Day: December 28, 2020

Img 20201228 Wa0238

तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रभारियों की सूची जारी, नहीं मिली पायलट कैम्प को कोई जिम्मेदारी: राजस्थान में कांग्रेस ने शुरू की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी, सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद उपचुनाव के लिए प्रभारियों की सूची की जारी, तीन मंत्री और 9 नेताओं को बनाया चुनाव प्रभारी, हर एक मंत्री के साथ तीन-तीन नेताओं को सौंपी यह जिम्मेदारी, सुजानगढ़ के लिए प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी तो सहाड़ा में मंत्री रघु शर्मा को दी जिम्मेदारी, वहीं राजसमंद के लिए मंत्री उदयलाल आंजना एंड टीम को बनाया गया प्रभारी, ऐसे में एक बार फिर उठा बड़ा सियासी सवाल, क्या पार्टी को नहीं सचिन पायलट और उनके कैम्प के किसी विधायक या नेता पर विश्वास, जबकि पायलट करते हैं पार्टी को 26 से 99 सीटों पर ले जाने का दावा, कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में नहीं एक भी नाम नहीं है पायलट खेमे से

Read More »
Farmers 4 Sixteen Nine

किसानों और केन्द्र सरकार के बीच अब 30 दिसम्बर को 2 बजे होगी बैठक: किसानों के प्रस्ताव के जवाब में अब सरकार ने लिखी किसानों की चिट्ठी, केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने लिखी किसानों को चिट्ठी, केन्द्र सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए 30 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में किया आमंत्रित, किसान आंदोलन को लवकर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक, पहले किसानों ने सरकार को कल यानी 29 दिसंबर को 11 बजे 4 प्रस्तावों के आधार पर वार्ता का भिजवाया था प्रपोजल

Read More »
'In this country, such big surmas are sitting in BJP, if I reach his family, you will have to run away from the country' - Sanjay Raut

‘इस देश में, भाजपा में ऐसे बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा’- संजय राउत: सामना के संपादक एवं शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत की पत्नी को ED का नोटिस भेजे जाने पर राउत ने साधा बीजेपी पर निशाना, राउत ने कहा- ये सब राजनीति से है प्रेरित, 10 साल पुराना एक केस ईडी ने निकाला है, हम मिडिल क्लास लोग हैं, मेरी पत्नी एक शिक्षिका हैं उसने अपने दोस्त से 10 साल पहले 50 लाख का कर्जा लिया था, इसमें ED और भाजपा को क्या तकलीफ है? मेरे पास एक साल से बीजेपी के परिवार से कुछ लोग आ रहे हैं, वो बार-बार मुझे ये कहने की कोशिश करते हैं कि ये सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं, हमारे पास केंद्र की सत्ता है, इस देश में, भाजपा में ऐसे बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा

Read More »

‘राहुल गाँधी की अनुपस्थिति उनके और उनकी पार्टी के बारे में उठाती है कई सवाल’- शिवराज सिंह: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गाँधी की अनुपस्थिति को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साधा निशाना कहा- यह कांग्रेस के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो व्यक्ति इसका अध्यक्ष रहा है और जिस पद के लिए भी माना जाता है वह पार्टी के स्थापना दिवस पर अनुपस्थित है, कोई नहीं जानता कि वह किस देश में है, उसकी अनुपस्थिति उसके और उसकी पार्टी के बारे में उठाती है कई सवाल

Read More »
Raghu Sharma

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, पोस्ट कोविड समस्याओं के चलते डॉ. रघु शर्मा को SMS Hospital में कराया गया भर्ती, फ़ूड प्वाइजनिंग की दिग्गत के चलते कराया गया भर्ती, कल सीएम गहलोत ने भी रघु शर्मा से उनके आवास पर जाकर की थी मुलाकात, फ़िलहाल डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है मंत्री का इलाज

Read More »
Img 20201228 Wa0112

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर यूपी में हुआ हंगामा, उपवास पर बैठे अजय लल्लू: कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम को योगी की यूपी पुलिस ने रोका, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण तक नहीं करने दिया गया, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकल रही थी कांग्रेस की संदेश यात्रा, स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने रखा था सन्देश यात्रा का कार्यक्रम, सन्देश रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी नेता प्रदेश कार्यालय पर बैठे उपवास पर, समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी कांग्रेस मुख्यालय पर बैठे उपवास पर

Read More »