमें करीब 35 से 40 लाेगों के ही नाम होंगे शामिल, इसब सूची में सिर्फ विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व कुछ वरिष्ठ नेताओं को ही किया जाएगा शामिल, पार्टी का मानना ज्यादा लाेगों को शामिल करने से वरिष्ठ नेताओं में पनप जाती है नाराजगी, इससे बचने के लिए समान स्तर वाले नेताओं को दी जाएगी पहली सूची में जगह, 4 उपाध्यक्ष, 8 से 10 महासचिव और शेष सचिव के पद रखने की जानकारी आ रही है सामने
30 Dec 2020
Read More »

‘आज की वार्ता में किसानों को लगता है की इन कानूनों में संसोधन की आवश्यकता है तो सरकार तैयार है’- राजनाथ सिंह: कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों एवं सरकार के बीच 7वें चरण की निर्णायक वार्ता आज, वार्ता से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘किसान कम से कम 2 साल इस कानून को उपयोग करके देखे कि ये कानून कितना उपयोगी है फिर अगर आपको लगता है कि कानून में संशोधन करने की जरूरत है तो हमारी सरकार संशोधन करने के लिए तैयार है और आज भी किसान बातचीत करे, उन्हें लगता है कि इसमें संशोधन की आवश्यकता है तो हम तैयार हैं’
30 Dec 2020
Read More »

‘सरकार से तीनों कानूनों में संसोधन पर नहीं बनेगी बात’-राकेश टिकैत: सरकार और किसान संगठनों के बीच सातवें चरण की वार्ता से ठीक पहले किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो किसानों का प्रदर्शन ख़त्म नहीं होगा, सरकार को कानून वापस लेना ही पड़ेगा, संसोधन पर किसी तरह की नहीं बनेगी बात, बता दें तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का दिल्ली बॉर्डर पर 35 दिनों से प्रदर्शन है जारी, आज सरकार और किसान संगठन के बीच होगी निर्णायक वार्ता
30 Dec 2020
Read More »





