



Day: November 24, 2020


पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, चुनाव लड़ने में असफल रहे तेजबहादुर ने की थी दोबारा चुनाव की मांग, प्रमाण पत्र संलग्न न होने के चलते तेजबहादुर का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने कर दिया था रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट भी रद्द कर चुका है तेजबहादुर की याचिका, इसके बाद पूर्व जवान ने खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अब यहां से भी हाथ लगी निराशा
24 Nov 2020
Read More »


बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए RJD भी उतार सकती है प्रत्याशी, लालू लेंगे अंतिम फैसला, यदि ऐसा होता है तो बुधवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में कराना होगा मतदान, राजद की ओर से प्रत्याशी के रूप में अवध बिहारी चौधरी, भाई वीरेंद्र और ललित यादव के नाम चर्चा में, राबडी देवी के आवास पर शाम 5 बजे बुलाई गई बैठक, उसमें किया तय की जाएगी आगे की रणनीति
24 Nov 2020
Read More »



यूपी: घोषी से बसपा सांसद अतुल राय को मिली बड़ी राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ दर्ज होगी FIR, अदालत ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश, आरोपी प्रिया राय और लक्ष्मणपुर (शिवपुर) निवासी उसका दोस्त सत्यम प्रकाश राय पर साथ मिलकर हनी ट्रैप करने के आरोप, वर्ष 2015 में यूपी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतेश सिंह उर्फ सब्बल के विरुद्ध भी छेड़खानी और धमकी देने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था प्रिया राज ने, बाद में मोटी राशि वसूलने के बाद बयान से गई थी मुकर
24 Nov 2020
Read More »

कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर आज 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक शुरु , दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ हो रही बैठक, बैठक में राज्यों में दोबारा तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों पर रोकथाम के उपायों पर होगी चर्चा, कोरोना वैक्सीन के डिस्ट्रीब्यूशन पर भी होगी चर्चा, 12 बजे के बाद अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी होगी वार्ता
24 Nov 2020
Read More »


राजस्थान के करीब 12 लाख बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से REET की फाइल भेजी चुनाव आयोग को, आचार संहिता में भर्ती विज्ञप्ति की अनुमति के लिए भेजी गई फाइल चुनाव आयोग को, पिछले दिनों चुनाव आयोग ने लौटा दिया था फाइल को, कुछ जानकारी की मांग के साथ लौटा दिया था फाइल को, वहीं सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से दुबारा भेजी गई फाइल, सभी जानकारियों के साथ फिर से भेजी गई फाइल आयोग को, चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के साथ ही जल्द जारी होगी भर्ती की विज्ञप्ति
24 Nov 2020
Read More »


