



Day: November 24, 2020


ओवैसी बीजेपी और पीएम मोदी के हैं एजेंट – महेश जोशी: अगले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएआईएम के राजस्थान से उम्मीदवार उतारने की चर्चा मात्र से कांग्रेस नेताओं में दिखने लगी है बेचैनी, कांग्रेस नेताओं ने शुरू किया असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधना, सरकार में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने ओवैसी को बताया पीएम मोदी का एजेंट, जोशी ने कहा- ‘ओवैसी बीजेपी और पीएम मोदी के है एजेंट और बीजेपी के कहने पर ही लड़ते हैं चुनाव, राजस्थान की जनता नकारेगी ओवैसी जैसे लोगों को, यहां नहीं होंगे उनके मंसूबे कामयाब,’ महेश जोशी से मिलती जुलती राय कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा ने भी की जाहिर और साधा ओवैसी पर निशाना
24 Nov 2020
Read More »


अब धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की होगी सजा – लव जिहाद पर सख्त हुई योगी सरकार: उत्तरप्रदेश कैबिनेट ने पास किया लव जिहाद पर अध्यादेश, मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पास किया गया अध्यादेश, अध्यादेश के मुताबिक- धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की होगी सजा, वैसे धर्म परिवर्तन के लिए 15,000 रुपये के जुर्माने के साथ 1-5 साल की जेल की सजा का है प्रावधान, लेकिन अगर SC-ST समुदाय की नाबालिगों और महिलाओं के साथ होता है ऐसा तो 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ 3-10 साल की होगी सजा, इसके अलावा रजामंदी से धर्म परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को देनी होगी दो महीने पहले सूचना
24 Nov 2020
Read More »

कोरोना ने समय से पहले करवाया शिक्षा का Digitalization: राजस्थान में अब यूट्यूब के जरिए होगी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई, राज्य सरकार ने शुरू की सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई कवायद, अब यूट्यूब के जरिए करवाई जाएगी बच्चों को पढ़ाई, लाइव क्लास के माध्यम से करवाई जाएगी पढ़ाई, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दी जानकारी
24 Nov 2020
Read More »


मध्यप्रदेश में बीजेपी नेत्री इमरती देवी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा इमरती देवी ने अपना इस्तीफा, इमरती देवी ने कहा- ‘सीएम को इस्तीफा दे दिया है वो स्वीकार करें या ना करें ये उनका अधिकार है’, हाल ही में अपने समधी और कांग्रेस नेता सुरेश राजे से उप चुनाव हार गई थीं इमरती देवी, उपचुनाव में सबसे चर्चित रही थी डबरा विधानसभा सीट, कमलनाथ द्वारा इमरती देवी के लिए आईटम शब्द का इस्तेमाल करने के बाद देशभर में छाया था मुद्दा
24 Nov 2020
Read More »

पंजाबः सिद्धू को मनाने के लिए कैप्टन अमरिंदर ने की पहल, लंच के लिए भेजा बुलावा, लंबे समय से दोनों नेताओं के रिश्तों में है खटास, अब खाने की टेबल पर दोनों के बीच पक सकती है सियासी खिचड़ी, गिले शिकवे हो सकते हैं दूर, टेबल पर कई अहम मुद्दों पर होगी बात, प्रदेश सहित केंद्र की राजनीति को लेकर भी हो सकती है चर्चा, कृषि कानून के खिलाफ एक मंच पर दिखे थे सिद्धू और अमरिंदर
24 Nov 2020
Read More »

चीन पर मोदी सरकार की एक और डिजिटल स्ट्राइक, 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन, अलीबाबा वर्कबेंच, अली पे कैशियर, डिलीवरी ऐप लालमोव इंडिया, स्नैक वीडियो जैसे ऐप हुए बैन, देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा, अब तक 150 से अधिक चीनी ऐप को किया जा चुका है बैन, चीन को करोड़ों का नुकसान उठाया तय
24 Nov 2020
Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिर साधा गहलोत सरकार पर निशाना: अंता में हुई महिला के बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को लेकर साधा निशाना, मैडम राजे ने कहा- राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की घटनाओं के बीच बारां के अंता में युवती के साथ 14 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला है बेहद शर्मनाक है, कांग्रेस सरकार भले ही महिला सुरक्षा के कर रही हो दावे, लेकिन प्रदेश में बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं तो थमने का नाम नहीं ले रहीं!
24 Nov 2020
Read More »


